रेडियो सिटी ने सुनाया देश का गाना और देश का दाना 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
मिलेट ईयर को सेलिब्रेट करने के लिए स्कूल के बच्चों के साथ मनाया मिलेट डे।
रेडियो सिटी एफ एम हर साल 15 अगस्त को अपने श्रोताओं को देश भक्ति गाने सुमाता आया है। लेकिन इस बार 15 अगस्त को रेडियो सिटी ने एक मुहीम की शुरुआत की थी। ये मुहीम थी देश का दाना। 15 अगस्त से शुरु की गयी इस मुहिम का समापन 30 अगस्त को हुआ।  इस मुहिम के अंतर्गत रेडियो सिटी राजस्थान के आरजेस ने जयपुर , उदयपुर , कोटा , बीकानेर और अजमेर के अपने श्रोताओं को देश के दाने यानी स्वदेशी आनाज के फायदों से रूबरू करवाया।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनाइटेड नेशंस में 2023 श्री अन्न या मिलेट का साल घोषित किया था। इसी की जागरूकता को फैलाने के लिए रेडियो सिटी ने रेडियो पर देश के अनाज जैसे ज्वार बाजरा रागी सामा कांगड़ी आदि के उपयोग के तरीके , और  फायदो के बारे में बताया ।
इस कड़ी में रेडियो सिटी के मिलेट एक्सपर्ट बने पुरषोत्तम नरवर और स्वरूपण वेलनेस जो पिछले कई सालों से देश के अलग अलग हिस्सों में मिलेट के फायदों पर बात करते आ रहे थें। उन्होंने अपनी कॉर्पोरेट जॉब छोड़कर मिलेट अवेयरनेस के लिए काम करना शुरू किया और आज भी लोगों को अपने स्वदेशी आनाज को खान के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस कड़ी में रेडियो सिटी पर मिलेट वुमन ऑफ़ इंडिया के नाम से मशहूर शर्मीला ओसवाल ने भी श्रोताओं से अपने अनुभव साझा किये। शेफ मुरली ने मिलेट की नयी रेसिपीस भी श्रोताओं को बताई।
इस कार्यक्रम को एक कदम आगे ले जाते हुए रेडियो सिटी की टीम ने शहर के सभी स्कूलों से अपील करके कहा की वे लोग एक दिन अपने छात्र छात्रों से टिफिन में मिलेट का लंच लाने को कहें। जिससे कम से कम एक दिन बच्चे मिलेट का सेवन कर सकें और उनको पौष्टिक आहार मिल सके। उदयपुर से मिरांडा स्कूल , बीकानेर से शिक्षा संकुल और जयपुर के मयूर स्कूल के साथ ही अन्य कई स्कूल्ज देश का दाना मुहीम से जुड़े और इसकी सराहना की।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!