कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने बताया टिकट का पैमाना : जो जनता के दिलों पर करे राज, उसी को टिकट
राजेश वर्मा उदयपुर, 24 अगस्त। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का कहना है जो जनता के दिलों पर राज करता है, उसे ही पार्टी टिकट देगी। भले ही वह बाहरी क्यों ना ह़ो? उनका कहना था कि जनता की भलाई के लिए गहलोत सरकार कई योजनाएं लाई, जबकि केन्द्र की मोदी सरकार जुमला बांटती दिखी। गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। डोटासरा ने कहा, राजस्थान में गहलोत सरकार के कामकाज से जनता खुश है और उनके बीच कोई एंटी इनकम्बेंसी नहीं है। पार्टी विधानसभा में उसी…
