Banswara

जिले के छह संस्थानों में आकस्मिक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

जिले के छह संस्थानों में आकस्मिक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

बांसवाड़ा,14 मार्च। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एचएल ताबियार एवं डिप्टी सीएमएचओ डॉ राहुल डिंडोर ने मंगलवार को जिले के छह चिकित्सा संस्थानों में आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ ताबियार ने शक्ति दिवस पर रिपोर्टिंग, टीकाकरण, निर्धारित ड्रेस कोड, आईईसी प्रदर्शनी, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, साफ सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदू जी का गढ़ा: सीएमएचओ डॉ एचएल ताबियार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदू जी का गढ़ा का निरीक्षण किया उन्हांेने एमआर से वंचित 37 बच्चों का टीकाकरण दो दिन में पूरे करने के निर्देश दिए।  यहां पर दो दिन पहले ही ज्वॉइन…
Read More
जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की संचालित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक

जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की संचालित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक

विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्वक समयावधि में पूर्ण करें-जिला कलक्टर प्रकाशचन्द्र शर्मा बांसवाड़ा 14 मार्च।  जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर श्री प्रकाशचनद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्वप्रथम उपायुक्त महेन्द्र कुमार भगोरा जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग बांसवाड़ा द्वारा मासिक बैठक आयोजन एवं एजेण्डे से बिन्दुवार अवगत कराया गया, जिसमें जिले में संचालित विभिन्न निर्माणाधीन एवं निर्मित कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर ने समस्त संबंधित अधिकारियों को कार्यो की गुणवत्ता को बनाये रखते हुए समय पर निश्चित समयावधि में कार्य पूर्ण करने…
Read More
जिला कलक्टर शर्मा ने भव्य आयोजन को लेकर अधिकारियों को सौपे दायित्व

जिला कलक्टर शर्मा ने भव्य आयोजन को लेकर अधिकारियों को सौपे दायित्व

राजस्थान संस्कृति महोत्सव की तैयारियों संबंधी बैठक- 29 एवं 30 मार्च को होंगे विविध आयोजन बांसवाड़ा, 14 मार्च। राजस्थान संस्कृति महोत्सव 29 एवं 30 मार्च को विविध कार्यक्रमों के साथ उत्साह से मनाया जाएगा। कार्यक्रमों को भव्य स्वरूप देने एवं तैयारियों संबंधी बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर श्री प्रकाशचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें आयोजनों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। दो दिवसीय कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने उपखण्ड अधिकारी को प्रभारी तथा विकास अधिकारी को सहायक प्रभारी का दायित्व सौपा गया है। कार्यक्रमों का आगाज 29 मार्च को रन फोर राजस्थान से होगा जो रवाना गांधी मूर्ति से पुराना बस स्टेएड, सूचना केन्द्र, जवाहरपुल, एमजी चौराहा, मोहन कॉलोनी चौराह से अम्बेडकर चौराह तक रहेगी। जिसके लिए जिला खेल अधिकारी, पुलिस विभाग, जिला रसद अधिकारी,आयुक्त नगरपरिषद व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक,प्राथमिक को जिम्मेदारी सौपी हैं । कार्यक्रमों की कड़ी में 29 मार्च को प्रातः 10 बजे से खेल स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी जिसमें मटका दौड़, कुर्सी दौड़, रस्सा-कस्सी व सितोलिया प्रतियोगिता होगी, जिसके लिए जिला खेल अधिकारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक,प्राथमिक, सर्किल ऑफिसर, स्काउट को जिम्मेदारी सौपी गई है। इसी प्रकार 29 मार्च को ही खेल स्टेडियम मेंमेहंदी, रंगोली, एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसके लिए उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक व प्राथमिक प्रभारी व सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। 29 व 30 मार्च को कुशलबाग चौराहा, गांधी मूर्ति आजाद चौक, पिपली चौक, नई आबादी, महात्मा गांधी हॉस्पीटल चौराहा, मोहन कॉलोनी,अम्बेडकर सर्कल एवं प्रताप सर्कल पर रंगोली प्रदर्शन से होगा  इसके लिए उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदारी सौपी गई है। इसी तरह 29 व 30 मार्च को ही शहर के प्रमुख स्थलों यथा गांधीमूर्ति, मोहन कॉलोनी, कुशलबाग मैदान व…
Read More
अग्रेणी कृषक कुरेशी हुसैन हुए राज्य स्तर पर किया सम्मानित

अग्रेणी कृषक कुरेशी हुसैन हुए राज्य स्तर पर किया सम्मानित

बांसवाडा, 14 मार्च। राजस्थान मिलेट कॉन्क्लेव कार्यक्रम के तहत बांसवाडा के अग्रणी कृषक श्री कुरेशी हुसैन को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशेक गहलोत द्वारा प्रशस्ती पत्र देकर सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 में आत्मा योजनान्तर्गत पशुपालन गतिविधि में जिला स्तर पर चयनित कृषक श्री कुरैश हुसैन को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर चयनित होने उपरान्त जयपुर राज्य कृषि प्रबन्धन संस्थान में राज्यस्थान मिलेट कॉन्क्लेव कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बांसवाडा निवासी श्री कुरैश पशुपालन गतिविधि में जिले में अग्रणी कृषक है। औद्योगिक क्षेत्र बांसवाडा में हिन्दुस्तान फार्म डेयरी के…
Read More
योजना से दलित एवं आदिवासी युवाओं के विकास के साथ औद्योगिक क्षेत्र को भी मिलेगा बढ़ावा – जिला कलक्टर शर्मा

योजना से दलित एवं आदिवासी युवाओं के विकास के साथ औद्योगिक क्षेत्र को भी मिलेगा बढ़ावा – जिला कलक्टर शर्मा

बांसवाडा, 13 मार्च/जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, बांसवाडा द्वारा सोमवार को होटल उत्सव, उदयपुर- डूॅगरपुर लिंक रोड, बांसवाडा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी, उद्यम प्रोत्साहन योजना- 2022 अन्तर्गत एक दिवस की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के उद्यमी व गणमान्यजन मौजूद थे। जिला कलक्टर प्रकाश चन्द्र शर्मा ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के दलित और आदिवासी वर्ग से संबंध रखने वाले युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। ताकि राज्य के सर्वांगीण औद्योगिक विकास में वंचित वर्ग के युवाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के द्वारा पात्र युवाओं को रोजगार स्थापित करने में कई प्रकार के लाभ दिए जाएंगे। ताकि उन्हें खुद का उद्यम स्थापित करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना आए। उन्होंने बताया कि डॉ भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के द्वारा दलित एवं आदिवासी वर्ग के युवाओं का विकास होने के साथ-साथ राज्य के औद्योगिक क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा और राज्य में नए- नए उद्योग स्थापित होंगे जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और बेरोजगारी दर में…
Read More
जिले में पशुधन स्वास्थ्य एवं संरक्षण संबंधी जिला स्तरीय अवेयरनेस कैम्प 14 मार्च को

जिले में पशुधन स्वास्थ्य एवं संरक्षण संबंधी जिला स्तरीय अवेयरनेस कैम्प 14 मार्च को

बांसवाड़ा 13 मार्च/ सोमवार से जिले में पशुधन स्वास्थ्य एवं संरक्षण के लिए आमजन में पशुओं के प्रति नियमित स्वास्थ्य लाभ के लिए जागरूकता पैदा करने हेतू जिले के 11 ब्लॉक एवं एक जिला स्तरीय अवेयरनेस कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। संयुक्त निदेशक डॉ. नित्यानन्द पाठक ने बताया ब्लॉक वेटेनरी हैल्थ ऑफिस के माध्यम से शिविरों का आयोजन 14 मार्च को 11 शिविरों का आयोजन होगा। शिविर के दौरान पशुपालको. जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कृमिनाशक औषधि की उपयोगिता . एच. एस. बी. क्यू. ई.टी पी.पी.आर, बुसेला, एफ.एम.डी. शीप पोक्स ए.आर. वी., तथा एवीयन एन्फलुएन्जा ग्लैण्डर्स लम्पी स्किन डिजीज आदि रोग तथा इनके रोकथाम के उपाय रोग नियंत्रण में जनप्रतिनिधियों एवं पशुपालकों की भुमिका, रोग निदान हेतु पशुपालकों को प्रयोगशाला में नमूने जांच करवाने हेतु प्रोत्साहित करना एवं शिविर में शिविर प्रभारियों को निर्देश दिये है कि पशुपालन संबंधी विभागीय एवं तकनिकी जानकारी सरल तथा सहज भाषा में प्रदान करे ताकि सहभागियों को समझने में सरलता रहे। विभाग के सहायक सूचना अधिकार ललित कुमार आचार्य ने बताया कि एक दिवसीय अवेयरनेस कैम्प ब्लॉक स्तर पर तलवाड़ा के प्रभारी डॉ. अजय गोले, आबापुरा के डॉ. संजय बारी, छोटी सरवन के डॉ. दिपक तिजारे, बागीदौरा के डॉ. प्रभाकर बेटके आनन्दपुरी के डॉ. नितिनराज घाटोल के डॉ. मठपति, गांगड़तलाई के डॉ. भरत खांट, कुशलगढ़ के डॉ. रामसिंह नायक सज्जनगढ़ के डॉ. सोनल मेरावत, अरथुना के डॉ. हितेश परमार गढ़ी के डॉ. शोभा बुरडक एवं जिला स्तरीय अवेयरनेस कैम्प दिनांक 15 मार्च को आयोजित होगा जिसके प्रभारी डॉ. राजपाल को बनाया गया है। उपनिदेशक पशुधन विकास डॉ. रतन कुमार बंसल ने अवेयरनेस कैम्प के माध्यम से पशुपालको को विभागीय योजनाओं की जानकारी तथा पशु उत्पादन में पौष्टिक आहार एवं प्रबंधन के महत्व को बताकर आधुनिक तकनिक से पशुपालन के तरीकों को अपनाने के लिए शिविर प्रभारी प्रेरित करें। ---000---
Read More
टीएडी मंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर जिले की 350 छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए किया रवाना

टीएडी मंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर जिले की 350 छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए किया रवाना

बांसवाडा,10 मार्च/जनजाति क्षैत्रीय विकास विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 में विभागीय छात्रावासों मे निवासरत छात्र/छात्राओं के शैक्षणिक भ्रमण के तहत शुक्रवार को प्रथम चरण में जिले की 350 छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए जनजाति क्षैत्रीय विकास विभाग राजस्थान सरकार जयपुर अर्जुन सिंह जी बामनिया राज्यमंत्री एवं जिला कलक्टर श्रीमान प्रकाश चन्द्र शर्मा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस सत्र में विभाग द्वारा 1100 छात्र/छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण हेतु चयन किया गया है जिसमें प्रथम चरण 10 मार्च से 16 मार्च  तक 350 छात्राऐं भ्रमण कराया जाएगा। द्वितीय चरण 26 मार्च से  एक अप्रेल तक 350 छात्र/छात्राऐं एवं तृतीय चरण…
Read More
जिला कलक्टर ने गढी उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की सुनी परिवेदनाए

जिला कलक्टर ने गढी उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की सुनी परिवेदनाए

जनसुनवाई को गंभीरता से ले - जिला कलक्टर  बांसवाड़ा,9 मार्च/पखण्ड स्तरीय जनसुनवाई के तहत गुरुवार को जिला कलक्टर प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बांसवाडा जिले के गढी उपखण्ड स्तरीय आयोजित जनसुनवाई में भाग लिया और जनसुनवाई में आए प्रार्थीयों की धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं को सुना और प्रकरणों की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। गढी उपखण्ड के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित जनसुनवाई में गढी उपखण्ड अधिकारी सुश्री अन्जु शर्मा,तहसीलदार केसरसिंह चौहान,विकास अधिकारी बहादुर सिंह ताबियार सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण मौजूद थे। जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारीयों की टालम - टोल जवाब एवं काम में कम प्रगति पर रोष व्यक्त किया और स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाए और आमजन की समस्याओं को गंभीरता के साथ लेते हुए समाधान करें। उन्होंने अधिकारियों को कहॉ कि जनसुनवाई में औपचाारिकता न करें इसें गंभीरता से ले।        जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी को कहा कि वे प्रतिदिन कार्यो का फीडबैक ले ताकि वस्तु स्थित सामने आ सके। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी को निर्देश दिए कि वे जनसुनवाई से पूर्व ब्लॉक स्तर पर भी व्यापक प्रचार- प्रसार करे ताकि अधिक से अधिक लोग इस में जुड सके। जिला कलक्टर ने जसुनवाई में ब्लॉक स्तर पर विभागीय कार्यो की समीक्षा की ओर संबंधित अधिकारीयों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में फसल खराबा हुई हो तो उसका रिर्पोर्ट तैयार करवाएं। जिला कलक्टर ने समस्त उपखंड अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का व्यापक प्रचार-प्रचार कराएं एवं प्रभावी रूप से जनसुनवाई का आयोजन कराया जाना सुनिश्चित करें तथा जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं को जनसुनवाई की तिथि को ही सम्पर्क पोर्टल पर अपलोड कराएं। इसी के साथ जनसुनवाई हेतु पदस्थापित नोडल अधिकारी अपने उपखंड की जनसुनवाई में भाग लें एवं जनसुनवाई संबंधी रिपोर्ट जिला कलक्टर को जनसुनवाई के पश्चात दें।  जिला कलक्टर ने बताया कि उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव के भी जुड़ने की संभावना को दृष्टि रखते हुए समस्त जिला, ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में आवश्यक रूप से भाग लें। जिला कलक्टर ने गढी पंचायत समिति के सेमलिया…
Read More
राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना(आरयूआईडीपी) के कार्यो की समीक्षात्मक बैठक

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना(आरयूआईडीपी) के कार्यो की समीक्षात्मक बैठक

लगाई फटकार,कार्यशैली में लांए सुधार, शहर के भीतरी क्षेत्र में होली तक पूरा करें कार्य - टीएडी मंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया बांसवाडा, 20 फरवरी/ बांसवाडा शहर में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना(आरयूआईडीपी के तहत किये जा रहे कार्यो की समीक्षातमक बैठक सोमवार को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग,जन स्वाथ्य अभियात्रिकी मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई । बैठक में जिला कलक्टर प्रकाश चन्द्र शर्मा, नगरपरिषद बांसवाडा के सभापति जैनेन्द्र त्रिवेद्वी, नगरपरिषद के आयुक्त प्रभुलाल भापोर, पार्षदगण सहित राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना(आरयूआईडीपी के अधिकारीगण व कार्मिक मौजूद थे। बैठक में टीएडी मंत्री बामनिया ने राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना(आरयूआईडीपी के तहत किये जा रहें कार्य में लापरवाही बरतने पर रोष व्यक्त किया और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए स्पष्ट शब्दों में कहॉ कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार लाते हुए कार्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।  उन्होंने अधिकारियों को कहॉ कि वे शहर के परकोटा के भीतर किये जा रहें कार्यो को होली से पूर्व पूर्ण करने के साथ ही सडक को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहॉ कार्य में ढिलाई न बरते हुए जिस क्षेत्र में काम किया जा रहा है उसे पूरी तरह से पूरा करके ही अन्य स्थान पर कार्य प्रारंभ करें। शहर के भीतरी क्षेत्रों सीवरेज व पानी की लाईन के कार्य को पूर्ण करने के लिए दिन- रात श्रमिक लगाकर कार्य को होली से पूर्व पूर्ण करे। उन्होंने कहॉ कि आगामी दिनों में त्यौहारों आने वाले उसको ध्यान में रखते हुए कार्यो को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।  बैठक में जिला कलक्टर प्रकाश चन्द्र शर्मा ने राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना(आरयूआईडीपी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यो को समय पर पूर्ण करें इसमें लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।  उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे पूर्व में कार्य योजना तैयार करते  हुए कार्य को करे ताकि जनता को कोई परेशानी न होवें।  उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ने नगरपरिषद से समन्वय बनाते हुए कार्य को संपादित करे। बैठक में नगरपरिषद के सभापति जैनेन्द्र त्रिवेद्वी ने राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना(आरयूआईडीपी द्वारा किये जा रहें कार्य पर रोष…
Read More
मिशन मोड पर काम कर पट्टा वितरण में अधिक से अधिक उपलब्धि हासिल करें – जिला कलक्टर शर्मा

मिशन मोड पर काम कर पट्टा वितरण में अधिक से अधिक उपलब्धि हासिल करें – जिला कलक्टर शर्मा

बांसवाडा,17 फरवरी। प्रशासन शहरों के संग अभियान में वितरीत पट्टों के वितरण संबंधी समीक्षात्मक शुक्रवार को जिला कलक्टर श्री प्रकाश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में जिला कलक्टर के चेम्बर में आयोजित की गई । बैठक में उदयपुर क्षेत्रीय उप निदेशक श्री कोशल कोठारी, प्रशासन शहरों के संग अभियान के संयोजक श्री आर पी शर्मा, नगर नियोजन के सेवानिवृत श्री रविन्द्र श्रीमाली, बांसवाडा नगरपरिषद के आयुक्त श्री प्रभुलाल भापोर, मुकल रावल सहित परतापुर - गढी व कुशलगढ के अधिकारी व कार्मिक मौजूद थे। बैठक में जिला कलक्टर  ने संभाग में प्रशासन शहरों के संग अभियान के अन्तर्गत पट्टा वितरण गतिविधियों में श्रेष्ठ रहने पर प्रसन्नता जाहिर की है ओर इसके लिए बांसवाडा नगरपरिषद तथा प्रशासन शहरों के संग अभियान से जुडे सभी लोगो को बधाई दी है। उन्होंने पट्टा वितरण के लिए कुशलगढ व गढी - परतापुर नगरपालिका को निर्देश  दिये है कि वे पट्टा वितरण में तेजी लाते हुए बांसवाडा नगरपरिषद की तरह अव्वल स्थान लाने के लिए समर्पित प्रयास करे । उन्होंने शेष रहें लम्बित पट्टों का वितरण एक सप्ताह में करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मिशन मोड पर काम करते हुए पट्टा वितरण में अधिक  से अधिक उपलब्धि हासिल करे। बैठक में उदयपुर क्षेत्रीय उपनिदेशक श्री कोशल कोठारी ने नगरपालिका क्षेत्र में विशष अभियान आयोजित कर शेष पट्टा वितरण के कार्य को पूर्ण करे। उन्होंने कहा कि इसके लिए माईक सिस्टम के माध्यम से व्यापक प्रचार- प्रसार करें ताकि लोगेा को विशेष अभियान की जानकारी हो सके। विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन बांसवाडा, 17 फरवरी/ श्री राकेश रामावत सचिव,(अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बांसवाड़ा द्वारा जिले के सांगडोद पुलिस चौकी के पास तथा ब्लॉक तलवाड़ा के कुपड़ा क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, राजस्थान उच्च न्यायालय, राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता…
Read More
error: Content is protected !!