नाथद्वारा : 21 साल बाद श्रीनाथजी मंदिर से गौशाला पहुंचे लालन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल
उदयपुर। पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर से 21 साल बाद भगवान श्रीनाथजी मंदिर से प्रभु लालन को गौशाला ले जाया गया। खास पालने में विराजित भगवान की यात्रा जब नाथूवास स्थित गौशाला पहुंची तब हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए। इस अवसर पर श्रीनाथ भक्त यात्रा स्थल के दोनों ओर श्रीनाथ भक्त फूलों की बारिश करते रहे।
श्रीनाथ मंदिर से शनिवार शाम साढ़े पांच बजे पूरे लाव लश्कर और गाजे—बाजे के साथ भगवान नाथद्वारा स्थित मंदिर के मोती महल से गौ शाला के लिए निकले। सड़क पर मनोरथ में शामिल श्रद्धालु नाचते-गाते चले। गौशाला में शाम सात बजे ठाकुरजी के दर्शन खोले गए।
जब लालन की यात्रा जारी थी तब हाथों में संगीनें थामे जवान केसरिया फेंटे बांधकर कदमताल करते चल रहे थे। इस दौरान पुलिस का भी कड़ा पहरा रहा। गौ शाला मनोरथ के दौरान पूरा परिसर रंग बिरंगी रोशनी, फूलों और टेन्ट से सजाया हुआ था। प्रभु श्रीनाथजी को गौ शाला की प्रमुख छतरी में विराजित किया गया। वहीं भगवान की सेवा का क्रम पूरा किया गया। गौ शाला मनोरथ के दौरान हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई। लोगों में इसे लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिली। गायों को चौक में छतरी के चारों और बने बाड़े में लाया गया। गायों को भी मोरपंखों से सजाया गया था दर्शनार्थियों ने बरसों बाद लाडले लाल प्रभु के दर्शन गायों के साथ किए। इस दौरान कीर्तन कार्यक्रम चलता रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!