अद्वैत को मिला ’लक्ष्मी कुमारी चूंडावत बाल साहित्य पुरस्कार
नेहरू बाल साहित्य अकादमी वार्षिक समारोह उदयपुर, 6 सितंबर। पंडित जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी का जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में बुधवार को वार्षिक समारोह आयोजित हुआ। समारोह में सबसे कम उम्र के बाल साहित्यकार अद्वैत जिन्दल को लक्ष्मी कुमारी चूंडावत बाल साहित्य पुरस्कार प्रदान किया गया। जयपुर के केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक एक के छात्र अद्वैत को उनके कहानी संग्रह ’ तनव और चुलबुली कहानियां ’ के लिए यह पुरस्कार दिया गया। समारोह में राजस्थान लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष डॉ. राजीव अरोडा मुख्य अतिथि तथा कला संस्कृति विभाग की प्रमुख शासन सचिव डॉ. गायत्री राठौड़ विशेष अतिथि…
