Breaking News

डीजे शर्मा ने किया जेल का आकस्मिक निरीक्षण

डीजे शर्मा ने किया जेल का आकस्मिक निरीक्षण

भीलवाड़ा, 19 मई। जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शर्मा एवं अपर जिला न्यायाधीश राजपाल सिंह ने शुक्रवार को जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश शर्मा ने जेल अधीक्षक भैरू सिंह राठौड़ एवं चिकित्सक डा. अभिषेक शर्मा से बंदियों के स्वास्थ्य तथा उनको दी जा रही अन्य चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही रसोई घर का भी निरीक्षण किया। बंदियो से उनकी समस्याओं के बारे मे जाना और किसी बंदी के अधिवक्ता नहीं होने पर वह विधिक सहायता के लिए निःशुल्क अधिवक्ता हेतु आवेदन करने के बारे में बताया गया। महिला बंदियों के बैरक…
Read More
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे बाद उतरा

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे बाद उतरा

नीचे जुटी भारी भीड़, उसकी हरकत से लोगों की धड़कन बढ़ती रही, कभी तारों से झूलता रहा तो टावर लगे उपकरण तोड़कर नीचे फैंकता रहा उदयपुर, 19 मई(ब्यूरो)। शहर के अति व्यस्त चेतक चौराहे पर शुक्रवार दोपहर एक मानसिक रोगी युवक चार सौ फीट उंचे बीएसएनएल के मोबाइल टॉवर चढ़ गया। युवक ने पुलिस और वहां से गुजर रहे राहगीरों के होश उड़ा दिए। उसकी हरकतों को देखकर नीचे जुटी भीड़ की धड़कन उंचे—नीचे होती रही। हालांकि एक घंटे बाद वह खुद ही नीचे उतर गया। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। टावर पर चढ़े…
Read More
चाकू दिखाकर ठेके से लूटी शराब, पुलिस ने एक को किया काबू

चाकू दिखाकर ठेके से लूटी शराब, पुलिस ने एक को किया काबू

उदयपुर। जिले के कोटड़ा थाना पुलिस ने बीते दिनों मामेर क्षेत्र में शराब के ठेके से शराब लूटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामसिंह चूंडावत ने बताया कि धधमता निवासी नेता पुत्र मणिलाल खेर को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह बीती रात फरार होने के प्रयास में था। पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। नेता खेर तथा उसके दोस्तों ने 25 मार्च की शाम मामेर में शराब के ठेेेेके पर पहुंचे। जहां शराब विक्रेता को चाकू दिखाकर डरा—धमकाया तथा व्हीस्की की चार पेटी तथा बीयर…
Read More
दस दिन से लापता युवक का शव धोलिया के जंगल से बरामद

दस दिन से लापता युवक का शव धोलिया के जंगल से बरामद

उदयपुर। गोगुंदा क्षेत्र के धोलिया के जंगल से एक युवक का शव बरामद हुआ, जो बीते दस दिन से लापता था। उसकी पहचान काछबा निवासी कमलेश राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक यह हत्या की घटना हो सकती और परिजनों ने इस मामले को हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाई तथा उसने साक्ष्य उठाए। बताया गया कि धोलिया के जंगल में ग्रामीणों ने एक सड़े गले शव पड़े होने की जानकारी दी थी। उसका शव गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों के हवाले…
Read More
कला शिक्षक अभ्यर्थियों का रोचक विरोध प्रदर्शन : ढोल-हारमोनियम बजाते और गाते हुए पहुंचे प्रशिक्षण केन्द्र

कला शिक्षक अभ्यर्थियों का रोचक विरोध प्रदर्शन : ढोल-हारमोनियम बजाते और गाते हुए पहुंचे प्रशिक्षण केन्द्र

उदयपुर। कला शिक्षक पदों पर भर्ती की मांग को लेकर कला शिक्षक अभ्यर्थियों का रोचक विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को उदयपुर में देखने को मिला। राजस्थान बेरोजगार कला शिक्षक अभ्यर्थी संगठन के बैनर तले कला शिक्षक अपने हाथों में ढोल, मंजीरे और हारमोनियम बजाते हुए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र पहुंचे। यहां राजस्थानी गीत गाते प्रशासन का ध्यान अपनी मांग की ओर आकर्षित करने की कोशिश की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सतवीर सिंह का कहना है कि वर्ष 1992 से सरकारी स्कूलों में कला शिक्षा विषय संचालित है और हर स्कूल में एक कला शिक्षक होना चाहिए। इसको लेकर राज्य…
Read More
विभाग से पहले दलालों के पास पहुंच जाते दस्तावेज

विभाग से पहले दलालों के पास पहुंच जाते दस्तावेज

यूडीएच अधिकारियों के नाम पर घूस लेने वाले दलाल का खुलासा, यूडीएच ने उदयपुर नगर विकास प्रन्यास को एनओसी भेजे जाने से पहले दलाल को भेजी उदयपुर। शहरी विकास आवास विभाग(यूडीएच) के दस्तावेज विभाग के अधीनस्थ कार्यालय भेजे जाने से पहले दलालों को भेज दिए जाते रहे। इसका खुलासा यूडीएच अधिकारियों के नाम 12 लाख रुपए की घूस लेते पकड़े गए दलाल लोकेश जैन से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)की जांच से हुआ है। एसीबी ने दलाल लोकेश के घर से यूडीएच की ओर से जारी एनओसी की प्रति बरामद की, जबकि इस एनओसी के लिए परिवादी 12 दिन से नगर…
Read More
1008 लोहार बावजी जयन्ती पर निकली शोभायात्रा

1008 लोहार बावजी जयन्ती पर निकली शोभायात्रा

श्रीनाथजी जी जीवन्त झांकी रही मनमोहक  2100 मंगल कलश सिर पर धारण किये महिलाओं ने उदयपुर। मालवीय लोहार समाज के आराध्य देव 1008 लोहार बावजी जयन्ती समारोह आज मनाया गया। 1008 श्री धुणीरावल देवरावल जी योगीराज लोहार बावजी जयंती पर शुक्रवार प्रात 11.15 बजे नगर निगम प्रांगण से निकाली गई शोभायात्रा। शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण से शुरू होकर सूरजपोल चैराहा, बापू बाजार, देहलीगेट, कोर्ट चैराहा, शास्त्री सर्कल होते हुए पुनः नगर निगम प्रांगण पहुंची। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षक का केन्द्र श्रीनाथजी की जीवन्त झांकी रही। साथ ही महिलाएं मंगल कलश धारण कर बैण्ड बाजों के साथ मंगल गीतों पर नृत्य…
Read More
नि: शुल्क योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास शिविर 21 को

नि: शुल्क योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास शिविर 21 को

उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 के उपलक्ष्य में नवल योग सेवा संस्थान, उदयपुर के मोहनलाल सूखाडिया यूनिवर्सिटी के आसपास रहने वाले नागरिकों हेतु नि:शुल्क योग शिविर आयोजित करेगा, जानकारी देते हुए नवल योग सेवा संस्थान की निदेशक योग विशेषज्ञ मीना बाबेल ने बताया कि योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 21 मई रविवार को एक दिवसीय नि:शुल्क योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास सत्र मोहनलाल सूखाडिया यूनिवर्सिटी के ओपन एयर थिएटर पर आयोजित किया जाएगा जिसमें इस क्षेत्र के नागरिक गणों हेतु प्रातः 6:15 बजे से 7:15 बजे तक दक्ष योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में आसन प्राणायाम एवं ध्यान का…
Read More
महाराणा प्रताप जयंती: शनिवार से तीन दिन प्रताप गौरव केन्द्र में रहेगी छूट

महाराणा प्रताप जयंती: शनिवार से तीन दिन प्रताप गौरव केन्द्र में रहेगी छूट

उदयपुर, 19 मई। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर उदयपुर के प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ पर शनिवार 20 मई से तीन दिन तक प्रवेश शुल्क में छूट रहेगी। इसी के साथ सूर्यास्त के बाद यहां होने वाले वाटर लेजर शो ‘मेवाड़ की शौर्य गाथा’ के शुल्क में भी तीन दिन छूट रहेगी। प्रताप जयंती के दिन 22 मई को प्रातः वेला में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कार्यक्रम होगा। प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया पर 22 मई को मनाई जाएगी। इस दिन प्रातः 8.15 बजे…
Read More
सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाईजर व सुरक्षा अधिकारी कैडर कोर्स  भर्ती चयन परीक्षा 21 से

सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाईजर व सुरक्षा अधिकारी कैडर कोर्स  भर्ती चयन परीक्षा 21 से

उदयपुर, 19 मई। जिला प्रशासन के सहयोग से जिले में सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाईजर, सुरक्षा अधिकारी केडर कोर्स के पदों पर भर्ती चयन परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल इण्डिया स्किल डवलपमेन्ट के तहत व एसआईएस के संयुक्त तत्वावधान में भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवकों को सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाईजन सुरक्षा अधिकारी केडर कोर्स के पद पर भर्ती हेतु चयन के लिये विभिन्न तहसील स्तर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भर्ती चयन परीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वरिष्ठ…
Read More
error: Content is protected !!