Bhilwara

सघन वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश

सघन वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश

भीलवाड़ा, 04 जून। जिला पर्यावरण समिति, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के संयुक्त तत्वाधान में आगामी विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2023 के उपलक्ष्य में आयोजित किये जा रहे विभिन्न गतिविधियों कि श्रृंखला में रविवार को सघन वृक्षारोपण तथा संरक्षण प्रसंकल्प कार्यक्रम का आयोजन रीको डंपिंग यार्ड बिलिया में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अजय कुमार शर्मा तथा विशिष्ट आतिथ्य विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश श्री राजपाल सिंह तथा सह आतिथ्य उपवन संरक्षक श्री वीरसिंह का रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम सरस्वती वंदना के उपरान्त अतिथियों…
Read More
पर्यावरण बचाने व स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाना बेहद जरूरी-ब्रह्मालाल जाट

पर्यावरण बचाने व स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाना बेहद जरूरी-ब्रह्मालाल जाट

भीलवाडा, 03 जून। शनिवार को चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सरकारी कार्मिकों व पर्यावरण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व आमजन की सहभागिता से भीलवाड़ा शहर के पुलिस कन्ट्रोल रूम परिसर से साइकिल रैली का आयोजन कर आमजन को पर्यावरण बचाने व स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाने का संदेश प्रसारित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण व अच्छे स्वास्थ्य की जागरूकता से जुडे़ स्लोगन व नारों के माध्यम से जागरूकता फैलाकर साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया गया। साइकिल रैली को अति0 जिला कलक्टर (शहर) श्री ब्रह्मालाल जाट, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.…
Read More
ब्लॉक क्षेत्र कोटड़ी में उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर कुल 31 हेल्थ वैलनेस सेंटर का लोकार्पण

ब्लॉक क्षेत्र कोटड़ी में उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर कुल 31 हेल्थ वैलनेस सेंटर का लोकार्पण

भीलवाड़ा, 3 जून। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से गरीब के घर तक सुगमता से राहत पहुंचाई जा रही हैं। राज्य सरकार ने हर तबके के लिए राहत देने वाली योजनाओं की सौगात दी हैं। यह विचार मुख्यमंत्री लाभार्थी योजना प्रचार प्रसार एवं कोटड़ी क्षेत्र के 31 हेल्थ वेलनेस सेंटर के उदघाटन समारोह के अवसर पर बीज निगम अध्यक्ष श्री धीरज गुर्जर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, कोटडी के तत्वावधान में आयोजित मुख्यमंत्री लाभार्थी योजना एवं प्रचार प्रसार कार्यक्रम के तहत अध्यक्ष श्री गुर्जर एव जिला कलक्टर श्री मोदी ने स्वास्थ्य…
Read More
राजेन्द्र मार्ग स्कूल ने माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में फिर फहराया परचम

राजेन्द्र मार्ग स्कूल ने माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में फिर फहराया परचम

भीलवाडा, 02 जून। कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हुए जिसमें राजकीय छात्र विद्यालय राजेन्द्र मार्ग स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी नया कीर्तिमान बनाते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य डॉ0 श्यामलाल खटीक ने बताया कि सत्र 2022-23 में कक्षा 10 में 399 विद्यार्थी पंजीकृत हुये तथा परीक्षा परिणाम 88.97 प्रतिशत रहा। जिसमें छात्र अंकित व्यास ने 89.83 प्रतिशत, हर्षित नंदवानी ने 89.17 प्रतिशत व हेमेन्द्र सिंह राठौड़ ने 89.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस बोर्ड परीक्षा में 33 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। अभिभावकों…
Read More
युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जिले में मेगा जॉब फेयर 7 जून को

युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जिले में मेगा जॉब फेयर 7 जून को

आशार्थियों के ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के लिए क्यूआर कोड जारी अब तक 8 विभिन्न सेक्टर की 35 कंपनियों ने 7 हजार से अधिक वेकेंसी पर नियुक्ति के लिए जताई इच्छा भीलवाड़ा, 2 जून। राजस्थान सरकार के बजट घोषणा के अनुरूप युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जिले में एक दिवसीय मेगा जॉब फेयर आगामी 7 जून को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रताप नगर में आयोजित किया जाएगा। सहायक निदेशक श्री मुकेश गुर्जर ने बताया कि आशार्थियों के ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के लिए क्यूआर कोड जारी कर दिया गया हैं अभ्यर्थी क्यूआर…
Read More
मुख्यमंत्री ने 12.40 करोड की लागत के भगवानपुरा चौराहा- करेड़ा-निम्बाहेड़ा जाटान सड़क का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने 12.40 करोड की लागत के भगवानपुरा चौराहा- करेड़ा-निम्बाहेड़ा जाटान सड़क का किया लोकार्पण

भीलवाड़ा, 1 जून। माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 12.40 करोड की लागत से बने 31 किमी लंबाई के भगवानपुरा चौराहा- करेड़ा-निम्बाहेड़ा जाटान सड़क निर्माण, भाग भीलवाड़ा से देवगढ़ वाया फलौदी ओसियान जोधपुर जोजावर कामलीघाट देवगढ़ मांडल सड़क के विकास एवं उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम में राजस्व मंत्री रामलाल जाट करेड़ा से तथा जिला कलक्टर आशीष मोदी जिला मुख्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि सड़क का नवीनीकरण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा करवाया गया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने समारोह में प्रदेश…
Read More
तंबाकू मुक्ति का संदेश देकर दिलाई नशा नहीं करने की शपथ

तंबाकू मुक्ति का संदेश देकर दिलाई नशा नहीं करने की शपथ

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के दौरान भीलवाड़ा 31 मई। जिले में बुधवार को तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान के तहत विश्व तंबाकू निषेध दिवस के दौरान चिकित्सा संस्थानों पर तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया इस दौरान मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल सहित सीएचसी पीएचसी आदि चिकित्सा संस्थानों पर कार्यरत कार्मिकों सहित उपस्थित लोगों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देकर जीवन में नशा छोड़ने की अपील की और तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुस्ताक खान ने बताया कि तंबाकू निषेध दिवस की निरंतरता में तंबाकू मुक्त भीलवाड़ा बनाने के लिए जिले…
Read More
भीलवाड़ा जिला अवैध खनन कर्ताओं के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने एवं पेनल्टी राशि वसूलने में प्रथम स्थान पर

भीलवाड़ा जिला अवैध खनन कर्ताओं के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने एवं पेनल्टी राशि वसूलने में प्रथम स्थान पर

जिले में अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण की रोकथाम, खनन गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित कुल 704 प्रकरण बनाकर 7.71 करोड़ रू की राशि वसूली भीलवाड़ा, 31 मई। जिले में अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण की रोकथाम, खनन गतिविधियों की मॉनिटरिंग तथा पर्यावरण सरंक्षण हेतु किये गये कार्यों की समीक्षा के लिए गठित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी ने खनिज बजरी के स्टॉक की चैकिंग किये जाने निर्देश दिये। परिवहन विभाग…
Read More
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूचियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूचियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम

भीलवाड़ा, 30 मई। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता दिनाक 1 अक्टूबर 2023 के संदर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूचियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त कलक्टर) डॉ राजेश गोयल ने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन एवं इसके अंतर्गत विभिन्न चरणों में एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 2 अगस्त (बुधवार) को, दावे व आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 2 अगस्त  (बुधवार) से 31 अगस्त (गुरूवार) तक, विशेष अभियान 12 अगस्त  (शनिवार) एवं 13 अगस्त (रविवार), 26 अगस्त (शनिवार)…
Read More
अमृतकाल के पंच प्रण पर जिला युवा उत्सव कार्यक्रम में युवा प्रतिभाओं ने भरे रंग

अमृतकाल के पंच प्रण पर जिला युवा उत्सव कार्यक्रम में युवा प्रतिभाओं ने भरे रंग

 भीलवाड़ा, 27 मई। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा व संगम विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को संगम विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया।  कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि माननीय सांसद महोदय सुभाष चंद्र बहेडिया एंव द्वितीय सत्र में अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर श्री राजेश गोयल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला युवा अधिकारी सुमित यादव व संगम विश्वविद्यालय कुलपति क़रुनेश सक्सेना ने की। विशिष्ठ अतिथि ज़िला रेडक्रोस सचिव रमेश मुंदड़ा रहे। सांसद महोदय ने 2047 के भारत की परिकल्पना में युवाओं को प्रमुख भूमिका…
Read More
error: Content is protected !!