Breaking News

आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर करेंगे गौ-शाला में  विहार , होगा गौ-मनोरथ

आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर करेंगे गौ-शाला में  विहार , होगा गौ-मनोरथ

श्रावण मास में अधिक मास के तृतीय सोमवार पर उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर में श्रावण मास व अधिक मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर करेंगे गौ-विहार। प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि अधिक मास के तृतीय सोमवार पर आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर के विग्रह स्वरूप को रजत पालकी में विराजमान कर परिसर की परिक्रमा कराते हुए महाकाल मंदिर में स्थित रामेश्वर गौ-शाला ले जाया जाएगा। जहां गौ-माता का पारम्परिक व विधि विधान से पूजा अर्चना व भव्य आरती होगी। तत्पश्चात् सवारी पुनः सभामण्डप ले जाएगी जहां पारम्परिक व विध विधान से पूजा…
Read More
भारत माता के जयकारों के साथ 200 झण्डों का वितरण

भारत माता के जयकारों के साथ 200 झण्डों का वितरण

उदयपुर, 13 अगस्त। भारतीय सेवा संस्थान की ओर से चल रहे धर्म और राष्ट्र की रक्षा के संकल्प के साथ चल रहे तिरंगा अभियान के तहत रविवार को राजस्थान क्षत्राणी बाईसा सम्मान समारोह में 200 तिरंगे झण्डों का वितरण किया गया। भारतीय सेवा संस्थान के सचिव  राजकृष्ण पालीवाल ने बताया कि संस्थान की अध्यक्ष पुष्पा मूंदड़ा, समाजसेवी अलका मूंदड़ा, भगवती कुमावत, संगीता मूंदड़ा आदि के सहयोग से उबेश्वर महादेव मार्ग स्थित आमेट गढ़ में आयोजित राजस्थान क्षत्राणी बाईसा सम्मान समारोह में देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगे झण्डों का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र को सशक्त बनाने का…
Read More
तुषाद्री का यूएसए में इंटर्नशिप के लिए चयन

तुषाद्री का यूएसए में इंटर्नशिप के लिए चयन

उदयपुर। उदयपुर की होनहार बेटी तुषाद्री सारस्वत का बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के लिए ब्रोंक्स कम्युनिटी कॉलेज, सिटी यूनिवर्सिटी आॅफ न्यूयॉर्क, यूएसए में 45 दिनों की इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ है। सारस्वत समाज के सचिव विजय सारस्वत ने बताया कि अम्बावगढ़ हनुमान मंदिर के पंडित गोपाल सारस्वत व निजी विद्यालय में अध्यापिका अंजली सारस्वत की बेटी तुषाद्री सीटीएई कॉलेज से एग्रीकल्चर इंजिनीरिंग में बीटेक की पढ़ाई कर रही है। इंटर्नशिप के लिए तुषाद्री का लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व इंटरव्यू हुआ था जिसके लिए अब उसका चयन हुआ है।
Read More

सैंकड़ों कावड़ियों ने किया शिव को जलाभिषेक

मार्ग में जगह जगह भक्तों ने किया भव्य स्वागत उदयपुर। श्रीराम मंडल एवम बड़बड़ेश्वर मंडल के भक्तों द्वारा रविवार को हिरणमगरी सेक्टर 13 स्थित गवरी चौक से विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा का शुभारंभ समाजसेवी डॉ विवेक कटारा ने किया। कावड़ यात्रा गवरी चौक से सविना होते हुए पानेरियों की मादड़ी होकर मनवाखेड़ा के रेलेश्वर महादेव पर पहुंच सम्पन्न हुई। रास्ते में यात्रा का जगह-जगह भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल सैंकड़ों भक्त कावड़ लिए महादेव की जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा में पूर्व विधायक एवं गिर्वा प्रधान सज्जन कटारा, सुखवीर कटारा, गिर्वा…
Read More
सूने मकान में चोरी, दम्पति से बदमाशों ने मारपीट कर लूटे जेवरात

सूने मकान में चोरी, दम्पति से बदमाशों ने मारपीट कर लूटे जेवरात

उदयपुर। शहर के तितरड़ी क्षेत्र स्थित आरके पुरम गोकुल विलेज में गत दिनों सूने मकान में चोरी होने के संबंध में सविना थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं सायरा क्षेत्र के भीमजी का गुड़ा गांव में घर में घुस बदमाश दम्पति से मारपीट कर जेवरात लूट भागे। पुलिस के अनुसार गोकुल विलेज आरके पुरम निवासी कीर्तिपाल सिंह पुत्र मदनसिंह ने बताया कि गत 7 अगस्त को सायं 6 बजे उसके सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर भीतर से सोने चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। सायरा क्षेत्र के भीमजी का गुड़ा निवासी रामसिंह राजपूत…
Read More
हैड कांस्टेबल पर मारपीट का आरोप

हैड कांस्टेबल पर मारपीट का आरोप

उदयपुर। जिले के ओगणा थाने में बकरा लूटने के संबंध में रिपोर्ट देने वाले फरियादी ने उसके साथ हैड कांस्टेबल द्वारा रुपए मांगने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को परिवाद दिया है। ओगणा के गोतावतों का पाड़ा निवासी पीड़ित भेरुलाल ने एसपी को दिए परिवाद में बताया कि गत दिनों वह मानसी नदी के किनारे बकरियां चरा रहा था। तभी बाइक पर आए दो युवक उसका एक बकरा चुरा ले गए। उन्हें आगे ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। भेरुलाल ने आरोप कि बाद में पुलिस ने उसे थाने बुलाया और दो हजार…
Read More
व्यक्ति को अपने कर्मबंध का भोग यहीं पर भोगना पड़ता

व्यक्ति को अपने कर्मबंध का भोग यहीं पर भोगना पड़ता

उदयपुर। महेश्वरी सेवा सदन तीज का चौक धानमंडी में चल रही श्री भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक अनंत राम शास्त्री ने कहां कि व्यक्ति को अपने कर्मबंध का भोग यहीं पर भोगना पड़ता है। कर्मबन्धो ने तो भगवान को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के राज तिलक की तैयारी पूरी हो चुकी थी। तीनों लोकों के देवता आकाश मंडल में पधार चुके थे। चारों ओर आनंद मयी और मंगलमयी माहौल था। सृष्टि के सारे देवी देवता प्रभु श्री राम के राजतिलक को देखने आतुर थे। लेकिन राजतिलक के होने से पहले उन्हें बनवास का दंश झेलना…
Read More
उदयपुर में राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

उदयपुर में राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

बीएन यूनिवरसिटी में समाज का चल रहा था कार्यक्रम, आरोपी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का पूर्व जिलाध्यक्ष, लोगों ने पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले किया उदयपुर। श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह सलाड़िया पर संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष ने गोली मार दी। कमर में लगी गोली के बाद उन्हें एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। घटना उदयपुर के बीएन यूनिसरसिटी की है, जहां रविवार को समाज का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में श्री करणी सेना के…
Read More
चिंता, डिप्रेशन एवं तनाव दूर करने बैठक आयोजित

चिंता, डिप्रेशन एवं तनाव दूर करने बैठक आयोजित

उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर एवं नवाचार महिला प्रकोष्ठ की ओर से विज्ञान समिति में चिंता, डिप्रेशन एवं तनाव को दूर करने बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. शालिनी पुरोहित व डॉ. अंजू गिरी (मेन्टल हेल्थ) ने तनाव दूर करने के उपाय बताए एवं बताया कि किस प्रकार से अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रकोष्ठ एवं इनरव्हील क्लब की वरिष्ठ सदस्य डॉ. पुष्पा कोठारी ने कार्यक्रम की संरचना की गई। डॉ.स्वीटी छाबड़ा ने कहा कि हम सभी को मानसिक अवसाद के ख्लिाफ एक मुहिम चलानी होगी, इसलिये इनरव्हील सदस्याओं के लिये यह…
Read More
तस्करी मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, एमडीएमए और चरस बरामद

तस्करी मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, एमडीएमए और चरस बरामद

उदयपुर। गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने रविवार को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में हिस्ट्रीशीटर नासीर खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 28 ग्राम एमडीएमए तथा 251 ग्राम चरस बरामद की। थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भुवन—भूषण यादव के निर्देश पर गत दिनों से मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में जारी अभियान के तहत गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने रविवार को देवाली स्थित मार्वल पार्क रोड से थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर नासीर खान उर्फ नरेश पुत्र रफीक ख्रान को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 व 8/22 के तहत मामला दर्ज किया…
Read More
error: Content is protected !!