Banswara

बांसवाडा के महात्मा गांधी जिला अस्पताल का एमटीसी वार्ड बना वरदान

बांसवाडा के महात्मा गांधी जिला अस्पताल का एमटीसी वार्ड बना वरदान

बांसवाड़ा,31 जनवरी/बांसवाडा जिले में कुपोषित बच्चांे को स्वस्थ बनाने के लिए जिला अस्पताल की टीमें लगातार प्रयास कर रही है। भर्ती बच्चों को हर दो घंटे में न्यूट्रीशन देकर स्वस्थ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की मेहनत व चिकित्सा विभाग के सहयोग से जिला बांसवाडा कुपोषित बच्चों के ईलाज में सकारात्मकता हासिल कर रहा है। बांसवाडा जिले के राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल के चिकित्सा टीम की मेहनत रंग ला रही है। इसीका नतीजा है कि छोटी सरवन ब्लॉक के खेरपाड़ा गांव की राजूडी पिता दिनेश अब स्वस्थ जिंदगी जी रहा है। 21 जनवरी को राजूडी के पूरे शरीर में सूजन था। जिसकी वजह से एमजी अस्पताल में लाए। यहां पर विशेषज्ञों की टीम ने उसे एमटीसी वार्ड में भर्ती कराया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ खुशपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि राजूडी के पूरे शरीर में सूजन थी। उसका वजन 6 किलो 100 ग्राम सूजन सहित था। जबकि बच्चे का वास्तविक वजन  5 किलो 800 ग्राम था। 12 दिन तक एमजी की टीम उन्हांेने बताया कि शिशु रोग विशेषज्ञ रंजना चरपोटा और…
Read More
जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री मालवीया ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री मालवीया ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

74वां गणतंत्र दिवस. 2023- हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गणतंत्र दिवस बांसवाड़ा, 26 जनवरी। 74वां गणतंत्र दिवस जिलेभर में हर्षोल्लास एवं उमंग से मनाया गया। कुशलबाग मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में राज्य के जल संसाधन विभाग इन्दिरा गांधी नहर परियोजना एवं जल संसाधन (आयोजना) विभाग मंत्री श्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने राष्ट्रगान की धुन के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुुख्य अतिथि मालवीया के आगमन के साथ शुरू हुए मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद कैबिनेट मंत्री श्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने परेड में शामिल मेवाड़ भील कोर, सिविल पुलिस, होमगार्ड (पुरूष), न्यु लूक गर्ल्स कॉलेज एनसीसी आर्मी, लियो कॉलेज एनसीसी आर्मी, एनसीसी आर्मी नूतन स्कूल, न्यु लूक सेन्ट्रल एनसीसी आर्मी गर्ल्स विंग, न्यु लूक सेन्ट्रल एनसीसी जूनियर डिवीजन, स्काउट नूतन स्कूल तथा भारती विद्या भवन गर्ल्स की टुकडि़यों का निरीक्षण किया। गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों, अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में कैबिनेट मंत्री श्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने परेड कमाण्डर एसएचओ गढ़ी पूनाराम गुर्जर के नेतृत्व में परेड में शामिल 10 टुकडि़यों मेवाड़ भील कोर के उप निरीक्षक कैलाश, सिविल पुलिस के उप निरीक्षक गणपतलाल, होमगार्ड (पुरूष) के उप निरीक्षक उमाशंकर, न्यू लूक गर्ल्स कॉलेज एनसीसी आर्मी के सीनियर अंडर ऑफिसर हितान्शा वैष्णव, लियो कॉलेज एनसीसी आर्मी के सीनियर अंडर ऑफिसर प्रेमसिंह धाकड़, एनसीसी आर्मी नूतन के सार्जेन्ट लक्ष्यराज सिंह, न्यु लूक सेन्ट्रल एनसीसी आर्मी गर्ल्स विंग की सार्जेन्ट अवनी के शिंदे, न्यू लूक सेन्ट्रल एनसीसी जुनियर डिवीजन के सार्जेन्ट वंशप्रताप सिंह, स्काउट नूतन स्कूल के राजवीर सिंह चौहान तथा भारती विद्या भवन गर्ल्स की इफरा पठान के नेतृत्व में मिलीजुली परेड की सलामी मंच से गुजरी मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद बैण्ड प्रदर्शन का आयोजन हुआ जिसमें राजस्थान पुलिस की ओर से कांतिलाल के नेतृत्व में ’’ चलो सिपाही, सारे जहां से अच्छा, चिरमी, राजस्थानी धुन, चन्द्रपोल राबाउमा विद्यालय चन्द्रपोल गेट की प्राची जैन के नेतृत्व में रनर, किरन, श्रीगणेश, नई आबादी गर्ल्स स्कूल की आशिमा बी, भारती विद्या भवन के वैदिक जोशी़ के नेतृत्व, विद्या निकेतन स्कूल के लव राठौड़, न्यु लूक स्कूल के हुुसैन पनिहारी तथा अंकूर स्कूल की सलामी मंच से गुजरतेे हुए बैण्ड प्रदर्शन किया।  इसके तत्पश्चात अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश कुमार बुनकर ने महामहिम राज्यपाल महोदय के संदेश का वाचन किया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला प्रमुख श्रीमती रेशम मालवीया, उपजिला प्रमुख डॉ. विकास बामनिया, नगर परिषद् सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी, उपसभापति सुल्ताना युसूफ मेवाफरोश, जिला कलक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोविन्द सिंह राणावत, उपखण्ड अधिकारी. बांसवाड़ा सहित मीडिया कर्मी, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। समारोह में कैबिनेट मंत्री श्री महेन्द्रजीत ंिसंह मालवीया के हाथों जिले में उत्कृष्ठ एवं सराहनीय सेवाएं देने वाले 33 जनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।      जिला स्तरीय समारोह को सम्बोधित करते हुए जल संसाधन विभाग इन्दिरा गांधी नहर परियोजना एवं जल संसाधन (आयोजना) विभाग मंत्री श्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने सभी जिलेवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लोककल्याणकारी योजनाओं को इंगित करते हुए सभी से योजनाओं को लाभ लेने का आह्वान किया।      उन्होंने कहा कि राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व मेें राज्य के चहुंमूखी विकास के लिए कृत संकल्पित है तथा हर क्षेत्र, वर्ग के उत्थान की दिशा में प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की संवेदनशील, विकासोन्मुख, पारदर्शी व सर्वजन हिताय गहलोत सरकार जनजाति बहुल
Read More
अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को चिरंजीवी योजना का लाभ देने के निर्देश

अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को चिरंजीवी योजना का लाभ देने के निर्देश

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न बांसवाड़ा,27 जनवरी/जिला कलेक्टर शर्मा ने चिरंजीवी योजना में आईपीडी के मुकाबले 80 फीसदी से ज्यादा लाभ देने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना आज की तारीख में परिवार को सबसे बड़ा संबंल देती है। बड़ी बीमारियों पर भी एक भी रूपया इलाज के लिए नहीं लगता है। ऐसे में अस्पताल में आने वाला हर मरीज इस योजना से लाभांवित होना चाहिए। यह बात शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कही। जिला कलेक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा ने चिकित्सा विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने ने कुछ अस्पतालो में आईपीडी के मुकाबले…
Read More
यूपी के सीएम योगी ने किया ‘हनुमान  चालीसा ‘वीडियो का विमोचन

यूपी के सीएम योगी ने किया ‘हनुमान  चालीसा ‘वीडियो का विमोचन

बांसवाड़ा के हरिप्रेम फिल्म्स ने शूट किया है विडियो बांसवाड़ा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पद्मश्री सोनू निगम द्वारा प्रस्तुत हनुमान चालीसा के वीडियो का विमोचन किया। इस वीडियो का फिल्मांकन बांसवाड़ा के हरिप्रेम फिल्म्स द्वारा किया गया है। हरिप्रेम फिल्म्स के सीईओ व एवं वीडियो के निर्देशक नितिन समाधिया ने बताया कि इस विडियो में देश के ख्यातनाम गायक पद्मश्री सोनू निगम ने "हनुमान चालीसा' को अपना स्वर दिया है,इसका आकर्षक वीडियो शूट हरिप्रेम फिल्म्स द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि "हनुमान चालीसा" वीडियो का विमोचन समारोह गोरखपुर महोत्सव के दौरान उत्तर प्रदेश के…
Read More
संभाग स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

संभाग स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

डूंगरपुर।, 04 जनवरी/जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग राजस्थान सरकार जयपुर के राज्यमंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया के मुख्य आतिथ्य एवं डूंगरपुर  विधायक गणेश घोगरा की अध्यक्षता में, अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) डॉ. शंकर यादव, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री, अतिरिक्त प्रथम जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग उदयपुर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपेन्द्र सिंह राठौड़ के विशिष्ट आतिथ्य में संभाग स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के उपायुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि स्वागत उद्बोधन उपायुक्त जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा किया गया, जिसमें संभाग के 205 प्रतिभावन छात्र-छात्राओं…
Read More
नए साल पर नए उत्साह के साथ आमजन तक पहुंचाए योजनाओं का लाभः भाटी

नए साल पर नए उत्साह के साथ आमजन तक पहुंचाए योजनाओं का लाभः भाटी

प्रभारी मंत्री भंवर सिंह भाटी ने ली समीक्षा बैठक डूंगरपुर, 4 जनवरी/राज्यमंत्री ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार) एवं जल संसाधन, इंदिरा गांधी नहर परियोजना एवं जल संसाधन (आयोजना) विभाग के मंत्री एवं डूंगरपुर जिला प्रभारी मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि नया साल शुरू हुआ है। नए साल पर नए उत्साह के साथ हम सबको मिलकर आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम करना है। राज्य सरकार कोई भी योजना लेकर आती है, उसका क्रियान्वयन संबधित विभाग द्वारा ही संभव है। हर अधिकारी का यह दायित्व है कि वो अपने विभाग की योजना का लाभ अंतिम छोर पर…
Read More
108 आपातकालीन सेवाएं होंगी और मजबूत— प्रदेश में 167 नईएम्बूलेंस बेड़े में शामिल

108 आपातकालीन सेवाएं होंगी और मजबूत— प्रदेश में 167 नईएम्बूलेंस बेड़े में शामिल

जयपुर, 19 दिसम्बर। प्रदेश में आधारभूत चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय करते हुए चिकित्सा विभाग ने नकारा और पुरानी हो चुकी 167 एम्बूलेंस (बेसिक लाईफ सपोर्ट-108) के स्थान पर नयी एम्बूलेंस वाहनों के बेड़े में शामिल किया है। शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पृथ्वी ने इस संबंध में संबंधित फर्म को पुरानी एम्बूलेंस के स्थान पर 167 नयी एम्बूलेंस उपलब्ध कराने के आदेश जारी कर दिये हैं। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से चल रही इन पुरानी एम्बूलेंस के बीच राह में खराब होने एवं लम्बे समय तक ऑफ रोड होने की शिकायतें…
Read More
सरकार की पिछले 4 साल की सकारात्मक नीतियों के कारण ही डबल डिजिट में ग्रोथ संभव-गहलोत

सरकार की पिछले 4 साल की सकारात्मक नीतियों के कारण ही डबल डिजिट में ग्रोथ संभव-गहलोत

राज्य सरकार के चार वर्ष संवेदनशील जनकल्याणकारी निर्णयों, पारदर्शी कार्यों और जवाबदेही सुशासन में ‘मॉडल स्टेट राजस्थान’ - स्टेट जीडीपी पिछले 3 साल में 3 लाख करोड़ रुपये बढ़ी - तीन साल में प्रति व्यक्ति आय में 26.81 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई - डबल डिजिट में हो रही राज्य की GDP ग्रोथ - राजस्थान में कायम रहेगा OPS जयपुर, 17 दिसम्बर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जन-जन को राहत पहुंचाना हमारी प्राथमिकता रही है। कोविड के दुष्प्रभावों के बावजूद भी राजस्थान की अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है। राज्य की जीडीपी का 11.04 प्रतिशत की दर से बढ़ना अर्थव्यवस्था…
Read More
डूंगरपुर में दो बाइक भिड़ी, दंपती सहित तीन की मौत

डूंगरपुर में दो बाइक भिड़ी, दंपती सहित तीन की मौत

चार अन्य को जिला अस्पताल में कराया भर्ती उदयपुर, संवाद सूत्र। डूंगरपुर जिले के गड़ा गोकुल गांव में दो बाइक की भिड़ंत में एक दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल चार अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसा डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के गड़ा गोकुल गांव में गुरुवार देर रात को हुआ। हादसे में पति-पत्नी सहित 3 लोगों की मौत हो गईं। जबकि मृतक दंपती की 2 बेटियों सहित 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें सीमलवाड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर…
Read More
बांसवाड़ा में सरकारी स्कूल के अध्यापक अपनी कार में जिंदा जले

बांसवाड़ा में सरकारी स्कूल के अध्यापक अपनी कार में जिंदा जले

सुबह अपनी अल्टो कार से स्कूल हुए थे रवाना, मुख्य सड़क से लगभग ढाई सौ मीटर अंदर झाड़ियों में जलती मिली कार परिजनों का आरोप किसी ने उनकी हत्या की, पुलिस जांच में जुटी, एफएसएल टीम ने उठाए नमूने उदयपुर, संवाद सूत्र। बांसवाड़ा जिले में शुक्रवार को दिल दलहाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें सरकारी स्कूल के एक शिक्षक का जला हुए शव उनकी कार से बरामद हुए। कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी कार में आग लगी और वह जिंदा ही जल गए। जबकि परिजनों का आरोप है कि किसी ने उनकी हत्या की और कार में…
Read More
error: Content is protected !!