बांसवाड़ा : लालीवाव के विराट धार्मिक महोत्सव को लेकर मातृशक्ति का सम्पर्क अभियान जारी
अधिक से अधिक परिवारों की सहभागिता के लिए हो रहे व्यापक प्रयास, समीक्षा बैठक में पीठाधीश्वर ने की सराहना, नारी शक्ति ने सक्रिय भागीदारी एवं समर्पित सेवाओं का संकल्प जताया बाँसवाड़ा, 17 नवम्बर/प्राचीन एवं ऐतिहासिक सिद्ध तपोभूमि लालीवाव मठ की ओर से आगामी 20 नवम्बर से शुरू होने जा रहे आठ दिवसीय विराट धार्मिक महोत्सव को लेकर मातृशक्ति में जबर्दस्त उत्साह पसरा हुआ है। मातृशक्ति वाहिनी की प्रमुख मिथिलेश कौशिक के नेतृत्व में सनातनधर्मी महिलाओं के विभिन्न समूह शहर और गांवों में विभिन्न बस्तियों में तथा बांसवाड़ा शहर में घर-घर सम्पर्क कर महोत्सव के बारे में व्यापक चेतना जगाते हुए…
