Breaking News

मंदिर में चांवल अखंड, धवल,अक्षत और मंगलकारी होने के कारण श्री जी को चढ़ाए जाते हैं – आचार्य श्री वर्धमान सागर जी

मंदिर में चांवल अखंड, धवल,अक्षत और मंगलकारी होने के कारण श्री जी को चढ़ाए जाते हैं – आचार्य श्री वर्धमान सागर जी

उदयपुर। वात्सल्य वारिधी आचार्य श्री वर्धमान  सागर जी ने 26 जून को सर्व ऋतु विलास श्री महावीर स्वामी जैन मंदिर में धर्म सभा को संबोधित कर उपदेश दिया कि चावल  का क्या महत्व होता है। इसे सरल भाषा में समझाया सर्वप्रथम चावल  ही क्यों चढ़ाया जाता है।  इसकी विवेचना सरल शब्दों में कर आचार्य श्री ने बताया कि चावल अखंड होता है, धवल होता है ,अक्षय होता है,मंगलकारी है ,इसलिए मंदिर में चावल चढ़ाए जाते हैं। भारत देश में चावल के अलग अलग नाम हो सकते हैं।मंदिर में मुट्ठी भर कर भगवान को चावल चढ़ाने से पर्वताकार चावल का पुंज…
Read More

महाराणा प्रताप बोर्ड गठन से बढ़ा मेवाड़ का गौरव

समाजसेवी भीमसिंह चुण्डावत ने मुख्यमंत्री का जताया आभार उदयपुर, 26 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा महाराणा प्रताप बोर्ड के गठन की घोषणा के बाद मेवाड़वासियों में खुशी की लहर है। समाजसेवी भीमसिंह चुण्डावत ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट के दौरान इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस घोषणा से मेवाड़ का गौरव बढ़ा है और इससे महाराणा प्रताप से जुड़े विभिन्न स्थलों व मेवाड़ के ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के साथ इन स्थलों के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर नगर निगम में आयोजित…
Read More
श्री नाथ जी की हवेली क्षेत्र में जर्जर मकान ढहने से दो की मौत

श्री नाथ जी की हवेली क्षेत्र में जर्जर मकान ढहने से दो की मौत

उदयपुर । शहर के श्री नाथ जी की हवेली क्षेत्र में सोमवार रात बारिश के दौरान एक जर्जर मकान के ढहने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा तथा एक महिला शामिल है। मौके पर जेसीबी के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है । आशंका जताई जा रही है कि मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं। नगर निगम के उप महापौर पारस सिंघवी और अन्य जनप्रतिनिधी के अलावा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। समाचार लिखे जाने तक ढहे मकान का मलबा हटाने का काम जारी है।
Read More
गहलोत बोले मेरा सपना 2030 तक राजस्थान नंबर वन बने

गहलोत बोले मेरा सपना 2030 तक राजस्थान नंबर वन बने

लोकतंत्र को लेकर भाजपा पर फिर कसा तंज, दोहराया हम सीमित संसाधनों से लड़ेंगे चुनाव उदयपुर। मुख्यमंत्री की इस महीने यह तीसरी उदयपुर यात्रा है। सोमवार को उन्होंने उदयपुर में संभाग स्तरीय किसान सम्मेलन का उद्घाटन किया। किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनका सपना 2030 तक राजस्थान को नंबर वन बनाने का है। यह सब आपके सहयोग से होगा। जनता ही माई-बाप है। उत्साहित जनता को देखकर उन्होंने कहा कि मुझे लग रहा है आप खुश हैं। उन्होंने कहा कि आज कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक जो ईजाद होती है उसा फायदा किसान तक पहुंचे।…
Read More
कन्हैयालाल हत्याकांड की दहशत एक साल बाद भी बाकी

कन्हैयालाल हत्याकांड की दहशत एक साल बाद भी बाकी

-सुभाष शर्मा  जो बाजार कभी गुलजार रहा करता अब वहां कोई नई दुकान नहीं खोलना चाहता उदयपुर, 25 जून। तालिबानी तरीके से कन्हैयालाल की हत्याकांड की दहशत एक साल बाद भी अभी बाकी है। मालदास स्ट्रीट बाजार में अब कोई कारोबारी नई दुकान नहीं खोलना चाहता। जबकि बरसों से जमे बीस फीसदी से अधिक व्यापारियों ने अपने कारोबार वहां से समेट लिए। कन्हैयालाल हत्याकांड को वह याद नहीं रखना चाहते। पिछले साल की 28 जून को मालदास स्ट्रीट बाजार की भूतमहल गली में सुप्रीम टेलर्स के नाम पर कन्हैयालाल की दुकान थी और वह अन्य कामगारों के साथ सिलाई का…
Read More
25 जुलाई से महिलाओं को मिलेंगे स्मार्टफोन

25 जुलाई से महिलाओं को मिलेंगे स्मार्टफोन

उदयपुर, 25 जून । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। सोमवार को उदयपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने स्मार्टफोन देने का ऐलानकरते हुए कहा कि हमारी सरकार ने बजट में जो घोषणा की थी, अब उसे पूरा करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले फेज में सरकार 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन देगी। जिसमें तीन साल तक फ्री इंटरनेट मिलेगा।
Read More
मेघराज सिंह पर सांसद बेनीवाल की टिप्पणी से उबला राजपूत समाज

मेघराज सिंह पर सांसद बेनीवाल की टिप्पणी से उबला राजपूत समाज

उदयपुर। क्षत्रिय समाज के भामाशाह मेघराज सिंह रॉयल पर आरपीएल के सांसद हनुमान बेनीवाल की टिप्पणी से क्षत्रिय समाज में उबाल आया हुआ है। समाज ने सोमवार को उदयपुर जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। करणी सेना, राजपूत समाज और राजपूत महासभा संस्थान के अलावा अन्य सामाजिक संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ क्षत्रिय समाज के लेागों ने सांसद हनुमान बेनीवाल के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि सांसद बेनीवाल को उनके बयान पर माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो उन्हें आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना होगा। श्री राष्ट्रीय करणी सेना उदयपुर मेवाड़, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा,…
Read More
उदयपुर सेंट्रल जेल के 29 प्रहरियों की तबियत बिगड़ी

उदयपुर सेंट्रल जेल के 29 प्रहरियों की तबियत बिगड़ी

गश खाकर गिरी महिला प्रहरी के हाथ में आया फ्रेक्चर 5 दिन से भूख हड़ताल के साथ काम पर हैं जेल प्रहरी, वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर कर रहे हड़ताल उदयपुर। वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर बीते 5 दिन से भूख हड़ताल करते हुए ड्यूटी दे रहे उदयपुर सेंट्रल जेल के करीब 29 जेल प्रहरियों की सोमवार को तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनमें 12 महिला प्रहरी भी शामिल हैं। इनमें से एक महिला जेल प्रहरी को चक्कर आने से वह जमीन पर गिर गई, जिससे उसका…
Read More
कृषि क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा राजस्थान : मुख्यमंत्री

कृषि क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा राजस्थान : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री का उदयपुर दौरा - दो दिवसीय संभाग स्तरीय किसान महोत्सव का किया शुभारंभ उदयपुर, 26 जून। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश के किसानों को पारंपरिक खेती के साथ ही आधुनिक कृषि पद्धति को भी अपनाना होगा। इससे उत्पादन में वृद्धि होगी एवं उपज की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान कृषि के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। बाजरा, तिलहन एवं दलहन के उत्पादन में जहां राज्य नंबर वन है, वहीं दूध और ऊन के उत्पादन में भी अव्वल है। गहलोत सोमवार को उदयपुर के बलीचा स्थित गौण मण्डी परिसर में आयोजित संभाग स्तरीय…
Read More
कलक्टर ने कयाकिंग सेंटर पर जलक्रीड़ा खिलाड़ियों के लिये स्थापित करवाई फ्लोटिंग जेटी

कलक्टर ने कयाकिंग सेंटर पर जलक्रीड़ा खिलाड़ियों के लिये स्थापित करवाई फ्लोटिंग जेटी

उदयपुर, 26 जून। कयाकिंग खिलाड़ियों को सुविधाएं मुहैया करवाने की अपनी प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कयाकिंग सेंटर पर जलक्रीड़ा खिलाड़ियों के लिये फ्लोटिंग जेटी स्थापित करवाते हुए खिलाड़ियों को संबल दिया है। राजस्थान कायाकिंग एवँ केनोइंग संघ के चैयरमेन पीयूष कच्छवाहा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कलक्टर ने फतेहसागर की पाल स्थित राजस्थान कायाकिंग एवं केनोइंग संघ द्वारा संचालित कायाकिंग एवँ केनोइंग जलक्रीड़ा केन्द्र पर दौरा किया था। जहाँ कोच दिलीप सिंह चौहान और कोच निश्चय सिंह चौहान, खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों ने खेल संसाधनों का अभाव की मुख्य समस्या के बारे में…
Read More
error: Content is protected !!