सेंट मेरीज़ स्कूल न्यू फतहपुरा की कई छात्राओ के आए 100 में 100 अंक
उदयपुर। सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू फतेहपुरा ने सीबीएसई कक्षा XII बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि दर्ज की है। विद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान, वाणिज्य एवं कला तीनों संकायों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस वर्ष विद्यालय की विज्ञान संकाय की 21 छात्राओं, वाणिज्य संकाय की 10 छात्राओं तथा कला संकाय की 34 छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विशिष्ट योग्यता हासिल की। विद्यालय की मेधावी छात्राओं प्रिंसी जैन, रिधि रत्नू एवं रुद्राक्षी वर्मा ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय…
