एमआई ने सेनेटरी नैपकिन किए वितरित

प्रतीक जैन
खेरवाड़ा,  महावीर इंटरनेशनल केंद्र खेरवाड़ा की ओर से रानी रोड़ स्थित आकार कॉलेज में सेवा कार्यक्रम के तहत द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर में अध्ययनरत बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए। केंद्र के अध्यक्ष बसंत कोठारी ने बताया कि कॉलेज में गरिमा प्रोजेक्ट अभियान के तहत 50 बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए। इस दौरान कॉलेज की उप प्राचार्य भावना मेघवाल ने झिझक छोड़ो- चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो के तहत माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विस्तार से बताया। कार्यालय सहायक संगीता डामोर ने माहवारी के समय होने वाली समस्या एवं उसके निराकरण तथा सैनिटरी पैड्स की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में एमआई केंद्र के संरक्षक दिनेश जैन,सचिव हितेश पंचोली, पूर्व अध्यक्ष निर्मल गांधी एवं हेमचन्द लबाना, कोषाध्यक्ष नरेश नागदा, उपाध्यक्ष सुरेश जैन एवं मुकेश कलाल, संयुक्त सचिव पुष्कर पंचोली, मीडिया प्रभारी प्रवीण कलाल,वरिष्ठ सदस्य मनोज कोठारी, दिलिप जैन,मिलिंद व्यास, जितेंद्र कोठारी आदि मौजद थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!