जार ने लिखा सीएम को पत्र, पत्रकारों को पुरानी दर पर भूखंड दिलाएं, साथ ही समय सीमा में भी की जाए बढ़ोतरी
उदयपुर, 22 सितंबर। जर्नलिस्ट एसोसिएशन आॅफ राजस्थान, जार के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नगरीय शासन विभाग के मंत्री शांति धारीवाल को पत्र लिखकर उदयपुर में पत्रकारों को आवंटित भूखंड की दर पुरानी तिथि के अनुसार दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही उनसे निवेदन किया गया है कि आवंटित भूखंड के लिए राशि जमा कराए जाने की तिथि भी बढ़ाई जाए। जार प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने मुख्यमंत्री तथा नगरीय शासन विभाग के मंत्री को लिखे पत्र में बताया कि उदयपुर में वर्ष 2012 की सूची के अनुसार 102 पत्रकारों को भूखंड दिए गए…
