राउमावि अमरथुन स्कूल में आकस्मिक निरीक्षण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
विभागीय कार्य तत्परता से पूर्ण करें:-सन्दर्भ व्यक्ति जैन
छात्र कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने हेतु आधार जनाधार ऑथेंटिकेशन आवश्यक कदम
बांसवाड़ा। राज्य सरकार की छात्र कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने हेतु आधार जनाधार ऑथेंटिकेशन आवश्यक कदम है जिसे तत्काल शत प्रतिशत विद्यार्थियो के प्रविष्टियां स्टॉफ साथियों द्वारा पूर्ण किया जाना आवश्यक है । राज्य सरकार के दो वर्षीय कार्यकाल के समारोह में छात्र कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र और चयनित को प्राथमिकता से दिलवाने के प्रयास जरूरी हैं।
नोडल अमरथून के 08 प्राथमिक विद्यालयों में , आंगनवाड़ी केंद्र मां बाड़ी केंद्र में अधिकतर कार्य बकाया है जोकि चिन्ता का विषय है।
प्रतिमाह ज्ञान संकल्प पोर्टल पर ऑनलाईन दान करें कार्मिक और रैंकिंग बढ़ाये : उक्त विचार व्यक्त करते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय घाटोल में कार्यरत सन्दर्भ व्यक्ति जिनेन्द्र जैन ने राउमावि अमरथुन स्कूल में प्रशासनिक बैठक में उद्धृत करते हुए कहा कि जिले की रैंकिंग बढ़ाने हेतु पीओ प्रधानाचार्य महत्वपूर्ण कड़ी है ज्ञान संकल्प पोर्टल पर ऑनलाईन दान, प्रखर योजना रीडिंग रेमेडीशन,सहित विभिन्न छात्रवृत्तियां प्रोत्साहन राशियो ट्रांसफर बाउचर पालन हार आपकी बेटी योजना, निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाईन प्रविष्टियां,गणवेश,साईकिल इंद्राज  सहित कृषि विज्ञान बालिकाओं की प्रोत्साहन राशियो ट्रांसफर बाउचर आधार जनाधार ऑथेंटिकेशन पर ही निर्भर करती हैं यदि एक भी पात्र विद्यार्थी वंचित नहीं रहे वर्तमान में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर छात्र कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान है।
श्री जैन राउमावि अमरथुन स्कूल में प्रशासनिक बैठक में विद्यालयों की विभिन्न गतिविधियों,शिक्षण कार्य, मध्यान दोपहर भोजन योजना सहित विभागीय गतिविधियों पर समीक्षा करते हुए आज ही कार्य पूर्ण कर प्रगति करने के निर्देश दिए गए।
राप्रावि संस्था प्रधानो की कार्य अपूर्णता पर खिंचाई करते हुए शीघ्र पाबंद किया : उन्होंने कार्मिकों का नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए विद्यार्थियो स्टॉफ शिक्षकों की ऑनलाईन हाजरी, एसएमसी एसडीएमसी पीटीएम बैठक प्रतिमाह करके, आगामी बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत गुणवत्ता युक्त रखने हेतु  परीक्षा से पूर्व 15 टेस्ट बोर्ड परीक्षा पेटर्न पर लेकर उन्नयन योजना पूर्ण करने, मध्यान दोपहर भोजन योजना में भोजन गुणवत्ता युक्त देने, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने,प्रखर योजना रीडिंग रेमेडीशन, सहित विभिन्न प्रकल्पों पर राउमावि अमरथुन नोडल अधीन समस्त विद्यालयों राप्रावि संस्था प्रधानो की कार्य अपूर्णता पर खिंचाई करते हुए शीघ्र पाबंद किया।
अध्यक्षता पीओ प्रधानाचार्य अरुण व्यास ने करते हुए वार्षिक योजना, एम डी एम, एनएसएस,विगत पांच साल के परीक्षा परिणाम गुणवत्ता युक्त शत प्रतिशत होने सहित समय पर ऑनलाईन प्रविष्टियां बकाया कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून में सन्दर्भ व्यक्ति जिनेन्द्र जैन ने औचक निरीक्षण सम्पन्न हुआ।
स्वच्छता एवं पोषाहार व्यवस्था की सराहना की तथा अभिलेखों की सुव्यवस्थित स्थिति की प्रशंसा की :  निरीक्षण के दौरान 5,8,10,12 बोर्ड कक्षाओं में प्री बोर्ड परीक्षा सू- व्यवस्थित संचालन , कक्षाओं में शत प्रतिशत विद्यार्थियो की संख्या देख कर खुश हुए और  छात्र उपस्थिति, शिक्षण कार्य, स्वच्छता एवं पोषाहार व्यवस्था की सराहना की तथा अभिलेखों की सुव्यवस्थित स्थिति की प्रशंसा की।
साथ ही नोडल स्कूलों में SDMC/SMC बैठक, ज्ञान संकल्प पोर्टल, ब्लू/पिंक गोली, पुस्तकालय दिवस, नामांकन अभिवृद्धि, ऑनलाइन कार्य, आधार–जनाधार सत्यापन, U-DISE+, से संबंधित कार्यों को और उत्कृष्ट बनाने हेतु प्रोत्साहित किया।
प्रशासनिक बैठक में संबोधन : इस अवसर पर बैठक को रकम चंद्र चरपोटा राप्रावि ग्वाल माता कोठारिया पाड़ा स्कूल के नारायण लाल मईडा,गुलाब पूरा स्कूल के गोविन्द जी, उपला पाड़ा स्कूल के शिशुपाल कामोल, हंडिया पाड़ा स्कूल के पंकज पाटीदार , भंवर वोड विद्यालय के चिराग व्यास, राउमावि अमरथुन के पारी प्रभारी कारू लाल मेघवाल व्याख्याता जीव विज्ञान सहित भेरूलाल डोडियार, खुशपाल कटारा, दयाशंकर चरपोटा,मयूर पड़ियार, जीवन लाल निनामा, हितेष कुमार निनामा ,बदन लाल डामोर, श्री मति रैना निनामा, श्रीमति प्रज्ञा अधिकारी ने विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किए।
बैठक का संचालन नोडल सचिव चुन्नीलाल दायमा प्रधानाध्यापक हांडिया पाड़ा ने किया ओर आभार प्रदर्शन जीवन लाल निनामा ने ज्ञापित किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!