मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना व जांच योजना में आमजन को अधिकाधिक लाभ पहुंचाये चिकित्सक-जिला कलक्टर
भीलवाडा, 9 दिसंबर। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर आशीष मोदी ने स्वास्थ्य सेवाओं में लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु गंभीरता दिखाते हुए निर्धारित पेरामिटर्स को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना व निःशुल्क जांच योजना में अधिकाधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को दिये। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा संस्थानों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर आमजन को इसका लाभ देने को कहा। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में लाभार्थियों की…
