डायन बता सास ने बहू को जिंदा जलाया
डूंगरपुर जिले की घटना, उदयपुर के एमबी अस्पताल में पीड़िता ने मृत्यु पूर्व दिए बयान उदयपुर। डायन बताकर एक विवाहिता को जिंदा जला देने का मामला सामने आया है। जिसमें सास ने अपनी बहू का पहले गला घोंटा और उसके बेहोश होने के बाद कपड़े डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। होश में आने के बाद पीड़िता की चीख—पुकार सुनकर जब पड़ोसी आए तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। पड़ोसी ही पीड़िता को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां से उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार घटना 24 अगस्त मध्यरात्रि की थी।…
