इनरव्हील क्लब उदयपुर ने देश में रचा इतिहास,3 हजार किलो अनाज से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
उदयपुर। देश में चल रहे 1600 इनरव्हील क्लबों में से इनरव्हील क्लब उदयपुर ने आज चित्रकूटनगर स्थित रॉकवुड स्कूल परिसर में 3 हजार किलो अनाज से 20 गुना 22 फीट के फ्लेक्स पर इनरव्हील क्लब का चक्र एवं राखी बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। अहमदाबाद से आयी वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम ने हाथों हाथ क्लब को एवं रिकार्ड में सहयोग करने वली 40 सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से वर्ल्ड रिकॉर्ड के सर्टिफिकेट प्रदान किये। इस अवसर पर आयोजित समारोह में अतिथियों का स्वागत करते हुए क्लब अध्यक्ष डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने कहा कि इस वर्ष क्लब जरूरतमंदो व विशेष रूप से महिलाओं…
