उदयपुर की योग प्रशिक्षक प्रतिभा सिंह ने केबीसी में अमिताभ बच्चन को कराया योग
सदी के महानायक के साथ मंच साझा कर ताड़ासन, नाड़ी शोधन और भ्रामरी प्राणायाम करवाया; 7.5 लाख रुपए जीतकर बनाई यादगार उपलब्धि उदयपुर: राजस्थान की योग प्रशिक्षक प्रतिभा सिंह ने हाल ही में “कौन बनेगा करोड़पति” (KBC) के स्पेशल भीम ‘यूपीआई गोल्डन वीक’ एपिसोड में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ योग कराकर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। मंच पर उत्साहित अमिताभ बच्चन ने प्रतिभा सिंह के मार्गदर्शन में ताड़ासन, नाड़ी शोधन और भ्रामरी प्राणायाम किया और योग के फायदों के बारे में उत्सुकता जताई। प्रतिभा सिंह ने बताया कि केबीसी में उनका चयन गोल्डन वीक के जरिए हुआ। लगभग…
