वरिष्ठ सुरों की मंडली की संगीतमय संध्या ’दर्द का दरिया’ में सदाबहार गीतों ने छू लिया दिल
उदयपुर। शहर के मधुश्री बैंक्वेट हॉल में वरिष्ठ सुरों की मंडली द्वारा बुधवार देर रात ’दर्द का दरिया’ नामक संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के 32 वरिष्ठ गायक सदाबहार दर्द भरे फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम में हेमा जोशी ने ’मैंने चांद और सितारों की तमन्ना की थी’, मुकेश माधवानी ने ’दिल को आज जरा सा आराम देंगे’, अजय राठौड ने ’मैं शायर बदनाम’, राजकुमार बाफना ने ’ओ दूर के मुसाफिर’, क्वीना मेरी ने ’दुश्मन ना करे दोस्त ने वो काम…
