बांसवाड़ा, 18 अप्रैल। गत 1 मार्च-2023 को जिले की घाटोल पंचायत समिति क्षेत्र की मोटागांव ग्राम पंचायत के चुन्नीलाल पिता हलिया के वहां आगजनी में 14 बकरियों की मृत्यु होने पर प्रत्येेक बकरी 4 हजार के हिसाब से 56 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति जिला कलक्टर, आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा प्रकाशचंद्र शर्मा द्वारा तहसीलदार की अभिशंषा सहित आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान जयपुर की पालना में एवं भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आपदा प्रबंधन अनुभाग द्वारा आपदा मोचन निधि (एचडीआरएफ) के अन्तर्गत दिए गए प्रावधान अनुसार…
साप्ताहिक समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन भीलवाड़ा, 10 अप्रैल। जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) डॉ राजेश गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों से जुड़ी प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान स्वेच्छिक़ क्षेत्र विकास केंद्र जयपुर के स्टेट कॉर्डिनेटर अजय गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी स्वेच्छिक़ संगठनों की प्रतिनिधि संस्था के रूप में…
जयपुर, 06 अप्रेल। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन की प्रबन्ध संचालक, श्रीमती सुषमा अरोड़ा उदयपुर संभाग के दो दिवसीय दौरे पर रहीं। इस मौके पर उन्होंने डेयरी अधिकारियों को दुग्ध संकलन बढ़ाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने दुग्ध संघ को एक लाख लीटर प्रतिदिन दूध संकलन का लक्ष्य भी दिया। दो दिवसीय दौरे पर अरोड़ा ने बुधवार को बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले की दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। श्रीमती सुषमा ने कहा कि बांसवाड़ा में जल्द ही 31 करोड़ रुपये की लागत से नये डेयरी प्लान्ट का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने जिले में सर्वाधिक दुग्ध संकलन के लिये श्री…
जयपुर, 5 अप्रेल। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा हैै। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य के 7 विश्वविद्यालयों को राजस्थान हायर टेक्निकल क्वालिटी इम्प्रूवमेंट स्कीम के अंतर्गत अनुदान राशि देने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इसके तहत हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (जयपुर), जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (जोधपुर), एम.बी.एम. विश्वविद्यालय (जोधपुर), महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (बीकानेर) तथा राजस्थान विश्वविद्यालय (जयपुर) के लिए 2-2 करोड़ रुपए, गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय (बांसवाड़ा) के लिए 1.31 करोड़ रुपए तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय (सीकर) के…
जिला स्तर और पंचायत समिति पर होंगे आयोजन, समारोह रंगमंच पर 30 मार्च को बांसवाडा, 28 माच/जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला श्री कलक्टर प्रकाश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयांेजित की गई । बैठक में जिला कलेक्टर प्रकाश चंद्र शर्मा ने राजस्थान दिवस पर आयोजित होने वाले लाभार्थी उत्सव में चिरंजीवी योजना के लाभार्थियों को इन्वाइट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की सूची के आधार पर समस्त लाभार्थियों को सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित दर्ज करें और जिन्होंने बीमा योजना का लाभ लिया है उन्हे सम्मानजनक कार्यक्रम मे बुलाण्ं और इस दौरान भोजन और पानी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एचएल ताबियार ने कहा की रंगमंच पर जिला स्तरीय समारोह दोपहर 12 बजे से होगा। इस दौरान सभी लाभार्थी राज्यस्तरीय कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इसके बाद स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। जिला स्तर की तरह पंचायत समिति स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा की जिला स्तर पर 1000 और पंचायत समिति स्तर पर 500-500 लोगों का लक्ष्य रखा गया है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भरत राम…
जिले में कुल 136 उजियारी पंचायते घोषित हुई बांसवाडा 27 मार्च।/ बाँसवाड़ा जिले की सर्वश्रेष्ठ एस.एम.सी. एवं एस.डी.एम.सी. तथा उजियारी पंचायत सम्मान समारोह जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त जिला परियोजना समग्र शिक्षा द्वारा समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्री प्रकाश चन्द्र शर्मा, अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री शम्भुलाल नायक, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) श्री मावजी खांट व अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री सुशील कुमार जैन थे। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर महोदय, बांसवाडा ने शिक्षा के क्षेत्र में जिले को राज्य में प्रथम स्थान पर लाने हेतु सामुहिक प्रयास करने व समुदाय को विद्यालय से जोड़ने पर बल दिया। कार्यक्रम में…
निरीक्षण करने आई केंद्र की टीम ने 82.4 प्रतिशत अंक दिए बांसवाडा, 27 मार्च/वजवाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को केंद्र से आई निरीक्षण टीम ने अस्पताल को निर्धारित मापदंड़ों में 82.4 प्रतिशत अंक दिए है। एनक्यूएएस प्रमाण पत्र मिल चुका है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एचएल ताबियार ने बताया कि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के लिए निरीक्षण की टीम 2 और 3 फरवरी को वजवाना आई थी। विभिन्न तथ्यों पर जांच की गई। जिसमें सफाई व्यवस्था, आईईसी प्रदर्शनी, लेबर रूम, स्टाफ व्यवहार, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, लेब, ओपीडी सहित विभिन्न पहलुओं पर जांच की जाती है। जिसके तहत 82.4 प्रतिशत अंक दिए है। डॉ ताबियार ने बताया कि…
बांसवाडा के प्रभारी सचिव ने फ्लैगशीप योजनाओं, बजट घोषणाएं व विभागीय कार्यो की समीक्षा बैठक ली दिए निर्देश, बांसवाडा, 16 मार्च/ जिले के प्रभारी सचिव एवं उदयपुर संभागीय आयुक्त श्री राजेन्द्र कुमार भट्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य सरकार की मंशानुरुप लोक कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यो का सफल क्रियान्वयन कर पात्र लोगेा को लाभ पहुचांए और समस्त अधिकारिगण विभिन्न स्तर लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण कर योजनाओं के माध्यम से अंतिम छोर तक योजनाओं को लाभ सुनिश्चित करे। उन्होंने राज्य सरकार की बजट घोषणाओं व विभागवार योजनाओं की समीक्षा कर लक्ष्य के अनुरुप प्रगति अर्जित करने के निर्देश दिए। यह निर्देश गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र के…
उर्जा के वैकल्पिक स्रोतों को बढ़ावा देने की जरूरत - जिला कलक्टर बांसवाडा, 15 मार्च/विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में बांसवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठी में राज्य उपभोक्ता आयोग के सदस्य शैलेन्द्र भट्ट, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेशराय सापेला, उपखण्ड अधिकारी प्रकाशचन्द्र रैगर, पुलिस उपाधीक्षक गोपाललाल, भारतीय उपभोक्ता परिसंघ के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव निरंजन द्विवेदी, जिला रसद अधिकारी हजारीलाल अलोरीया, जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य दीपक श्रीमाल आदि मौजूद रहे। उपभोक्ताओं में जागरुकता संचार करें संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर प्रकाशचन्द्र शर्मा ने कहा कि ऊर्जा की आवश्यकता के अनुपात में परम्परागत स्रोतों से सीमित होती उपलब्धता के मद्देनज़र उर्जा के वैकल्पिक उर्जा स्रोतों पर ध्यान देने एवं उन्हें बढ़ावा देने की जरूरत हैं। इसके लिए उन्होंने संगठन प्रतिनिधियो से आम उपभोक्ताओं में जागरूकता का संचार करने सहित ऊर्जा के सही उपयोग को बढ़ावा देने अभियान चलाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने उपभोक्ता अधिकार एवं बाजार व्यवस्था में उपभोक्ता हित सरंक्षण के लिये सभी को मिलजुलकर काम करने और जागरुकता संचार के लिए आह्वान किया। उपभोक्ता संरक्षण कानूनों की जानकारी दी संगोष्ठी को राज्य उपभोक्ता आयोग के सदस्य शैलेन्द्र भट्ट ने सम्बोधित करते हुए राज्य उपभोक्ता आयोग के महत्त्वपूर्ण फैसलों की जानकारी देते हुए ऊर्जा संरक्षण के साथ ही ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों के प्रभावी उपयोग में सबकी सहभागिता का आग्रह किया। उन्हांेने उपभोक्ता संरक्षण कानून में हुए संशोधनों के बाद उपभोक्ता हित की सशक्तता को लेकर भी जानकारी दी। भारतीय उपभोक्ता परिसंध के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव निरंजन द्विवेदी ने ऊर्जा के परम्परागत स्रोत, इनसे ऊर्जा निर्माण व ऊर्जा के उपयोग की प्रक्रिया के दौरान हो रहे दुष्प्रभावांे की जानकारी देते हुए वैकल्पिक व सुरक्षित ऊर्जा स्रोतों सौर उर्जा, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा आदि को बढ़ावा देने के लिए अहम् सुझाव दिए। उन्होंने विभिन्न ऊर्जा स्रोतों की विश्लेषणात्मक जानकारी दी। जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य दीपक श्रीमाल ने ऊर्जा सरंक्षण एवं वातावरण में वर्तमान दुष्प्रभावों को रेखांकित करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा के उपयोग को लेकर जन जागरूकता का संचार करने की आवश्यकता हैं। उन्होने ग्रामीण क्षेत्रो में आ रहे बदलाव से अवगत करवाया व उपभोक्ता आन्दोलन के सशक्तीकरण पर प्रकाश डाला। बांसवाड़ा चैम्बर के अजीत कौशिक ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने ऊर्जा का अधिक उपयोग करने वाले संस्थानो को अपने संस्थानों में सौर ऊर्जा उत्पादन व्यवस्थाएं अनिवार्य करने का सुझाव दिया। संगोष्ठी का संचालन करते हुए जिला रसद अधिकारी हजारीलाल अलोरीया ने स्वागत भाषण देते हुए विश्व उपभोक्ता दिवस के आयोजन व निर्धारित थीम ऊर्जा सक्रमण की जानकारी दी और उपभोक्ता जागरूकता व कल्याण को लेकर विभागीय स्तर पर जारी कार्यक्रमांे पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में विभिन्न उपभोक्ता, व्यापारिक संगठन, विभागीय प्रतिनिधि एवं स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि शैलेन्द्र सर्राफ, विजयकृष्ण वैष्णव, कमल बाथवी, परेश पण्ड्या, संजीव शाह, महेश पण्ड्या, रोहित रणा, शैलेन्द्र वोरा, पायल जैन, लालशंकर डामोर, धर्मेन्द्र रोत, विनोद पाटीदार, श्रीमती संगीता दोसी, नरेश मीणा आदि मौजूद रहे। अन्त में प्रवर्तन अधिकारी मणि खिंची ने आभार व्यक्त किया। बांसवाड़ा -विश्व उपभोक्ता दिवस पर जागरुकता साहित्य जारी उपभोक्ताओं को जागरूक बनायें - शर्मा बांसवाडा, 15 मार्च/ जिला कलक्टर प्रकाशचन्द्र शर्मा ने स्वैच्छिक संगठन प्रतिनिधियों से आम उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों व कर्त्तव्यों के प्रति जागरूक बनाने का आह्वान किया है और कहा है कि इससे बाजार व्यवस्था में वे अपने हितों का संरक्षण कर सकेंगे। श्री शर्मा अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ व भारतीय उपभोक्ता परिसंध की ओर से विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर उपभोक्ता अधिकार एवं उपभोक्ताओ के लिये उपयोगी जानकारीयुक्त साहित्य जारी करते हुए संगठन…
बांसवाडा, 15 मार्च। कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री प्रकाशचन्द्र शर्मा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में अक्षय तृतीया (आखातीज) पीपल पूर्णिमा एवं अन्य अवसरों पर बाल-विवाह किये जाने की संभावना को ध्यान में रखते हुए इसकी प्रभावी रोकथाम हेतु दिशा-निर्देश जारी किये हैं। जिले के समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेटों एवं तहसीलदारों को भिजवाये इस आशय के पत्र में उन्होंने उक्त समस्त अधिकारियों को अक्षय तृतीया (आखातीज) पर होने वाले बाल विवाह के प्रभावी रोकथाम के लिए जिला, ब्लॉक, पंचायत, ग्राम स्तर पर पदस्थापित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ,थानाधिकारियों, पटवारियों, भू-अभिलेख निरीक्षकों, ग्राम पंचायत सदस्यों, कृषि…