मुख्यमंत्री 14 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में करेंगे सीधे लाभ का हस्तांतरण
इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में लाभार्थी उत्सव उदयपुर में 51553 को मिलेगी सौगात उदयपुर -जयपुर, 04 जून। इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना को लेकर सोमवार को प्रदेश के सभी 33 जिलों में लाभार्थी उत्सव का आयोजन किया जायेगा। जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत बटन दबाकर एक साथ 14 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 60 करोड़ रूपए का लाभ हस्तांतरित करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर 10 लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम में महंगाई राहत कैम्प तथा इंदिरा गांधी…
