बांसवाड़ा कलक्टर शर्मा ने अवकाश के दिन सुनी बड़ोदियावासियों की परिवेदना, हाथों-हाथ समाधान के भी निर्देश
बांसवाड़ा, 9 जुलाई। जिला कलक्टर प्रकाशचंद जनसमस्याओं के समाधान के प्रति कितना संवेदनशील और प्रतिबद्ध है इसका ताजा उदाहरण दिखाई दिया जब परिवादियों के आगमन की सूचना पाकर अवकाश के बावजूद वे कलेक्ट्रेट पहुंचे और परिवेदनाओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रकरणानुसार बड़ोदिया कस्बे के कुछ ग्रामीण सामुदायिक परिवेदना को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे और स्थानीय स्टाफ से संपर्क के बाद जब कलक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा को परिवादियों के पहुंचने की जानकारी मिली तो वे तत्काल कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर गांव के प्रवीण शर्मा के साथ बड़ोदिया के श्री विश्वकर्मा मंदिर विकास समिति के…
