पीताम्बरा आश्रम में चण्डी यज्ञ, देव्यार्चन में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
दिन भर देवी साधना के विभिन्न अनुष्ठान हुए बांसवाड़ा, 21 नवम्बर/गायत्री मण्डल के तत्वावधान में पीताम्बरा आश्रम स्थित हनुमत्पीठ परिसर में नियमित रूप से पखवाड़े भर से जारी गायत्री एवं हनुमान यज्ञ के साथ ही गोपाष्टमी पर आयोजित होमात्मक नवचण्डी अनुष्ठान सोमवार रात सम्पन्न हुआ। इसमें मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मर्षि पं. दिव्यभारत पण्ड्या के आचार्यत्व में शाक्त साधकों एवं साधिकाओं ने विनायक, भैरव एवं हनुमान पूजन के बाद षोडशोपचार से देवी पूजा-अर्चना की तथा दुर्गासप्तशती के मंत्रों से चण्डी यज्ञ किया। चण्डी यज्ञ में पूर्णाहुति पीताम्बरा परिषद के सह संयोजक पं. मधुसूदन व्यास ने दी। इन विभिन्न अनुष्ठानों में पं. मनोहर…
