महाराणा सज्जनसिंह की 164वीं जयन्ती मनाई
उदयपुर। मेवाड़ के 72वें एकलिंग दीवान महाराणा सज्जनसिंह जी की 164वीं जयंती महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन की ओर से मनाई गई। सिटी पेलेस म्यूजियम स्थित राय आंगन में उनके चित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना कर मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्जवलित किया गया तथा आने वाले पर्यटकों के लिए उनकी ऐतिहासिक जानकारी प्रदर्शित की गई। महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि महाराणा सज्जनसिंह का जन्म वि.सं.1916, आषाढ़ शुक्ल नवमीं (वर्ष 1859) को हुआ था। महाराणा ने जनकल्याण के कई कार्य किये, राज्य में चिकित्सा से जुडे़ कार्यों का महाराणा ने खूब समर्थन भी…
