Banswara

हनुमान जयन्ती पर पीताम्बरा आश्रम में हुआ मारुति यज्ञ

हनुमान जयन्ती पर पीताम्बरा आश्रम में हुआ मारुति यज्ञ

हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ हुए, श्रद्धालुओं ने उत्साह से लिया हिस्सा बांसवाड़ा, 11 नवम्बर/हनुमान जयन्ती पर शनिवार को गायत्री मण्डल के तत्वावधान में पीताम्बरा आश्रम स्थित हनुमत्पीठ परिसर में आयोजित मारुति यज्ञ में श्रद्धालुओं ने उत्साह से हिस्सा लिया और विश्व मंगल की कामना से हवन में आहुतियां दीं। इस अवसर पर गायत्री मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मर्षि पं. दिव्यभारत पण्ड्या के आचार्यत्व में विनायक एवं भैरव स्तवन, दश दिग्पाल पूजा, पीताम्बरा एवं श्रीविद्या, श्रीसूक्त, अन्नपूर्णा, नवग्रह, महामृत्युन्जय आदि से संबंधित वैदिक ऋचाओं एवं पौराणिक मंत्रों से हनुमान भक्तों ने अखण्ड अग्नि यज्ञ में आहुतियां दी। यज्ञ में गायत्री मण्डल के संरक्षक पं. नरहरिकान्त आर. भट्ट…
Read More
बांसवाड़ा – पीताम्बरा आश्रम में रमा एकादशी पर हुआ लक्ष्मीनारायण यज्ञ

बांसवाड़ा – पीताम्बरा आश्रम में रमा एकादशी पर हुआ लक्ष्मीनारायण यज्ञ

बांसवाड़ा, 9 नवम्बर/गायत्री मण्डल के तत्वावधान में पीताम्बरा आश्रम में हनुमत्पीठ परिसर में नियमित यज्ञनारायण उपासना के अन्तर्गत गुरुवार को रमा एकादशी पर लक्ष्मीनारायण यज्ञ मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मर्षि पं. दिव्यभारत पण्ड्या के आचार्यत्व में किया गया। इसमें मण्डल के संरक्षक डॉ. राजेश जोशी, पं. नीलेश उपाध्याय, पं. जय रणा, पं. मनोज नरहरि भट्ट आदि पण्डितों के समूह द्वारा विनायक, भैरव, हनुमान, दश दिग्पाल, गायत्री आदि के पूजन-अर्चन के उपरान्त विष्णु एवं महालक्ष्मी का पूजन तथा यज्ञ किया गया। इसमें द्वादशाक्षर मंत्र, विष्णु अष्टोत्तरशत, श्रीसूक्त आदि के मंत्रों से लक्ष्मीनारायण यज्ञ किया गया। यज्ञ के उपरान्त आरती एवं श्रीमन्नारायण संकीर्तन के कार्यक्रम हुए। ---000---
Read More
गायत्री मण्डल द्वारा पहलवान कमल शर्मा के निधन पर श्रद्धान्जलि व्यक्त

गायत्री मण्डल द्वारा पहलवान कमल शर्मा के निधन पर श्रद्धान्जलि व्यक्त

बांसवाड़ा, 9 नवम्बर/गायत्री मण्डल ने मारुति व्यायाम शाला के अध्यक्ष पहलवान श्री कमल शर्मा ने निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धान्जलि दी है। मण्डल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गुरुवार शाम गायत्री मण्डल के पीताम्बरा आश्रम में श्रद्धान्जलि सभा आयोजित कर वैदिक शान्ति मंत्रों तथा दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धान्जलि अर्पित की । इस अवसर पर सनातन धर्म रक्षा एवं धार्मिक गतिविधियों में पहलवान श्री कमल शर्मा के अतुलनीय एवं अविस्मरणीय भूमिका का स्मरण करते हुए कहा गया कि उनके निधन से बांसवाड़ा ने धार्मिक एवं अखाड़ा गतिविधियों का संरक्षक एवं महत्त्वपूर्ण स्तंभ खो दिया…
Read More
भाजपा के धनसिंह रावत आगे और निर्दलीय हकरू पीछे के दरवाजे से पहुंचे

भाजपा के धनसिंह रावत आगे और निर्दलीय हकरू पीछे के दरवाजे से पहुंचे

नामांकन के अंतिम दिन का रोमांच बांसवाडा। नामांकन भरने के आखिरी दिन बांसवाड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी धन सिंह रावत और बागी हकरू मईडा ने पर्चा भरा। रावत आगे के दरवाजे से पार्टी नेताओं के साथ पहले पहुंचे। इसके बाद पीछे के दरवाजे से हकरू मईडा अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। निर्दलीय हकरू ने कहा कि भाजपा से जो प्रत्याशी बनाया हैएवह खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है। चाहे कॉलेज मैदान के पीछे की जमीन का मामला हो या खुद के घर के सामने 10 बीघा सरकारी जमीन पर कब्ते का रहा हो। रावत ने नहर को ही पाट दिया है।…
Read More
बांसवाड़ा के पर्यटन को मिलेगा अन्तर्राष्ट्रीय गौरव

बांसवाड़ा के पर्यटन को मिलेगा अन्तर्राष्ट्रीय गौरव

बड़ौदा की एमएस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बांसवाड़ा में थीम आधारित पर्यटन सर्किट की पहचान की बांसवाड़ा, 3 नवंबर। महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के भूगोल विभाग के कुछ शोधकर्ताओं ने बांसवाड़ा में थीम आधारित नए पर्यटन सर्किट की खोज की है। इस शोध कार्य से बांसवाड़ा के पर्यटन दृष्टि से विकास की संभावनाओं को बल मिलेगा। शहर के नागर वाड़ा निवासी प्रतिभावान युवा और विश्वविद्यालय के शोधार्थी विरांच दवे के नेतृत्व में किए गए इस शोध में बांसवाड़ा जिले में पर्यटन सर्किट की पहचान करने के लिए जीआईएस तकनीक का उपयोग किया है। इस अध्ययन को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान…
Read More
सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर को जारी होगी चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना

सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर को जारी होगी चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना

6 नवम्बर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे अभ्यर्थी जयपुर, 29 अक्टूबर। राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए 30 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के साथ ही समस्त रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा लोक सूचना जारी की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन प्रपत्र भरने की अंतिम तारीख 6 नवम्बर रहेगी। उक्त अवधि के दौरान 5 नवबंर को रविवार होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। नामांकन प्रपत्रों की जांच 7 नवम्बर को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 9 नवम्बर है। पूरे प्रदेश में एक ही…
Read More
सरदार पटेल की मूर्ति चोरी के मामले में पूर्व मंत्री बरी

सरदार पटेल की मूर्ति चोरी के मामले में पूर्व मंत्री बरी

15 साल पुराने मामले में अदालत का फैसला उदयपुर। बांसवाड़ा की अदालत ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति चोरी के पंद्रह साल पुराने मामले में भाजपा सरकार के तत्कालीन चिकित्सा राज्यमंत्री भवानी जोशी को बरी कर दिया। साल 2008 में बांसवाड़ा शहर के गोपीराम अग्रवाल ने भवानी जोशी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। अभियोजन सूत्रों के अनुसार भवानी जोशी पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने 29 नवम्बर 2008 की सुबह बांसवाड़ा के जवाहर पुल के निकट प्रस्तावित उद्यान से सरदार वल्लभ भाई पटेल की आकर्षक काले रंग के ग्रेनाइट से बनी मूर्ति उठाई और कुशलबाग पैलेस ले…
Read More
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी के सुपुत्र  दिनेश जोशी का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी के सुपुत्र  दिनेश जोशी का निधन

जयपुर/ नई दिल्ली   17अक्टूबर।  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी के ज्येष्ठ पुत्र और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राजस्थान स्वायत्त सेवा संस्थान तथा बाँसवाड़ा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश जोशी का मंगलवार को अपरांह जयपुर में निधन हो गया। वे पिछलें काफ़ी समय से अस्वस्थ थे। दिनेश जोशी के पुत्र कुमार जोशी ने बताया कि दिवंगत दिनेश जोशी का अन्तिम संस्कार बुधवार 18 अक्टूबर को  जयपुर में होंगा। दाह संस्कार के लिए उनकी अन्तिम यात्रा जयपुर के अजमेर रोड़ स्थित जोशी फार्म हाऊस से बुधवार 18 अक्टूबर को  सुबह 10.30 बजे रवाना होकर पुराने चुंगी नाका स्थित मोक्ष धाम पर…
Read More
शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा डालने वालों से निष्पक्षतापूर्वक सख्ती से निपटेंः मुख्य सचिव

शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा डालने वालों से निष्पक्षतापूर्वक सख्ती से निपटेंः मुख्य सचिव

निरोधात्मक कार्यवाही तथा सतत निगरानी से आमजन को दें भयमुक्त माहौलः पुलिस महानिदेशक उदयपुर और बांसवाड़ा संभाग के प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की बैठक उदयपुर, 6 अक्टूबर। आगामी विधानसभा चुनाव-2023 की तैयारियों तथा भयमुक्त माहौल में निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपादित कराने को लेकर राजस्थान सरकार की मुख्य सचिव उषा शर्मा और पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने शुक्रवार को उदयपुर संभागीय आयुक्त सभागार में उदयपुर और बांसवाड़ा संभाग के प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इसमें गृह सचिव भानूप्रकाश एटूरू व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था आनंद श्रीवास्तव सहित दोनों संभागीय आयुक्त व आईजी सहित सभी जिलों के कलक्टर-एसपी…
Read More
बांसवाड़ा संभाग के सबसे बड़े माही डेम के दस गेट खोले

बांसवाड़ा संभाग के सबसे बड़े माही डेम के दस गेट खोले

उदयपुर: मानसून के दूसरे दौर में हो रही अच्छी बारिश के चलते शनिवार को बांसवाड़ा संभाग के सबसे बड़े माही डेम के 10 गेट खोले गए। जिससे 50 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। पानी कल लगातार आवक होने से फिलहाल गेटे खुले रखे जाएंगे। माही डेम की कुल भराव क्षमता 281 मीटर है, जबकि बांसवाड़ा में हो रही बारिश के चलते बांध 280 मीटर से ज्यादा भर गया। बांध में लगातार पानी की भारी आवक के चलते माही डेम के अधिकारियों ने गेट खोलने का निर्णय लिया। इसके बाद शनिवार को माही के 10 गेट खोले गए। माही…
Read More
error: Content is protected !!