Banswara

बांसवाड़ा वासियों को याद रहेगा पहले संभागीय आयुक्त नीरज के पवन का कार्यकाल

बांसवाड़ा वासियों को याद रहेगा पहले संभागीय आयुक्त नीरज के पवन का कार्यकाल

अनूठे कार्य जो नीरज के पवन के कारण नजीर बने बांसवाड़ा, 6 सितंबर। राज्य सरकार ने बांसवाड़ा को संभाग मुख्यालय बनाकर पहले संभागीय आयुक्त के रूप में ऊर्जावान युवा आईएएस अधिकारी नीरज के पवन को जिस उद्देश्य को लेकर कमान सौंपी थी उस उद्देश्य को उन्होंने पूरा किया। अब नई सरकार ने पवन को उनकी इच्छा के अनुरूप पुन: जयपुर मुख्यालय पर पदस्थापित करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों का तोहफा दिया है। पवन ने अपने कार्यकाल में बांसवाड़ा के पहले संभागीय आयुक्त के रूप में कई अनूठे कार्य किए हैं जिनके कारण उनका कार्यकाल बांसवाड़ावासियों को लंबे समय…
Read More
बांसवाड़ा : समाजहित में अग्रणी: देहदान करने वाले शिक्षकों का इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी बांसवाड़ा द्वारा सम्मान

बांसवाड़ा : समाजहित में अग्रणी: देहदान करने वाले शिक्षकों का इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी बांसवाड़ा द्वारा सम्मान

बांसवाड़ा : शिक्षक दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी बांसवाड़ा के माध्यम से देहदान करने वाले दो सम्माननीय शिक्षकों, श्री चंद्रकांत जी वैष्णव और श्रीमती बरखा जोशी, का सम्मान किया गया। यह आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुड़ा के शिक्षक श्री चंद्रकांत जी वैष्णव और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूंगाणा की शिक्षिका श्रीमती बरखा जोशी की अद्वितीय समाजसेवा के प्रति समर्पण को चिन्हित करने के लिए आयोजित किया गया था, जिन्होंने देहदान का निर्णय लेकर समाज में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष, डॉ. मुनव्वर हुसैन, सचिव डॉ. आर. के. मालोत, कोषाध्यक्ष…
Read More
 राजस्थान आदिवासी संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन अक्टूबर में ( गांव अरथूना ) बांसवाड़ा में होगा

 राजस्थान आदिवासी संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन अक्टूबर में ( गांव अरथूना ) बांसवाड़ा में होगा

उदयपुर। राजस्थान आदिवासी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष भुपतसिंह भगोरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सुखलाल अहारी और प्रदेश महासचिव धूलेश्वर कलासुआ पदेश कोषाध्यक्ष, गोविन्द अहारी प्रदेश संयुक्त सचिव, पीयुष खांट, प्रदेश सचिव कुलदीप मीणा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि अक्टूबर माह मे अरथूना जिला बांसवाड़ा में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। सभी संभागीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्षकों को निर्देश दिये जाते हैं कि प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कृपया आवश्यक तैयारी एवं सहयोग सुनिश्चित करें।
Read More
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), बांसवाड़ा द्वारा जारी समाचार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), बांसवाड़ा द्वारा जारी समाचार

बांसवाड़ा के प्रतिष्ठित नेत्र रोग विशेषज्ञ और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के संरक्षक, डॉ. एन.आर. जैन ने हाल ही में वैंकूवर, कनाडा में आयोजित विश्व नेत्र रोग विशेषज्ञ सम्मेलन (World Ophthalmologist Conference) में भाग लिया। सम्मेलन में डॉ. जैन ने नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में भारतीय नेत्ररोग विशेषज्ञों के योगदान पर जोर दिया और कहा कि भारत के नेत्र रोग विशेषज्ञ अपनी कुशलता और समर्पण से विश्वभर में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. जैन ने अपने वक्तव्य में निरंतर चिकित्सा शिक्षा (CME) के महत्व पर प्रकाश डाला, जिससे नेत्र रोग विशेषज्ञ नवीनतम चिकित्सा अनुसंधानों…
Read More
वनेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में शिव-शक्ति महानुष्ठान जारी

वनेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में शिव-शक्ति महानुष्ठान जारी

रूद्रार्चन में उमड़ा साधकों और श्रृद्धालुओं का शैवभक्ति ज्वार, *पं. अक्षय पण्ड्या एवं पं. हर्षवर्द्धन व्यास का सम्मान, अभिनन्दन* बांसवाड़ा, 30 अगस्त/छह दशकों से शैव पूजा और परम्पराओं के  संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख धार्मिक संस्था ‘वनेश्वर प्रदोष मण्डल’ के 61 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्री वनेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में चल रहे छह दिवसीय वार्षिक शिव-शक्ति महानुष्ठान में शुक्रवार सायं विन्ध्यवासिनी अष्टमी मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्राच्यविद्याओं के संरक्षण-संवर्धन के लिए वनेश्वर प्रदोष मण्डल के अध्यक्ष एवं प्रमुख यजमान पं. अक्षयकुमार पण्ड्या तथा अतिरूद्र अनुष्ठान के प्रधान आचार्य ब्रह्मर्षि पं. हर्षवर्धन व्यास का सम्मान-अभिनन्दन किया गया। उल्लेखनीय…
Read More
जीवन का उद्देश्य कृष्ण के प्रति शाश्वत प्रेम को जागृत करना-अभय गौरांग दास*

जीवन का उद्देश्य कृष्ण के प्रति शाश्वत प्रेम को जागृत करना-अभय गौरांग दास*

बांसवाड़ा। कॉलेज रोड़ स्थित गायत्री गार्डन  में इस्कॉन केन्द्र द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव में  अभय गौरांग दास प्रभु ओर उज्ज्वल प्रभु ने देर मध्य रात्रि तक बारिश और फुहारों के साथ साधक साधिकाओं को झूमने पर  मजबूर कर दिया। धर्म सभा में प्रवचन करते हुए  अभय गौरांग दास ने बताया कि हमारे जीवन का मुख्य उद्देश्य योगेश्वर श्री कृष्ण के प्रति अपने शाश्वत प्रेम को पुनः जागृत करना है एक बार जब हम बिना शर्त उसकी सेवा,सत्संग करना शुरू कर देंगे तो वह प्रेम धीरे-धीरे विकसित होगा।  भगवान श्री कृष्ण 16 कलाए  दया,धैर्य,क्षमा,न्याय,निरपेक्ष,निरासक्ति,तपस्या,दृढ़ संकल्प, दानशीलता,सौंदर्य,नृत्यज्ञ,संगीतज्ञ,नीतिवादी,सत्यवादी,सर्वज्ञता,सर्व नियंत्रक से पूर्ण थे । उन्होंने…
Read More
स्कूल टीचर ने लगाई फांसी, मौत

स्कूल टीचर ने लगाई फांसी, मौत

बांसवाड़ा, 25 अगस्त।  जिले के कालिंजरा क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर के उलियाना निवासी विनोद मीणा (30) बड़ोदिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में फर्स्ट ग्रेड टीचर (गणित) थे। बताया जा रहा है कि 3 महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनकी पत्नी भी सेकेंड ग्रेड की टीचर हैं और फिलहाल अजमेर में कार्यरत हैं। शनिवार रात अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए पति—पत्नी में किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके चलते विनोद ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।…
Read More
लक्ष्मणगढ़ झरी स्कूल में हरियाली तीज पर हुआ पौधारोपण

लक्ष्मणगढ़ झरी स्कूल में हरियाली तीज पर हुआ पौधारोपण

विद्यार्थियों को स्टेशनरी का वितरण  बांसवाड़ा, 7 अगस्त/मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत हरियाली तीज पर बुधवार को हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के अन्तर्गत लक्ष्मणगढ़ झरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘एक पौधा मां के नाम’ थीम पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर समाजसेवी कालूराम, उप प्रधानाचार्य कीर्ति श्रीमाल, ग्राम विकास अधिकारी ऋषभ ठाकुर, जनप्रतिनिधि खातू भाई, नाथू भाई और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों ने पौधे लगाए। बच्चों को स्टेशनरी का वितरण भी किया गया।
Read More
संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने लक्ष्मणगढ़ झरी स्कूल का किया निरीक्षण

संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने लक्ष्मणगढ़ झरी स्कूल का किया निरीक्षण

विद्यार्थियों से संवाद कर सुनहरे भविष्य के लिए दिया मार्गदर्शन बच्चों को हलुआ-पूड़ी परोसकर कृष्ण भोग का शुभारंभ, स्टेशनरी वितरण व पौधारोपण किया ग्रामीण विद्यालयों के विकास में भामाशाहों से किया आगे आने का आह्वान बांसवाड़ा, 03 अगस्त/संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने शनिवार को शहर के समीप लक्ष्मणगढ़ झरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया और शिक्षण सहित विभिन्न विद्यालयी प्रबन्धों और गतिविधियों की जानकारी ली तथा प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। विद्यार्थियों से किया संवाद, दिए टिप्स- संभागीय आयुक्त ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के बच्चों से सीधे संवाद…
Read More
हरिनाम संकीर्तन की धूम

हरिनाम संकीर्तन की धूम

बांसवाड़ा। जनजाति बहुल संभाग मुख्यालय स्थित सुभाष नगर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित इस्कान केंद्र पर   श्रद्धालुओं में कृष्ण सत्संग और भक्ति रसों की गूंज समधूर सत्संग की सरिता इन दिनों शहर की गलियों में सुनाई दे रही है । इधर जहा एक और रविवारीय कार्यक्रम में विशेष पूजा अर्चना और उत्सव पर्व त्यौहार धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया जाता हैं वही प्रतिदिन पालकी का नगर भ्रमण किया जाता हैं । उल्लेखनीय है कि कोई भी सनातनी अपने निवास पर प्रभु की पालकी यात्रा अनुष्ठान करवा सकता है।
Read More
error: Content is protected !!