जिला कलक्टर शर्मा ने शिविर व्यवस्थाओं को देखा, लाभार्थियों से संवाद कर लिया फीडबेक
महगाई राहत शिविर अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश बांसवाडा, 10 मई/ जिला कलक्टर श्री प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बुधवार को बागीदौरा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत मंगलिया दईडा शिविर एवं बडौदिया एवं तलवाडा के रघावा के मंहगाई राहत स्थायी शिविर का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने मंगलिया दईडा शिविर में जाकर पंजीयन कार्यो को देखा और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहॉ कि वे अधिक से अधिक पंजीयन करवाकर लाभ दे। उन्होंने गर्मी को देखते हुए पर्याप्त पानी छाया की व्यवस्था करने के भी संबंधी शिविर प्रभारीयों को निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने मंगलिया दईडा व बडौदिया में लगे कैप का अवलोकन कर शिविरों में संबंधित अधिकारियों से शिविर की उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली और लाभार्थियों से संवाद करते हुए फीडबेक लिया। इसके साथ ही उन्होंने शिविर में लाभार्थियों के साथ आए परिवारजनों से भी सरकार द्वारा संचालित इन शिविरों तथा योजनाओं के बारे में बातचीत की और आम जन का फीडबेक भी लिया। उन्होंने इन शिविरों का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार, ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित करे। इस मौके पर जिला कलक्टर ने लाभार्थियों को गारण्टी कार्ड वितरित किये। शिविर प्रभारी सीएल शर्मा ने अब तक शिविर में की गई गतिविधियों व प्रगति से अवगत करवाया। जिला प्रमुख श्रीमती रेशम मालवीया ने मंगलिया दईडा व मडकोला मोगजी शिविर का, उपजिला प्रमुख श्री विकास बामनिया ने खोडी पीपली शिविर का अवलोकन किया बांसवाडा,10 मई/ जिला प्रमुख श्रीमती रेशम मालवीया ने बागीदौरा के मंगलिया दईडा व आनन्दपुरी के मडकोला मोगजी में आयोजित महगाई राहत शिविरों का अवलोकन कैंप में आए लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर आम और खास का अधिकार है,जनता को लाभ की राहत देने…
