Breaking News

इनरव्हील उदयपुर दीवाज का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

इनरव्हील उदयपुर दीवाज का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

उदयपुर। इनरव्हील ग्रुप ऑफ उदयपुर दीवाज ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें क्लब की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फाउंडर रेखा भाणावत ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित सड़क व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था। पूर्व अध्यक्ष नयना जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने ट्रैफिक संकेतों, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, मोबाइल का उपयोग न करने, तथा तेज रफ्तार से वाहन चलाने के खतरों जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने शहर…
Read More
इंदिरा IVF फ्रॉड केस में दो गिरफ्तार

इंदिरा IVF फ्रॉड केस में दो गिरफ्तार

30 करोड़ की धोखाधड़ी की जांच तेज, विक्रम भट्ट पर लगे आरोपों की गहराई से पड़ताल उदयपुर, 18 नवंबर : इंदिरा IVF एवं इंदिरा एंटरटेनमेंट के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया द्वारा दर्ज कराए गए 30 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने जांच को तेज कर दिया है। एफआईआर में बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को मुख्य आरोपी बनाया गया है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि वास्तव में इन दोनों की भूमिका कितनी है। क्या आरोप उन पर सिद्ध होंगे या यह पूरा खेल कुछ छोटे वेंडरों…
Read More
बजट घोषणाओं व योजनाओं की जानी प्रगति, दिए निर्देश

बजट घोषणाओं व योजनाओं की जानी प्रगति, दिए निर्देश

संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की हिदायत उदयपुर, 18 नवम्बर। विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों सहित बजट घोषणाओं एवं योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एडीएम श्री राठौड़ ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की निस्तारण के औसत समय, शिकायत कर्ता की संतुष्टि आदि पैरामीटर्स के आधार पर विभागवार समीक्षा की। जिला एवं राज्य औसत से कम उपलब्धि वाले विभागों के…
Read More
पारम्परिक खान-पान की ओर पुनः लौटने की जरूरत – प्रो. सारंगदेवोत

पारम्परिक खान-पान की ओर पुनः लौटने की जरूरत – प्रो. सारंगदेवोत

संस्कृति मेला 2025 का हुआ आयोजन विधार्थी, संकाय सदस्य एवं अधिकारियों ने मेले का लुफ्त उठाया विद्यार्थियों ने स्वादिष्ट व्यंजन एवं गेम जॉन की 30 से अधिक लगाई स्टाल संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देता है संस्कृति मेला ........... उदयपुर  18 नवम्बर / राजस्थान विद्यापीठ के संघटक लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की ओर से महाविद्यालय प्रांगण में  संस्कृति मेले 2025 का आयोजन किया गया। प्रशिक्षणार्थी छात्राध्यापकों को भावी व्यवसायिक जीवन में आने वाले दायित्वों के निर्वहन और भारतीय परंपराओं से रूबरू करवाने के उद्देश्य से आयोजित किए गए मेले का शुभारंभ कुलपति प्रो. एस.एस. सारंदेवोत, कुलाधिपति कुल प्रमुख…
Read More

मेवाड़ स्तरीय भव्य स्वागत समारोह ऋषभदेव में 20 नवम्बर को

- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समारोह में करेंगे शिरकत - आचार्य महाश्रमण की धवल वाहिनी लम्बे-लम्बे डग भरते हुए पहुंची शिशोदा - सम्पूर्ण मेवाड़ से 5 हजार से अधिक श्रावक-श्राविकाएं बिछाएंगे पलक-पावड़े   उदयपुर, 18 नवम्बर।  तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण धवल वाहिनी सहित लम्बे-लम्बे डग भरते हुए 20 नवम्बर को ऋषभदेव पहुंचेगे। जहां मेवाड़ स्तरीय भव्य स्वागत समारोह का आयोजन कीका भाई धर्मशाला में होगा। श्री मेवाड़ जैन श्वेताम्बर तेरापंथी कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे। समारोह की अध्यक्षता भीलवाड़ा के प्रमुख उद्योगपति…
Read More
सोजी सेम्यूअल को मिली पीएचडी उपाधि

सोजी सेम्यूअल को मिली पीएचडी उपाधि

उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), उदयपुर के 21वें दीक्षांत समारोह में सोजी सेम्युअल को “रॉबिन क्लेन की चयनित कृतियों में पहचान संकट एवं आत्मीयता की अनुभूति” विषय पर किए गए शोधकार्य हेतु पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई। सोजी सेम्युअल ने यह शोध माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय, उदयपुर के अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्या डॉ. आरती जैन के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। फोटोः- सोजी सेम्युअल
Read More
डीपीएस, उदयपुर में साहित्य उत्सव का भव्य समापन

डीपीएस, उदयपुर में साहित्य उत्सव का भव्य समापन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में दो दिवसीय अंतर विद्यालयी साहित्य संगोष्ठी ऑरेट क्विल का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के दूसरे और अंतिम दिवस अंग्रेजी व हिंदी कथा वाचन प्रतियोगिता तथा अंग्रेजी ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के ख्यातनाम विद्यालयों के 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं के लिए राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो हेमेंद्र चंडालिया, मीरा कन्या महाविद्यालय में अंग्रेजी की विभागाध्यक्षा डाॅ. तराना परवीन तथा हिंदी की जानी मानी लेखिका डाॅ. क्षमा चतुर्वेदी निर्णायक थे। हिंदी कथा वाचन में सेंट एंथोनी स्कूल, बलीचा की…
Read More
नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

ओबीसी आयोग का जन संवाद 21 को उदयपुर, 18 नवम्बर। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग राजनैतिक प्रतिनिधित्व आयोग की ओर से 21 नवम्बर को उदयपुर में प्रस्तावित संभाग स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जितेंद्र ओझा ने बताया कि जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरमा राम को नोडल अधिकारी तथा नगर निगम के उपायुक्त दिनेश मंडोवरा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि आयोग अध्यक्ष तथा सदस्यगण 21 नवम्बर को सुबह 11 बजे जिला परिषद सभागार में जन संवाद करेंगे।…
Read More
उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में अमूल की यात्रा पर विशेष सत्र का आयोजन

उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में अमूल की यात्रा पर विशेष सत्र का आयोजन

- डॉ. व्यास ने साझा किए महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि और अनुभव उदयपुर, 18 नवंबर। उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (यूसीसीआई) ने  अमूल की व्यावसायिक यात्रा प्रमुख पहल और अनुभव विषय पर एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अमित व्यास, प्रबंध निदेशक, अमूल डेयरी, गुजरात थे। यूसीसीआई अध्यक्ष के मनीष गलुंडिया ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि यह कार्यक्रम यूसीसीआई उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 श्रृंखला का हिस्सा है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि उद्यमी और व्यावसायिक नेता दृढ़ दृष्टि, नवाचार, टीम वर्क और अनुशासित नेतृत्व के माध्यम से दीर्घकालिक सफलता प्राप्त कर सकते हैं।…
Read More
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत् सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा हेतु अटल सेवा केन्द्रों (ग्राम पंचायत) पर कैंप का आयोजन आज 

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत् सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा हेतु अटल सेवा केन्द्रों (ग्राम पंचायत) पर कैंप का आयोजन आज 

डूंगरपुर, 17 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत् विधानसभा क्षेत्र सागवाडा 160 के समस्त ब्लॉक लेवल अधिकारियों की बैठक 17 नवम्बर  को पंचायत समिति सभागार में आयोजित कर निर्देश दिये गये कि  18 नवम्बर 2025 से अटल सेवा केन्द्रों पर कैंप का आयोजन किया जाना है जिसका उद्देश्य क्षेत्र के मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने में आ रही समस्याओं का समाधान एवं सहायता करना है। जिसमें भू-अभिलेख निरीक्षक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 04 ग्राम पंचायतों पर एक ब्लॉक स्तरीय अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है।  18 नवम्बर 2025 से पंचायत स्तर…
Read More
error: Content is protected !!