Breaking News

स्मार्ट सिटी मिशन के 8 साल पूरे होने पर आर्ट जेम का आयोजन

स्मार्ट सिटी मिशन के 8 साल पूरे होने पर आर्ट जेम का आयोजन

उदयपुर, 26 जून। उदयपुर स्मार्ट सिटी द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के 8 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में विभिन्न आयोजन हुए। स्मार्ट सिटी एसीईओ प्रदीपसिंह सांगावत ने बताया कि रविवार को उड़ान पार्क में थर्ड स्पेस की साझेदारी में आर्ट जेम का आयोजन किया गया जिसमें 60 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। इस कार्यक्रम में डूडल मेकिंग, माँडना ड्राइंग तथा म्यूजिकल जेम का आयोजन किया गया। सोमवार को सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को स्मार्ट सिटी कार्यालय में प्रजेंटेशन द्वारा उदयपुर स्मार्ट सिटी के प्रमुख प्रोजेक्ट्स से रूबरू करवाया तथा साथ ही साथ वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट माछला मगरा की…
Read More
सलूम्बर को जिला बनाने से तीव्र गति से होगा विकास : मुख्यमंत्री

सलूम्बर को जिला बनाने से तीव्र गति से होगा विकास : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री का सलूम्बर दौरा - सलूम्बर में धन्यवाद सभा को किया संबोधित - कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की विभिन्न घोषणाएं उदयपुर, 26 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि नए जिले बनने से प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण होगा, जिससे प्रदेश का विकास तीव्र गति से होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक इकाइयां जितनी कम दूरी पर होंगी, उतनी ही प्रशासन की आमजन तक पहुंच आसान होगी। श्री गहलोत सोमवार को सलूंबर को नया जिला घोषित किए जाने पर आयोजित धन्यवाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में नए जिलों की घोषणा से प्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा। जिला…
Read More
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश आवश्यक – प्रो. सारंगदेवोत

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश आवश्यक – प्रो. सारंगदेवोत

उदयपुर 26 जून /  महिलाएं आज भी बड़ी संख्या में घरेलू हिंसा की शिकार हो रही हैं। पितृसत्तात्मक समाज का ताना-बाना घर से लेकर पुलिस थाने और कचहरी तक ऐसा है कि महिला हर जगह पीड़ित बन कर ही रह जाती है। घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज़ न उठाने के पीछे सबसे बड़ा कारण उनका आर्थिक रूप से किसी न किसी के उपर निर्भर रहना और घर छिन जाने का डर होता है। उक्त विचार सोमवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक विधि महाविद्यालय तथा विवि की उन्नत भारत अभियान की इकाई की ओर से प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार…
Read More
समाजसेवी मेहता की अंतिम इच्छा अनुसार परिवार ने कराया देहदान

समाजसेवी मेहता की अंतिम इच्छा अनुसार परिवार ने कराया देहदान

- आरएनटी मेडिकल कॉलेज में किया देहदान उदयपुर 26 जून। वरिष्ठ विचारक, चिंतक एवं समाजसेवी सुरेश चंद जी मेहता जिनका देहावसान 25 जून 2023 को हो गया। उनकी अंतिम इच्छा अनुसार परिवार जनों ने महावीर इंटरनेशनल उदयपुर के सहयोग से आरएनटी मेडिकल कॉलेज में देहदान का कार्यक्रम संपादित कराया। प्रोफेसर मेहता राजस्थान कृषि महाविद्यालय से सेवानिवृत्त होने के पश्चात विज्ञान समिति महावीर इंटरनेशनल तेरापंथ समाज एवं अनेक सामाजिक संगठनों से सक्रियता से जुड़े हुए थे जिनका अध्ययन और अध्यापन में विशेष रुचि थी मेहता अपने पीछे पांच भाई बहनों पुत्र पुत्रियों पुत्र पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए…
Read More
नारायण सेवा संस्थान के शाखा प्रभारियों का सम्मेलन संपन्न

नारायण सेवा संस्थान के शाखा प्रभारियों का सम्मेलन संपन्न

पीड़ितों तक पहुंचे नि:शुल्क सेवाएं उदयपुर, 26 जून । नारायण सेवा संस्थान में सोमवार को संस्थान सहयोगी एवं राष्ट्रव्यापी सेवा शाखाओं के प्रभारियों का दो-दिवसीय सम्मेलन एवं त्रिदिवसीय दिव्यांगजन से वार्ता 'अपनों से अपनी बात' का समापन हुआ जिसमें 500 से अधिक सहयोगियों व प्रभारियों के साथ 250 से अधिक दिव्यांगजन ने विचार साझा किए । मुख्य अतिथि संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश 'मानव' एवं विशिष्ट अतिथि सहसंस्थापिका कमला देवी, अनिल गुप्ता दिल्ली, दामोदर-सुरजा मीणा कैथून, शीला बाप्टे बुलढाणा, चंद्रप्रभा सक्सेना भोपाल व मनोहर सिंह नैनीताल थे। आरंभ में अतिथियों व प्रभारियों का स्वागत करते हुए संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा…
Read More
फतेहसागर मे मछलियों की मौत एक बड़ी विभीषिका

फतेहसागर मे मछलियों की मौत एक बड़ी विभीषिका

मछलियों की जीवन रक्षा के लिए गठित हो सरकारी दल, बने प्रोटोकॉल एक डेढ़ लाख मछलियों के मरने की आशंका उदयपुर, 25 जून, फतेहसागर मे कुछ सैंकड़ों नही वरन एक लाख से भी ज्यादा संख्या मे मछलियों की मौत की आशंका है । फतेहसागर किनारे व भीतर मृत मछलियों की भारी दुर्गंध व्याप्त है । रविवार को मजदूर मृत मछलियों को बोरी के कट्टों मे भर भर कर हटाने मे लगे रहे । मौके का निरीक्षण करने पंहुचे झील प्रेमियों ने मत्स्य मौत की इस विभीषिका पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है । झील संरक्षण समिति के डॉ अनिल मेहता…
Read More
धूमधाम से मनाया नेमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस

धूमधाम से मनाया नेमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस

- मूलनायक भगवान को चढ़ाया निर्वाण लड्डू - महामस्तकाभिषेक एवं 51 महामंडल विधान का हुआ आयोजन उदयपुर 25  जून । हिरण मगरी सेक्टर 3 स्थित नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर नोखा रोड में दिगंबर जैन बीसा नरसिंहपुरा तेरापंथ समाज उदयपुर अन्तगर्त दिगंबर जैन महावीर चैत्यालय मंडी की नाल उदयपुर की ओर से रविवार को नेमिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विधानाचार्य पंडित अंकित कुमार जैन शास्त्री ने  बताया कि प्रात:कालीन वेला में सुबह 7 बजे सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं की मौजूदगी में मूलनायक भगवान नेमिनाथ स्वामी का महामस्तकाभिषेक  किया गया। उसके बाद 7.45 बजे 51 जोड़ों द्वारा मंडप प्रतिष्ठा…
Read More
मेवाड़ जनशक्ति दल की ओर से हॉस्पिटल परिसर में भोजन वितरण

मेवाड़ जनशक्ति दल की ओर से हॉस्पिटल परिसर में भोजन वितरण

- प्रत्येक रविवार को होगा सेवा कार्य - 750 से अधिक व्यक्तियों को कराया नि:शुल्क भोजन उदयपुर 25 जून। मेवाड़ जनशक्ति दल की ओर से संभाग की सबसे बड़ी हॉस्पीटल महाराणा भूपाल चिकित्सालय में रविवार को नि:शुल्क भोजन वितरण किया गया। मेवाड़ जनशक्ति दल के संगठन जिला उपाध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया कि दल के संरक्षक एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित एवं संस्थापक नरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में महाराणा भोपाल चिकित्सालय के मुख्य गार्डन में नि:शुल्क भोजन वितरण सेवा संस्थान द्वारा भोजन वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नाई थाना सब इंस्पेक्टर रेणुका खोईवाल थी। मेवाड़ जनशक्ति दल के…
Read More
महिला कार्मिक से अभद्र व्यवहार पर एवीवीएनएल हुआ सख्त

महिला कार्मिक से अभद्र व्यवहार पर एवीवीएनएल हुआ सख्त

उदयपुर के जीप चालक नारायण लाल अहीर को किया निलंबित उदयपुर, 25 जून। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने महिला कार्मिक से अभद्र व अशोभनीय व्यवहार के दोषी कर्मचारी नारायण लाल अहीर पर सख्त कार्यवाही करते हुए  निलंबित किया है। निलंबन काल में अहीर का मुख्यालय झुंझुनू रहेगा। एवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक एन.एस.निर्वाण ने बताया कि सहायक अभियंता कार्यालय मादड़ी उदयपुर में कार्यरत महिला कार्मिक की शिकायत पर उदयपुर के अधीक्षण अभियंता को प्रकरण की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया था। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर सहायक अभियंता मादड़ी कार्यालय के जीप चालक नारायण लाल अहीर  के…
Read More
श्रावक समिति की आम बैठक संपन्न

श्रावक समिति की आम बैठक संपन्न

उदयपुर-वर्धमान जैन श्रावक समिति की साधारण सभा की बैठक आज विभिन्न प्रस्तावों के पारण एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट अनुमोदन सहित कई सुझावों व स्पष्टीकरणों के बाद सानंद संपन्न हुई। श्रावक समिति के अध्यक्ष आनंदीलाल बंबोरिया ने हमारे विशेष प्रतिनिधि से वार्ता में बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट व आय-व्यय का लेखा प्रस्तुतीकरण भवन निर्माण समिति के आज दिनांक का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।इसी प्रकार मंदिरजी की व्ययविवरण की तालिका भूपाल सिंह दलाल ने पेश की जिसको ध्वनि मत से पारित किया गया। कोषाध्यक्ष संजय अलावत व महेंद्र डागा ने अपने अपने मदों का हिसाब बताया।डागा ने…
Read More
error: Content is protected !!