उदयपुर में दिगंबर जैन दशा हुमड़ समाज का सप्तम अंतर्राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न,578 युवक-युवतियों का हुआ परिचय
संस्कार और समझदारी से जीवन साथी चुनने का मंच प्रदान करना मुख्य उद्देश्यःदिनेश खोडनिया 2000 से अधिक समाजजनों की रही भागीदारी उदयपुर। श्री दिगंबर जैन दशा हुमड समाज संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में सप्तम अंतरराष्ट्रीय सकल दिगंबर जैन दशा हुमड युवक-युवती परिचय सम्मेलन-2025 का आयोजन आज सोलिटेयर गार्डन में सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश-विदेश से आए 578 युवक-युवतियों के साथ उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन में 2000 से अधिक समाजजन उपस्थित रहे, जिससे आयोजन स्थल पूर्णतः खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन और भारत वर्षीय 18,000 दशा हुमड़ दिगंबर जैन…
