Breaking News

महाराणा भूपाल अस्पताल में अब रोगी आसानी से जान सकेंगे अपने अधिकार

महाराणा भूपाल अस्पताल में अब रोगी आसानी से जान सकेंगे अपने अधिकार

प्रमुख स्थलों पर लगाए पोस्टर उदयपुर, 28 अगस्त। महाराणा भूपाल सरकारी अस्पताल में आने वाले रोगियों और परिजन अब आसानी से रोगियों के अधिकारों से परिचित हो सकेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने एनएबीएच एक्रीडिटेशन के तहत रोगी के अधिकार के लिए जानकारी सभी कॉरिडोर, आउटडोर, मुख्य स्थान पर डिस्प्ले की है। अस्पताल अधीक्षक डॉ आर एल सुमन ने बताया कि महाराणा भूपाल अस्पताल अपनी प्रतिष्ठित परंपराओं के साथ हर रोगी का ध्यान रखने के लिए समर्पित है। आमजन के स्वास्थ्य की देखभाल, रोगियों के अधिकार को पूर्ण महत्ता दी जाती है। इसी क्रम में रोगी के अधिकार व दायित्वों को प्रदर्शित…
Read More
शाही लवाजमें के साथ नगर भ्रमण पर निकले आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर

शाही लवाजमें के साथ नगर भ्रमण पर निकले आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर

पूरे मार्ग में हुई महाकाल की भव्य अगवानी, आरती उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास महोत्सव के अंतिम सोमवार को आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर ने किया नगर भ्रमण। प्रन्यास सचिव एडवोकट चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि श्रावण महोत्सव के तहत् परम्परागत रूप से निकलने वाली शाही सवारी श्रावण मास के अंतिम सोमवार 28 अगस्त को अभिजित मुर्हूत में 12.15 बजे महाकालेश्वर मंदिर के पूर्वी द्वार से सिंह गुफा होते हुए निर्धारित मार्ग पर निकली। दाधीच ने बताया कि सवारी के पूर्व आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर के विग्रह स्वरूप को रजत पालकी में विराजमान कर मंदिर परिक्रमा…
Read More
आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी आज

आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी आज

पूरे मार्ग में होगी महाकाल की भव्य अगवानी विशेष तोप के माध्यम से पूरे मार्ग में होगी पुष्प वर्षा उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास महोत्सव के अंतिम सोमवार को आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर करेंगे नगर भ्रमण। प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि श्रावण महोत्सव के तहत् परम्परागत रूप से निकलने वाली शाही सवारी श्रावण मास के अंतिम सोमवार 28 अगस्त को अभिजित मुर्हूत में 12.15 बजे महाकालेश्वर मंदिर के पूर्वी द्वार से ंिसह गुफा होते हुए निकलेगी। दाधीच ने बताया कि शाही सवारी की पूर्ण तैयारियां कर ली गई है। सवारी में शिव शक्ति…
Read More
भूखे व्यक्ति को भोजन करने से मिलती है मन को शांतिः निर्मल पंडित

भूखे व्यक्ति को भोजन करने से मिलती है मन को शांतिः निर्मल पंडित

उदयपुर। महाराणा भोपाल चिकित्सालय में निःशुल्क भोजन वितरण सेवा कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के ’मुख्य अतिथि एडवोकेट निर्मल पंडित, विशिष्ट अतिथि राहुल मेघवाल थे। दिनेश अरोड़ा ने कार्यक्रम का संचालन किया संस्थान के सदस्य पिंटू चौधरी, जितेश जैन,संजय वाधवानी ने अतिथि गण को अपन्नाना उड़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया इस अवसर पर निर्मल पंडित ने सेवा कार्य की सहाराहना करते हुए ने बताया कि जरूरतमंद को भोजन की व्यवस्था कराना अपने आप में एक अनूठा कार्य है मुझे बड़ा अच्छा लगा कि संस्थान पिछले 4 वर्षों से सेवा कार्य करती हुई आ रही है। असहाय एवं परेशान…
Read More
नियॉनरात्रि गरबा के पोस्टर का विमोचन

नियॉनरात्रि गरबा के पोस्टर का विमोचन

उदयपुर। राउंड टेबल इंडिया द्वारा 2 दिवसीय गरबा आयोजन ‘नियॉनरात्रि 2.0’ का सभी टेबल चेयरमैन द्वारा आज होटल क्यू में पोस्टर विमोचन किया गया। राउंड टेबल के करन अग्रवाल व रवि मुंदड़ा ने बताया कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी 20 व 21 अक्टूबर को सॉलिटेयर गार्डन में भव्य गरबा आयोजन किया जाएगा,जिसमें बंगाली कलाकारों द्वारा परम् पम्परागत तरीक़े से माताजी की महाआरती, नियॉन एल.ई.डी. लाइट डांडिया राउंड, तरह तरह के गुजराती व्यंजन, बम्पर ड्रा व कही अन्य तरह के पुरुस्कार मुख्य आकर्षण रहेंगे। आयोजन से प्राप्त राशि को शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में सेवार्थ कार्यों में…
Read More
सोजतिया ज्वैलर्स फिक्सड प्राईज़ केटेगरी में शामिल

सोजतिया ज्वैलर्स फिक्सड प्राईज़ केटेगरी में शामिल

उदयपुर। सोजितया ज्वेलर्स बना फिक्स्ड प्राइस शोरूम ऐसा कई बार देखा जाता है कि ग्राहकों के मन में ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज को लेकर दुविधा रहती है कि वास्तव में मेकिंग चार्ज कितना हो। सोजतिया जव्ैलर्स के निदेशक डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने बताया कि इस दुविधा को दूर करने के लिए सोजतिया ज्वेलर्स पर उपलब्ध हजारों ज्वेलरी की डिजाइनों का वैज्ञानिक तरीके से कॉस्ट अकाउंटिंग की विभिन्न  तकनीकों जिसमें प्रोसेस कॉस्टिंग, यूनिट कास्टिंग आदि शामिल है ,का प्रयोग करके प्रत्येक ज्वेलरी की सही निर्माणी लागत का निर्धारण करके उसमें उचित लाभ जोड़कर  मेकिंग चार्ज का निर्धारण किया गया है। यह…
Read More
तबला तांडव से हुआ मल्हार का आगाज

तबला तांडव से हुआ मल्हार का आगाज

गायन,वादन और नृत्य की त्रिवेणी ने दर्शकों को किया मोहित शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में तीन दिवसीय मल्हार उत्सव की शुरुआत उदयपुर. पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र,उदयपुर की ओर से शिल्पग्राम में तीन दिवसीय मल्हार उत्सव की शुक्रवार को शुरूआत हुई। उत्सव के पहले दिन मूर्धन्य कलाकार पं. कालिनाथ मिश्रा और उनके दल के 17 कलाकारों ने तबला तांडव से मल्हार का आगाज़ किया। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि पं. कालिनाथ मिश्रा द्वारा संयोजित तबला तांडव देश-विदेश में प्रसिद्धी पा चुका है। गायन,वादन और नृत्य से सुसज्जित यह कार्यक्रम उदयपुर में पहली…
Read More
उच्चकोटी की भरतनाट्यम प्रस्तुतियों से मल्हार का समापन

उच्चकोटी की भरतनाट्यम प्रस्तुतियों से मल्हार का समापन

उदयपुर, 27 अगस्त। दर्शकों के मन में एक अविस्मरणीय छवि बनाते हुए रविवार रात्रि शिल्पग्राम के दर्पण प्रेक्षागृह में मल्हार उत्सव का सफल समापन हुआ। दर्शकों ने मल्हार उत्सव को सांस्कृतिक केंद्र की एक अनुपम भेंट बताया।  आज हैदराबाद के शंकरानंद कलाक्षेत्र एन्सेम्बल भरतनाट्यम की नयनाभिराम प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मन्त्र मुग्ध कर दिया। पद्मश्री डॉ. आनंदा शंकर जयंत के निर्देशन में तैयार इन शानदार कृतियों को बेंगलुरु और हैदराबाद से आये तेरह पारंगत कलाकारों ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत “गणपति तालनम” से हुई। मंगलमूर्ति की आराधना में मधुर संगीत, विभिन्न मुद्राओं और लयकारी का सामंजस्य बहुत प्रभावी था। दूसरी…
Read More
निम्स जयपुर में एनयूजेआई का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन

निम्स जयपुर में एनयूजेआई का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन

जयपुर, 27 अगस्त। भारत की संस्कृति को सनातन बनाए रखने में पत्रकारिता का बड़ा योगदान है। जब कभी भी संस्कृति का ह्रास होने की स्थिति का भान होता है, तब पत्रकारिता अपनी लेखनी से जनजागरण की भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह पीएम मोदी की नेतृत्व में देश तरक्की के पथ पर बढ़ रहा है और आज का युवा इस गति को लेकर उत्साहित है, इन स्थितियों में पत्रकारिता को भी अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी और निष्ठा से निभानी चाहिए। यह बात केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को यहां निम्स यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में…
Read More
कोयला मंत्री बोले राजस्थान के मुख्यमंत्री बोल रहे झूठ, केन्द्र ने नहीं बढ़ाए कोयले के दाम

कोयला मंत्री बोले राजस्थान के मुख्यमंत्री बोल रहे झूठ, केन्द्र ने नहीं बढ़ाए कोयले के दाम

कहा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आपस में नहीं बन रही और जनता भोग रही दुख उदयपुर। केन्द्रीय कोयला मंत्री एवं राजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी का कहना है कि कोयले के दाम केंद्र सरकार ने नहीं बढ़ाए, राजस्थान के मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में एक ही पार्टी की सरकार होते हुए भी उनकी आपस में नहीं बन रही। जिसका दुख आम जनता भोग रही है। डूंगरपुर में परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर उदयपुर आए जोशी गुरुवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री जोशी ने राजस्थान…
Read More
error: Content is protected !!