Blog

भारत विकास परिषद पद्मिनी ने धूमधाम से मनाया फाग उत्सव

भारत विकास परिषद पद्मिनी ने धूमधाम से मनाया फाग उत्सव

उदयपुर। भारत विकास परिषद पद्मिनी ने धूमधाम से फाग उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक प्रीति लुणदिया एवं कपिला भारद्वाज ने बताया कि पद्मिनी संरक्षक डॉ शिल्पा पामेचा के निर्देशन में फाग उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। खूब सारे गेम्स एवं होली के रंगों के साथ सभी ने एक दूसरे को बधाई दी एवं आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करी। रेखा रानी जैन, जया जैन, वैशाली जैन, दिनकल खोरडिया, सरोज कोठारी, संगीता कोठारी, प्रमिला पोरवाल, प्रियंका कोठारी, रेनू सिरोया, अंजू चोपड़ा ,विद्या भावसार इत्यादि ने अपने-अपने विचार रख गत वर्ष के कार्यक्रमों की विवेचना करी।
Read More
चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न

चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न

उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन, उमरड़ा, उदयपुर का चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. सुभाष राजक ने बताया कि महाविद्यालय का चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण शामला जी हाते हुए सारंगपुर स्थित कष्ट भंजन देव के दर्शन एवं रात्रि विश्राम के पश्चात् सवेरे डाकोर स्थित रणछोडराय के दर्शन हेतु प्रस्थान किया तत्पश्चात मार्ग में तुवा धाम के दर्शन करते हुए रात्रि विश्राम हेतु नीलकण्ठ धाम, पोईचा पहुचे। सवेरे मनमोहक दर्शनीय स्थल पोईचा को देख समस्त छात्राध्यापिकाएॅ एवं प्राध्यापकगण अभिभूत हो गये। दोपहर के भौजन के पश्चात स्टेच्यू ऑफ यूनिटी…
Read More
उदयपुर में ’राजस्थान इंडस्ट्रियल ट्रेड एक्सपो-2026’ (राइटेक्स) का भव्य आयोजन 20 मार्च से, उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर : मुकेश माधवानी

उदयपुर में ’राजस्थान इंडस्ट्रियल ट्रेड एक्सपो-2026’ (राइटेक्स) का भव्य आयोजन 20 मार्च से, उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर : मुकेश माधवानी

उदयपुर। राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित औद्योगिक संगठन पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा उदयपुर में “राजस्थान इंडस्ट्रियल ट्रेड एक्सपो-2026“ (राइटेक्स) के द्वितीय संस्करण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रदर्शनी आगामी 20, 21 और 22 मार्च 2026 को उदयपुर के बी.एन. कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगी। नई तकनीक और निवेश से जुड़ेंगे राज्य के एम.एस.एम.ई. उद्योग- पीएचडी चैम्बर के उदयपुर संभाग के संयोजक मुकेश माधवानी (फाउंडर एंड चैयरमेन बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल) ने बताया कि राइटेक्स के आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों की एम.एस.एम.ई. इकाइयों को इस एक्सपो के माध्यम से राज्य में…
Read More
छोटे-छोटे व्रतों से इन्सान में बड़ा परिवर्तन सम्भव – साध्वी त्रिशला कुमारी

छोटे-छोटे व्रतों से इन्सान में बड़ा परिवर्तन सम्भव – साध्वी त्रिशला कुमारी

उदयपुर। अणुव्रत आंदोलन के प्रवर्तक गुरुदेव श्री तुलसी के 112 वें जन्मोत्सव पर अणुव्रत विश्व भारती के तत्वावधान में अणुव्रत समिति उदयपुर द्वारा भुवाणा स्थित महाप्रज्ञ विहार तेरापंथ भवन में साध्वी श्री त्रिशला कुमारी थाणा-5 के सानिध्य में आयोजित किया गया। अणुव्रत दिवस के अवसर पर तुलसी सिंहनाद विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित श्रावक व श्राविकाओं ने संयम, सत्य और सदाचार के संदेश को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।  इस अवसर पर अणुव्रत समिति, पंकज भंडारी व  थली परिषद ने अणुव्रत गीतों की प्रस्तुति दी। साध्वी श्री रश्मि प्रज्ञा ने अपने मधुर गीतिका…
Read More

विद्यालय में वाटरकूलर भेंट

उदयपुर। खुशियां परिवार की तरफ़ से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊँकार में बच्चो के लिए स्वच्छ जल की उपलब्धता हेतु एक आरओ वाटर कूलर लगवाया गया। जिसका उद्घाटन  ख़ुशियाँ परिवार के सभी सदस्यों और ग्रामीण की उपस्थिति में किया गया।
Read More
वर्ष 2026 के दो माह में बसंती लाल पगारिया सहित जैन समाज का चौथा देहदान

वर्ष 2026 के दो माह में बसंती लाल पगारिया सहित जैन समाज का चौथा देहदान

उदयपुर, 28 फरवरी। बारह वर्ष पूर्व संकल्पधारी अहिंसापुरी निएवासी बसंती लाल पगारिया का आज प्रातः देहावसान होने पर उनकी पूर्व इच्छा के अनुरूप उनके परिवारजन कमल, ललित, नवल, भगवती एवं विनोद पगारिया ने देहदान एवं आई बैंक सोसाइटी को नेत्रदान कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी पार्थिव देह को भावभीनी देहदान यात्रा के साथ आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर लाया गया। यहां सैकड़ों समाजजनों एवं परिजनों की उपस्थिति में एनाटॉमी विभाग में विधिवत रूप से देहदान की प्रक्रिया संपन्न की गई एवं मेडिकल कॉलेज की ओर से देहदान प्रमाण पत्र पगारिया परिवारजन को भेंट किया। बसंती लाल पगारिया एक मिलनसार,…
Read More
गुरु कमल चंद्रोशन गौ सेवा ट्रस्ट ने किया घायल नीलगाय का सफलतम रेस्क्यू

गुरु कमल चंद्रोशन गौ सेवा ट्रस्ट ने किया घायल नीलगाय का सफलतम रेस्क्यू

उदयपुर। गुरू कमल चन्द्रोशन गौ सेवा ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन एवं रेसक्यू टीम ने आज शाम को 5 बजे डबोक मेड़ता रोड़़ पर पानी में गिरे नीलगाय के बच्चें को रेसक्यू कर बचाया। संयज जैन ने बताया कि मेड़ता रोड़ स्थित एक विद्यालय के कुछ बच्चें और एक मेहता परिवार ने फोन कर जानकारी दी कि एक नीलगाय का बच्चा पानी में गिर गया है। जानकारी मिलते ही संस्थापक संजय जैन ने तुरंत अपनी रेस्क्यू टीम को अवगत कराया और पूरी टीम के साथ डबोक मेड़ता पहुंचे। कड़ी मेहनत और लगातार 3 घंटे के प्रयास के बाद घायल नीलगाय…
Read More
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 मार्च को भव्य रूप में मनाई जाएगी भव्य धुरन्धर होली पार्टी

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 मार्च को भव्य रूप में मनाई जाएगी भव्य धुरन्धर होली पार्टी

सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्म उदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट में ’धुरन्धर होली पार्टी’ का भव्य आयोजन किया जायेगा। चारों तरफ अरावली की सुरम्य वादियों से घिरे रिसोर्ट के अरावली गार्डन्स में यह पार्टी सेलिब्रिटी सिंगर मधुबंती बागची की परफॉरमेंस, होली की मस्ती व धमाल के साथ 4 मार्च दोपहर 12 बजे से 3.30 तक आयोजित होगी। सेलिब्रिटी सिंगर मधुबंती बागची अपने डांस ट्रूप्स के साथ करेगी लाइव परफॉर्म- निदेशक मनीष कच्छावा ने बताया कि होली की इस तरह की भव्य…
Read More
पुलिस थाना कपासन की ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बडी कार्रवाई

पुलिस थाना कपासन की ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बडी कार्रवाई

* स्कॉर्पीयो कार से 503 किलोग्राम डोडा चूरा और तीन अलग अलग नंबर की प्लेट जब्त चित्तौड़गढ़ 27 फरवरी। चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बडी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पीयो कार से 503 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। कार से तीन अलग अलग नंबर की प्लेट मिली हैं। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं तस्करी के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने के लिये एएसपी…
Read More
वात्सल्य सेवा समिति द्वारा एकादशी पर गौ सेवा, पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर शपथ ली

वात्सल्य सेवा समिति द्वारा एकादशी पर गौ सेवा, पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर शपथ ली

उदयपुर। वात्सल्य सेवा समिति प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया वात्सल्य सेवा समिति मेवाड़ द्वारा प्रत्येक एकादशी पर महाकाल स्थित मंदिर में महा आरती की जाती है एवं गौ सेवा की जाती है। एकादशी के अवसर पर सभी समिति सदस्यों द्वारा गौ सेवा की गई गायों को गुड़ खिलाया गया एवं महा आरती की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों को होली पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जल संरक्षण करने की शपथ दिलाई गई। सभी सदस्यों को हर्बल गुलाल से होली खेलने एवं जल संरक्षण कर होली मनाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने…
Read More
error: Content is protected !!