Breaking News

खेलों इंडिया वुमेन पेंसेक सिलाट लीग में उदयपुर के खिलाड़ियों ने जीते पदक

खेलों इंडिया वुमेन पेंसेक सिलाट लीग में उदयपुर के खिलाड़ियों ने जीते पदक

उदयपुर। जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई)द्वारा 26-27 अगस्त तक आयोजित खेलों इंडिया वूमेन पेंसेक सिलाट लीग 2023 में उदयपुर की महिला खिलाड़ियों ने  2 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक जीते। उदयपुर पेंसेक सिलाट एसोसेशन के सचिव हरीश कुमार सावरिया ने बताया कि पहली बार भारतीय खेल प्राधिकरण (साई ) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में उदयपुर खिलाड़ियों ने  पदक जीत कर उदयपुर का नाम रोशन किया। सब जूनियर वर्ग में सनाया जैन ने स्वर्ण पदक , निहारिका चुण्डावत ने कांस्य पदक और नेत्री व्यास ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग  में प्रकृति व्यास ने…
Read More
उदयपुर के रह्यूमेटोलॉजिस्ट डॉ. मोहित गोयल को राष्ट्रीय स्तर पर विज़िटिंग प्रोफेसर सम्मान

उदयपुर के रह्यूमेटोलॉजिस्ट डॉ. मोहित गोयल को राष्ट्रीय स्तर पर विज़िटिंग प्रोफेसर सम्मान

उदयपुर। उदयपुर के रह्यूमेटोलॉजिस्ट (गठिया व इम्यून रोग विशेषज्ञ) डॉ. मोहित गोयल को भारतीय फिज़ीशियन्स संघ (ए. पी. आई.) के राष्ट्रीय स्तर के डॉ शूरवीर सिंह ट्रस्ट विज़िटिंग प्रोफेसरशिप सम्मान 2023 के लिए चयनित किया गया। इस सम्मान के लिए प्रति वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर मेडिसिन व सम्बद्ध स्पेशिलिटीज़ से एक चिकित्सक का चयन किया जाता है। उदयपुर के किसी भी चिकित्सक के लिए इस सम्मान का विशेष महत्व है क्योंकि भारतीय फीज़ीशियन्स संघ ने इस सम्मान का नाम र.ना.टै. मेडिकल कॉलेज, उदयपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. शूरवीर सिंह की स्मृति में रखा है। डॉ. गोयल ने दिल्ली से रह्यूमेटोलॉजी…
Read More
राष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर ने कराटे में जीते 2 गोल्ड सहित 4 पदक

राष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर ने कराटे में जीते 2 गोल्ड सहित 4 पदक

उदयपुर। हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 25-27 अगस्त तक आयोजित की गई अखिल भारतीय कराटे चैंपियनशिप में राजस्थान टीम ने 2 गोल्ड सहित 4 पदक जीतें। राजस्थान की टीम की ओर से चैंम्पियनशिप में जज और रेफरी सेमिनार में सेंसई विक्रम सहगल ने भाग लिया और ए ग्रेड प्रमाणन (केआईए) प्राप्त किया, विधान को ब्लैक बेल्ट (शोडन) मिला। चैम्पियनशीप में आदि अरोरा व कायरा राणा ने कुमाइट स्पर्धा में गोल्ड तथा कायरा राणा व यश अरोड़ा ने काटा स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया।
Read More
नारायण सेवा संस्थान का 40वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह 2-3 सितम्बर को

नारायण सेवा संस्थान का 40वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह 2-3 सितम्बर को

54 जोड़े थामेंगे एक दूजे का हाथ, दिव्यांग जोड़ों को उपहार में मिलेंगे सोने के आभूषण उदयपुर, 28 अगस्त। यूँ तो डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए झीलों की नगरी सबकी पहली पसंद है, पर नारायण सेवा संस्थान उदयपुर में दिव्यांग एवं निर्धन बन्धु- बहिनों के घर बसाने का पुनीत सफल प्रयास करता आ रहा है। नारायण सेवा संस्थान द्वारा दिव्यांगजन पुनर्वास योजना के तहत आगामी 2-3 सितंबर को सेवा महातीर्थ, बड़ी परिसर में 40वां निःशुल्क दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। जिसमें राजस्थान सहित सात राज्यों के 54 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर गृहस्थ जीवन की शुरुआत करेंगे। संस्थान…
Read More
उदयपुर में फिल्मसिटी के सपनों को मिले उड़ानःमुकेश माधवानी

उदयपुर में फिल्मसिटी के सपनों को मिले उड़ानःमुकेश माधवानी

उदयपुर। राजस्थान को आगामी 2030 तक देश का नंबर 1 राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे राजस्थान मिशन 2030 अभियान के तहत सोमवार को उदयपुर के आनंद भवन में प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन विभाग राजस्थान गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में ट्यूरिज्म स्टेकहोल्डर्स के साथ विचार विमर्श कार्यक्रम हुआ, जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान उदयपुर में फिल्मसिटी की स्थापना के लिए विगत कई वर्षों से संघर्षरत मुकेश माधवानी ( राजस्थान लाइन प्रोडूसर ) ने कहा कि अब समय है कि उदयपुर में फिल्मसिटी की स्थापना होनी चाहिए और मेवाड़ की इस मांग को अब पंखे लगने…
Read More
स्थापना दिवस पर हुआ चिकित्सकों का सम्मान

स्थापना दिवस पर हुआ चिकित्सकों का सम्मान

उदयपुर। विज्ञान समिति के 65वें स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल महामहिम गुलाब चन्द जी कोठारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विज्ञान समिति का सेवा कार्य गांवों से प्रारम्भ होकर विविध एवं व्यापक क्षेत्र में फैल चुका है। समिति द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों से समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। विज्ञान समिति की 64 वर्षीय सेवा यात्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। आपने कहा कि समाज ने जो हमें दिया है वह हमें सेवा के माध्यम से लौटाना चाहिए ताकि हम जब संसार से विदा हों तो हम लौकिक ऋण से मुक्त हो…
Read More
30 को धूमधाम से मनेगी मिश्रीमल म.सा. एवं रूपमुनि रजत की जन्म जयन्ती

30 को धूमधाम से मनेगी मिश्रीमल म.सा. एवं रूपमुनि रजत की जन्म जयन्ती

उदयपुर 28 अगस्त। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ द्वारा आगामी 30 अगस्त को सिंधी बाजार स्थित पंचायती नोहरे में मरूधर केसरी मिश्रीमल जी म.सा. एवं रूपमुनि रजत महाराज की जन्म जयन्ती का विशाल स्तर पर आयोजन किया जायेगा। जिसमें देश भर से 700 श्रावकों के भाग लेने की सभावना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असम के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया होंगे। कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति प्रसिद्ध फिल्मकार के सी बोकाड़िया की रहेगी। अध्यक्षता चेन्नई के आनंदमल छल्लानी करेंगे। समारोह रत्न मोहनलाल गड़वानी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए…
Read More
कविता के भावों को मिली, रंगों की संगत

कविता के भावों को मिली, रंगों की संगत

राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से सजी शब्द रंग प्रदर्शनी प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने किया शुभारंभ उदयपुर, 28 अगस्त। राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से ख्यातनाम कवियों की सृजनाओं को रंगों से उकेर कर जीवंत सा कर देने वाले जाने माने चित्रकारों की कलाकृतियां की प्रदर्शनी सोमवार से सूचना केंद्र परिसर की कलादीर्घा में शुरू हुई। पांच दिवसीय कविता संग पेंटिंग ‘शब्द रंग’ प्रदर्शनी का शुभारंभ पर्यटन, कला, साहित्य, संस्कृति व पुरातत्व विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ के करकमलों से हुआ। प्रदर्शनी को निराहते हुए अतिथियों और कलाप्रेमियों ने सृजनधर्मियों की प्रतिभा का लोहा स्वीकारते हुए…
Read More
श्रीजी की नगरी नाथद्वारा में हुआ अनूठा शब्दाभिषेक

श्रीजी की नगरी नाथद्वारा में हुआ अनूठा शब्दाभिषेक

कपिल पालीवाल की सनातनी कविताओं की मनोहारी प्रस्तुति ‘‘जिसने कंस पापी को.. दो हिस्सों मे चीरा है.. सर्व समर्थ जग के पालक.. उसकी दाढ़ी में हीरा है..’’ फोटो संलग्न नाथद्वारा/उदयपुर, 28 अगस्त। श्रावण मास के मौके पर रविवार रात्रि देवाधिदेव महादेव के अनुरंजन के लिए श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में अनोखा शब्दाभिषेक किया गया। मौका था टीम एन एफर्ट के सहयोग से श्रीनाथ हवेली संगीत एवं साहित्य परिषद एवं स्वर्णभूमि मार्बल के तत्वावधान में नाथद्वारा में जाने-माने गीतकार एवं शायर कपिल पालीवाल की एकल प्रस्तुति ‘शब्दाभिषेक’ का आयोजन। कार्यक्रम में पालीवाल ने अपनी कविताओं, शायरियों, गीतों से देर रात तक…
Read More
स्थापना दिवस पर हुआ चिकित्सकों का सम्मान

स्थापना दिवस पर हुआ चिकित्सकों का सम्मान

उदयपुर। विज्ञान समिति के 65वें स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल महामहिम गुलाब चन्द कटारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि विज्ञान समिति का सेवा कार्य गांवों से प्रारम्भ होकर विविध एवं व्यापक क्षेत्र में फैल चुका है। समिति द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों से समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। विज्ञान समिति की 64 वर्षीय सेवा यात्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। आपने कहा कि समाज ने जो हमें दिया है वह हमें सेवा के माध्यम से लौटाना चाहिए ताकि हम जब संसार से विदा हों तो हम लौकिक ऋण से मुक्त हो सकें।…
Read More
error: Content is protected !!