जिला कांग्रेस ने मनाया सद्भावना दिवस
भीलवाड़ा, 20 अगस्त। जिला कांग्रेस कार्यालय में 11:15 पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व• श्री राजीव गांधी को राष्ट्रीय एकता अखंडता सांप्रदायिक सद्भाव के संकल्प को मजबूत करने के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर सद्भावना दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर त्रिपाठी ने कहा कि राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे अपने कार्यकाल में राजीव गांधी ने जनता के दिलों पर अमित छाप छोड़ी है।
युवा सोच वाले राजीव गांधी 21वीं सदी के भारत के निर्माता थे। 40 वर्ष की आयु में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया। वे राजीव गांधी ही थे जिन्होंने भारत में दूरसंचार क्रांति लाकर इतिहास रच दिया, आज जिस डिजिटल इंडिया की चर्चा है उसकी संकल्पना राजीव गांधी अपने जमाने में कर चुके हैं, उन्हें दूरसंचार क्रांति का जनक कहा जाता है। दुर्गेश पानेरी ने बताया कि इस अवसर पर लोकसभा ऑब्जर्वर पंडित नीरज शर्मा ने कहा आज जो हम सबके हाथों में मोबाइल है यह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन है इसे हम आजीवन संचार क्रांति कर देश में उन्होंने नई लग जागी जगाई है पंडित नीरज शर्मा का कांग्रेस कार्यालय में मेवाड़ी पगड़ी बांधकर स्वागत सम्मान किया गया इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी अनिल डांगी, कैलाश व्यास, जगदीश मानसिंहका, कैलाश सेन, चेतन डीडवानिया, पूर्व सभापति ओम नाराणीवाल, पूर्व सभापति पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष मंजू पोकरण पूर्व सभापति मधु जाजू, पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, भंवर गर्ग, महेश सोनी हाजी मुस्ताक, मोहम्मद रफीक शेख, सुमित्रा कटिया, ईश्वर खोईवाल, ज्ञानमल खटीक, ऊकार माली, ब्रजराज कृष्ण उपाध्याय, रामलाल गाडरी, मेवाराम खोईवाल, जीपी खटीक, पार्षद श्याम मल्होत्रा, पार्षद अजर खान, वसीम शेख, मुकेश शास्त्री, सेवादल के योगेश सोनी, इंटक के दीपक व्यास, सुनील दाधीच लाजपत आचार्य, अनिल राठी, रोशनमहात्मा, गुडविन मसीह राजेंद्र शर्मा, सुरेश बंब, अशोक जैन कुंदन शर्मा, मुस्ताक अली, नितिन बाफना, कलीम काजी, रियाज पठान, हरक चंद कोठारी, मुकेश खोईवाल, जमुना लाल मीणा, नंद दास वैष्णव, आनंद पारीक, धीरज पारीक, शबनम डायर, रेखा भट्ट, मंजू राठौड़, दीपमाला लोट, ममता शर्मा, पुष्पा मेहता, पृथ्वीराज नकवाल, नरेंद्र रेगर सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित थे।
