टीएसी सदस्य पण्ड्या ने केन्द्रीय मंत्री को लिखा पत्र
रणकपुर से बांसवाड़ा वाया उदयपुर स्टेट हाईवे 32 को नेशनल हाईवे में परिवर्तन करने का किया आह्वान उदयपुर, 15 दिसंबर। राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद एवं बीसूका राज्य स्तरीय समिति के सदस्य लक्ष्मीनारायण पण्ड्या ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को रणकपुर से बांसवाड़ा वाया उदयपुर स्टेट हाईवे-32 को नेशनल हाईवे में परिवर्तन कर फोरलेन में बदलने का आह्वान किया है। टीएसी सदस्य पण्ड्या ने पत्र में बताया कि स्टेट हाईवे 32 जो कि रणकपुर, सायरा गोगुन्दा, उदयपुर, सलूंबर, आसपुर से बांसवाड़ा को जोड़ता है। इस मार्ग पर वर्तमान दो लेन चौड़ाई की सड़क उपलब्ध है, जबकि वर्तमान में इस…
