बच्चा नहीं होने पर पीट—पीटकर कर दी पत्नी की हत्या
भीलवाड़ा जिले का मामला, सामान्य मौत बताकर की जा रही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया, पुलिस ने चिता से उठाया शव उदयपुर। भीलवाड़ा जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए कर दी कि उसे बीस साल से बच्चा नहीं हो रहा। सामान्य मौत बताकर उसके अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर ली थी। समय रहते पुलिस को सूचना मिली तो चिता से शव उठाया तथा पोस्टमार्टम कराया तब जाकर पूरी कहानी सामने आई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार मामला भीलवाड़ा जिले के मांडल क्षेत्र का है। जहां अर्जिया ग्राम पंचायत में…
