‘‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’’
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने संभागीय आयुक्त से मुलाकात कर योजनाओं की विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी उदयपुर, 19 नवम्बर। ‘‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’’ के संदर्भ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय, उदयपुर से प्रभारी क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम प्रशान्त कुमार सिन्हा ने संभागीय आयुक्त, सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी से मुलाकात कर प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के विभिन्न पहलुओं पर जानाकारी प्रदान की। सिन्हा ने बताया कि योजना का विधिवत आगाज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री महोदय द्वारा 15 अगस्त 2025 को किया गया। योजना के तहत 31 जुलाई 2027 तक सभी भविष्य निधि आवृत संस्थानों एवं…
