कविता के भावों को मिली, रंगों की संगत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से सजी शब्द रंग प्रदर्शनी
प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने किया शुभारंभ
उदयपुर, 28 अगस्त। राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से ख्यातनाम कवियों की सृजनाओं को रंगों से उकेर कर जीवंत सा कर देने वाले जाने माने चित्रकारों की कलाकृतियां की प्रदर्शनी सोमवार से सूचना केंद्र परिसर की कलादीर्घा में शुरू हुई। पांच दिवसीय कविता संग पेंटिंग ‘शब्द रंग’ प्रदर्शनी का शुभारंभ पर्यटन, कला, साहित्य, संस्कृति व पुरातत्व विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ के करकमलों से हुआ। प्रदर्शनी को निराहते हुए अतिथियों और कलाप्रेमियों ने सृजनधर्मियों की प्रतिभा का लोहा स्वीकारते हुए रंगों से उकेरे गए कविता के भावों को आत्मसात् किया।
मुख्य अतिथि प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ करीब 3 बजे सूचना केंद्र पहुंची। यहां राजस्थान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण एवं संयुक्त निदेशक जनसंपर्क डॉ. कमलेश शर्मा ने स्वागत किया। राठौड़ ने फीता काट कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रत्येक चित्रकार से चर्चा करते हुए कलासर्जना में निहित भावों के बारे में जानकारी ली और उन्हें शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर प्रमुख शासन सचिव ने राजस्थान साहित्य अकादमी के प्रयासों की सराहना की और कला एवं कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए ऐसे आयोजनों को उपयोगी बताया। अकादमी अध्यक्ष डॉ. सहारण ने प्रदर्शनी के बारे में अवगत कराते हुए अकादमी द्वारा आयोजित गतिविधियों व कार्यक्रमों की जानकारी दी। संयुक्त निदेशक डॉ. शर्मा ने प्रमुख शासन सचिव को गुलदस्ता भेंटकर अभिनंदन किया। साथ ही सूचना केन्द्र के वाचनालय, जवाहर कला केन्द्र की तर्ज पर विकसित हो रहे ओपन थियेटर, विभागीय कार्यकलापों व अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।
शिविर संयोजक चेतन औदिच्य ने बताया कि शहर के नामचीन एवं उभरते चित्रकारों ने प्रदेश के प्रसिद्ध व पुरस्कृत कवियों की चुनिंदा कविताओं को कैनवास पर रंग के माध्यम से उकेरा। इस अवसर पर अकादमी उपाध्यक्ष डॉ. सुनीता घोघरा, अकादमी सचिव बसंत सोलंकी, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी प्रवेश परदेशी, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी विनय सोमपुरा, वरिष्ठ साहित्यकार किशन दाधीच, तरूण दाधीच, मंजू चतुर्वेदी, कवि व गीतकार कपिल पालीवाल, विनय दवे सहित बड़ी संख्या में कलाप्रेमी मौजूद रहे।
इन चित्रकारों की कलाकृतियों का हुआ प्रदर्शन :
कला प्रदर्शनी में शब्दों के संग रंगों से निखरी प्रदर्शनी में चित्रकार हेमन्त जोशी, रवीन्द्र दाहिमा, जगदीश कुमावत, डॉ. चित्रसेन, नीलोफर मुनीर, दीपिका माली, इति कच्छावा, प्रेषिका द्विवेदी, दीपक सालवी, सुरेन्द्र सिंह चुंडावत, अनिल मोहनपुरिया, सुनील नीमावत, नवल सिंह चौहान, सूरज सोनी, शहनाज मंसूरी, कुमुदिनी भरावा, अमित सोलंकी, मुकेश औदिच्य, सोनम फुलवारिया, नक्षत्रा चौबीसा, प्राथी सिकलीगर, बंटी सुथार, कबीर मेघवाल व योगेश डांगी की कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया है। यह निःशुल्क प्रदर्शनी आगामी 1 सितंबर तक चलेगी।

उदयपुर में विद्यार्थी पत्र लिखकर कर रहे मतदान री अरज
उत्कृष्ट पत्र लिखने वाले विद्यार्थी लेंगे ‘कॉफी विद कलक्टर’
मतदाता जागरूकता को लेकर उदयपुर में नवाचार

उदयपुर, 28 अगस्त। आगामी विधानसभा चुनावों में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने तथा हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में विविध नवाचार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मतदान री अरज और कॉफी विद कलेक्टर कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रकोष्ठ की प्रभारी अधिकारी सलोनी खेमका ने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने तथा संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत अर्हता दिनांक 1 अक्टूबर 2023 तक 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वालों का मतदाता पंजीकरण कराकर मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मतदान री अरज कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें जिले के प्रत्येक राजकीय एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों में छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों, सगे-संबंधियों, मित्रों को अपील पत्र लिख रहे हैं। इसमें मतदान का महत्व बताते हुए उनसे बीएलओ से संपर्क कर अथवा वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से मतदाता पंजीयन कराने तथा मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है। सभी ईआरओ को 31 अगस्त तक यह प्रतियोगिताएं आयोजित कराकर चुनिंदा पत्र मुख्य आयोजना अधिकारी, कार्यालय को 15 सितम्बर तक भिजवाने के निर्देश दिए हैं।
श्रेष्ठ पत्रों का होगा प्रकाशन, बच्चे लेंगे ‘कॉफी विद कलक्टर’
ं सीईओ खेमका ने बताया कि सभी ईआरओ को अपने-अपने क्षेत्र से विद्यालयों और महाविद्यालयों के 20-20 श्रेष्ठ पत्रों का चयन कर भिजवाने के निर्देश दिए हैं। इन चयनित पत्रों को प्रकाशित कराया जाएगा। साथ ही चयनित विद्यार्थियों को ‘कॉफी विद कलक्टर कार्यक्रम’ में आमंत्रित किया जाएगा तथा इन बच्चों को कलक्टर के साथ कॉफी पीने का अवसर प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम को लेकर जिलेभर के विद्यार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है।

उचित मूल्य दुकान आवंटन के लिए साक्षात्कार 4 से
उदयपुर, 28 अगस्त। जिला रसद कार्यालय द्वारा उदयपुर जिले में रिक्त व नवसृजित उचित मूल्य दुकानों का आवंटन के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
जिला रसद अधिकारी राहुल राज जादौन ने बताया कि तहसील सलूंबर एवं खेरवाड़ा मे 4 सितंबर, गोगुन्दा में 5 सितंबर, झाड़ोल में 6 सितंबर, कोटड़ा व ऋषभदेव में 8 सितंबर तथा सराड़ा व लसाड़िया में 11 सितंबर को बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में आवंटन सलाहाकार समिति के सदस्य एवं अभ्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है।

आबकारी एमनेस्टी योजना वर्ष 2023
राजस्व बकाया प्रकरणों पर मिलेगी छूट

उदयपुर, 28 अगस्त। आबकारी विभाग के राजस्व बकाया के पुराने प्रकरणों के शीघ्र समाधान करने हेतु आबकारी एमनेस्टी योजना वर्ष 2023 की घोषणा की गई है।
जिला आबकारी अधिकारी मुकेश कलाल ने बताया कि योजना की अवधि 30 सितंबर तक है योजना 31 मार्च 2022 से पूर्व राजस्व बकाया प्रकरणों पर लागू है। इस योजना में 31 मार्च 2018 तक आबकारी राजस्व बकाया के प्रकरणों में 50 प्रतिशत राशि जमा करवाने पर मूल बकाया राशि में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 के सभी बकाया प्रकरणों में बाकीदार द्वारा योजनांतर्गत राशि जमा करा देने पर राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 30 एए के अंतर्गत देय ब्याज में शत-प्रतिशत की छूट दी जाएगी। कोविड महामारी प्रभाव को देखते हुए 2021-22 की मदिरा खुदरा दुकानात् के बकाया प्रकरणों में 30 जून 2023 तक राशि जमा करवाने पर मूल बकाया राशि में 50 प्रतिशत छूट दी गई थी परन्तु गारन्टी राशि के अधिकतम 15 प्रतिशत अधिक नही होगी। अब 1 जुलाई 2023 से इसे 45 प्रतिशत कर दिया गया है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये बाकीदार, जमानती, वारिसान, रिश्तेदार व अन्य व्यक्ति को जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में ऑनलाइन-ऑफलाइन निर्धारित प्रारूप में आवेदन मय बकाया राशि जमा के दस्तावेज प्रस्तुत करें। बकाया राशि जमा न कराने पर संपत्ति कुर्क की जाने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

राजस्थान मिशन 2030 के संदर्भ में कार्यक्रम आयोजित
उदयपुर, 28 अगस्त। राजकीय महाराणा आचार्य संस्कृत महाविद्यालय उदयपुर के तत्वावधान में राजस्थान मिशन 2030 के संदर्भ में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय उदयपुर में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों व छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संस्थामों व शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किये गये।
संस्था प्रधानाचार्य खेमचंद जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से तिलक एवं उपरणा धारण करा कर किया। कार्यक्रम में संयोजक डॉ. रामदेव दीक्षित एवं सह संयोजक संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी प्रेमराज वर्मा, शिक्षाविद महामाया प्रसाद चौबीसा, डॉ. भगवती शंकर व्यास, सुभाष कोटरा, नारायण लाल कुमावत, गोपाल आसोलिया, पुष्पेन्द्र सिंह झाला, श्रीमती भूमिका ठाकोर, भारत कुमार ने सुझाव प्रस्तुत किये। कार्यक्रम की रूप रेखा अभय सिंह राठौड़ ने प्रस्तुत की। संचालन पीयूष दशोरा ने किया।

स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान की शपथ
उदयपुर, 28 अगस्त। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उदयपुर जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 द्वितीय के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को स्वीप टीम द्वारा राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान का महत्व बताते हुए स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई गई,।
कार्यक्रम में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं को वोटर हेल्पलाईन एप अथवा बीएलओ के माध्यम से पंजीकरण करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर स्वीप कॉर्डिनेटर देवीलाल गर्ग, प्रेम गुर्जर, पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, संदीप तंवर तथा प्रधानाचार्य चेतन पानेरी ने लगभग 750 परीक्षार्थी, अभिभावक एवं अध्यापकगण मौजूद रहे।

राष्ट्रीय निगम योजनाओं में आवेदन का नया अवसर
उदयपुर, 28 अगस्त। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा राष्ट्रीय निगम की योजनाओं में आवेदकों को नया अवसर मिल सकेगा। अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक गिरीश भटनागर ने बताया कि भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त व विकास निगम, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एंव विकास निगम, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एंव विकास निगम, राष्ट्रीय विकलांग वित्त एवं विकास निगम एवं राष्ट्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के चैनेलाईजिंग एजेंसी का कार्य किया जाता है। राष्ट्रीय निगम योजनाओं के लिये आवेदन हेतु ऑनलाईन पोर्टल खुला हुआ है।
उन्होंने यह भी बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछडा वर्ग के आवेदकों के लिये वार्षिक आय सीमा 3 लाख रुपये तक निर्धारित है। दिव्यांगजन एवं सफाई कर्मचारी वर्ग के लिये आय सीमा की बाध्यता नही है। राजस्थान मूल का कोई भी व्यक्ति अपने जाति वर्ग की योजनाओं में ऑनलाईन ई-मित्र या स्वयं की एसएसओ आई के द्वारा आवेदन कर सकता है।
उन्होंने यह भी बताया कि निगम मुख्यालय जयपुर द्वारा नई शुरूआत करते हुए विगत वर्षा के ऐसे आवेदक जिन्होंने आवेदन किया और अब तक ऋण नहीं मिला है। उनके आवेदन पोर्टल से हटाने का निर्णय किया है ताकि गत वर्ष ऋण से वंचित आवेदक पुनः नया आवेदन कर सकते है। अतः जिन आवेदकों को गत वर्षो में ऋण स्वीकृत नहीं हुआ वो अपने जाति वर्ग की योजनाओं मे पात्रतानुसार आवेदन करना सुनिष्चित करें।

राजस्थान मिशन 2030 को लेकर परामर्श बैठक 29 को
उदयपुर, 28 अगस्त। राजस्थान मिशन 2023 अभियान के तहत देवस्थान विभाग की ओर से हितधारकों के साथ गहन विचार विमर्श एवं परामर्श को लेकर बैठक 29 अगस्त को सुबह 11 बजे आबकारी आयुक्त कार्यालय, पंचवटी उदयपुर में आयोजित होगी। यह जानकारी सहायक आयुक्त देवस्थान जतिन कुमार गांधी ने दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!