मुश्किलों में भी मुस्कान बनाए रखे : प्रशांत अग्रवाल
उदयपुर,14 मई। नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ परिसर में आयोजित “अपनों से अपनी बात” कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि जिंदगी कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, मुस्कान हर राह को आसान बना देती है। उन्होंने कहा कि हमारे दिव्यांग भाई-बहन जिस जीवटता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ जीवन जी रहे हैं, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। उनकी मुस्कान हमें हर परिस्थिति में आगे बढ़ने का संदेश देती है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से उपचार एवं पुनर्वास के लिए आए रोगियों और उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आत्मीय…
