चाइनीज मांझा मिला तो होगी पशु क्रूरता निवारण एक्ट में कार्रवाई
उदयपुर, 31 दिसम्बर। पतंगबाजी में चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करने से पशु-पक्षियों को होने वाली हानि के मद्देनजर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पशुपालन विभाग, उदयपुर के संयुक्त निदेशक डॉ. सुरेश कुमार जैन ने बताया कि चाइनीज मांझे का उपयोग नहीं करने को लेकर पशुपालन विभाग आमजन को जागरूक करेगा। साथ ही चाइनीज व धातु वाले मांझे से घायल पक्षियों के इलाज के लिए संस्थाओं के सहयोग से विशेष शिविर लगाए जाएंगे। पशुपालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने इसको लेकर नई गाइड लाइन जारी की। इसमें चाइनीज मांझे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के बाद भी उपयोग से…
