नाथद्वारा : 21 साल बाद श्रीनाथजी मंदिर से गौशाला पहुंचे लालन
हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल उदयपुर। पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर से 21 साल बाद भगवान श्रीनाथजी मंदिर से प्रभु लालन को गौशाला ले जाया गया। खास पालने में विराजित भगवान की यात्रा जब नाथूवास स्थित गौशाला पहुंची तब हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए। इस अवसर पर श्रीनाथ भक्त यात्रा स्थल के दोनों ओर श्रीनाथ भक्त फूलों की बारिश करते रहे। श्रीनाथ मंदिर से शनिवार शाम साढ़े पांच बजे पूरे लाव लश्कर और गाजे—बाजे के साथ भगवान नाथद्वारा स्थित मंदिर के मोती महल से गौ शाला के लिए निकले। सड़क पर मनोरथ में शामिल श्रद्धालु नाचते-गाते चले। गौशाला में शाम सात…
