चारभुजा यादव समाज उदयपुर द्वारा 5 दिवसीय धार्मिक महोत्सव आज से, सैकड़ों श्रद्धालु होंगे शामिल
उदयपुर। श्री चारभुजा यादव समाज सेवा संस्थान, उदयपुर की ओर से भगवान चारभुजा नाथ के प्राचीन मंदिर, शमशेरगढ़ (चमनपुरा) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। संस्थान अध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को भजन संध्या से होगी, जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा ठाकुरजी के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद 1 मई, शुक्रवार को विधि-विधान के साथ हवन, पूजा-पाठ एवं ध्वज स्थापना…
