“स्वयं सिद्धा 2025” -महिला शक्ति, संस्कृति और रचनात्मकता का भव्य उत्सव कल से
100 स्टाॅल पर महिलायें दिखायेगी अपनी उद्यमिता का हुनर उत्कृष्ट महिलाओं को मिलेगा “नारी गौरव सम्मान” उदयपुर। लघु उद्योग भारती, मुख्य महिला इकाई उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित “स्वयं सिद्धा 2025” महिला प्रदर्शनी एक बार फिर उदयपुर में रंग, रचनात्मकता और उत्साह का माहौल लेकर लौट रही है। यह भव्य आयोजन 1, 2 और 3 नवम्बर 2025 को शुभ केसरी गार्डन, उदयपुर में प्रतिदिन सुबह 11बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होगा। यह प्रदर्शनी राजस्थान, गुजरात, पंजाब सहित देश के विभिन्न राज्यों की महिला उद्यमियों को एक ही मंच पर ला रही है, जहाँ कला, संस्कृति और व्यवसाय का…
