रोटरी क्लब अशोका द्वारा “महिला सम्मान समारोह 3.0” का भव्य आयोजन, विभिन्न महिला संगठनों का हुआ सम्मान
उदयपुर। रोटरी क्लब अशोका की ओर से 100 फीट, शोभागपुरा रोड स्थित अशोका ग्रीन में महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सरोकारों को समर्पित 'महिला सम्मान समारोह 3.0' आयोजित किया गया। समारोह में समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला संस्थाओं एवं उनकी प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतपाल पीडीजी सीए रोटेरियन निर्मल सिंघवी थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में एडीएसजी रोटेरियन रितु वैष्णव, रोटेरियन डॉ. पूजा गांधी और रोटेरियन तारिका भानूप्रताप सिंह रहीं। सभी अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण को समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार बताते हुए…
