फ्लैगशीप योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले – तहसीलदार सुन्दरलाल कटारा
लीयो कॉलेज में राज्य सरकार की योजनाओं पर हुई क्वीज प्रतियोगिता बांसवाडा, 3 फरवरी। जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को बांसवाडा के लियो कॉलेज में राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित क्विज, प्रश्नोत्तरी, विचार-विमर्श व चर्चा परिचर्चा आयोजित किया गया, जिसमें 150 से भी अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांसवाडा तहसीलदार श्री सुन्दरलाल कटारा ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को फ्लैगशीप योजनाएं व कार्यक्रमों के रुप में चिन्हित कर गांव गरीब एवं कमजोर वर्ग के उत्थान का पूरा- पूरा प्रयास किया है जिसका अधिक से अधिक लाभ लें और घर-परिवार की खुशहाली के साथ क्षेत्र के विकास में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी का लाभ जन- जन तक पहुचें यह जिम्मेदारी समाज के सभी वर्गो के साथ युवाओं की भी अहम् है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लीयो कॉलेज के निदेशक श्री मनीष त्रिवेदी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के वर्तमान दौर में पूरे मनोयोग व मेहनत के साथ आगे बढंे तो जीवन में अनेक सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन के हितांे को ध्यान में रखते हुए अनेको जन कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया जिसका लाभ खुद भी लें और अपने आस- पास के लोगो को भी इसकी जानकारी देते हुए राज्य सरकारी की योजनाओं का फायदा उठाने में सहभागिता निभाएं। इस अवसर पर श्री त्रिवेदी ने बताया कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बूते बांसवाडा जिले के आबापुरा निवासी व्योम निनामा आज आरएनटी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कर रहे हैं वहीं हिमांशु का चयन भी उच्च शिक्षा के लिए हुआ है तथा वे अमेरिका में अपनी आगे की पढाई कर रहे हैं। सरकार की योजनाओं को समय समय पर लाभ लेते हुए योजनाओं के माध्यम से आगे बढा जा सकता है। इस अवसर पर हुई क्विज प्रतियोगिता में पर्यावरण प्रेमी डॉ. दीपक द्विवेद्वी द्वारा पूछे गये प्रश्नों पर विद्यार्थियों सुनिधि कुशवाह, विश्वास पंचाल, मदीहा खान आदि द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं, बांसवाडा पर्यटन व महापुरुषों के बारे में पूछे गये प्रश्नों के सही जवाब दिये जाने महामहिम राज्यपाल आज बांसवाड़ा आएंगे -दीक्षान्त समारोह में भाग लेंगे बांसवाड़ा, 3 फरवरी। महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र शनिवार को एक दिवसीय यात्रा पर बांसवाड़ा आएंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल महोदय प्रातः 11.05 बजे उदयपुर से हेलीकोप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 11.35 बजे तलवाड़ा हवाई पट्टी पर आएंगे तथा 11.40 बजे सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर 11.50 बजे…
