Blog

जनप्रतिनिधियों द्वारा भेंट एंबुलेंस आपातकालीन बेड़े में शामिल

जनप्रतिनिधियों द्वारा भेंट एंबुलेंस आपातकालीन बेड़े में शामिल

उदयपुर, 24 जून। अपने लोकसभा व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोगों को चिकित्सकीय आपातकालीन परिस्थिति में परिवहन की सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सा विभाग को उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस को अब आपातकालीन बेड़े 104 जननी एक्सप्रेस में शामिल किया जा रहा है। निदेशालय के आदेशानुसार झाड़ोल व सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के 4 एंबुलेंस वाहनों को इस बेड़े में शामिल करने की स्वीकृति जारी की गई है। बेड़े में शामिल होने से अब इन एंबुलेंस वाहनों का 104 सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा इन्ही विधानसभा क्षेत्र में नियमित संचालन किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ.दिनेश खराड़ी ने झाड़ोल व् सलूंबर विधायक मद…
Read More
देख हवाई जहाज, हर्षाई बालिकाएं-किशोरी बालिकाओं ने किया डबोक एयरपोर्ट का शैक्षणिक भ्रमण

देख हवाई जहाज, हर्षाई बालिकाएं-किशोरी बालिकाओं ने किया डबोक एयरपोर्ट का शैक्षणिक भ्रमण

उदयपुर 24 जून। जिला कलक्टर ताराचन्द मीणा के निर्देशानुसार महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत सराड़ा व मावली की 11 से 18 वर्ष तक की किशोरी-बालिकाओं एवं साथिनों को महाराणा प्रताप अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा डबोक का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया।इस मौके पर टर्मिनल मैनेजर भरत गुप्ता एवं तुषार निमावत ने किशोरियों को हवाई यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी दी। बालिकाओं को टिकट बुकिंग से लेकर यात्रा की समाप्ति तक के विभिन्न चरणों एवं प्रक्रियाओं को विस्तार से समझाया गया। हवाई यात्रा के दौरान यात्रियांे एवं सामान की जाँच प्रक्रिया एवं चैकिंग-बोर्डिंग से लेकर भोजन-अल्पाहार…
Read More
मुख्यमंत्री ने बाल संरक्षण संकल्प यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री ने बाल संरक्षण संकल्प यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

-गांव-ढ़ाणियों तक पहुंचेगी बाल संरक्षण योजनाओं की जानकारी-बाल विवाह, बाल श्रम, बाल हिंसा व यौन हिंसा की रोकथाम के बारे में करेगी जागरूक़जयपुर, 24 जून। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर बाल संरक्षण संकल्प यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सात जिलों की 140 ग्राम पंचायतों में इस यात्रा के द्वारा राज्य सरकार द्वारा बाल संरक्षण हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा ताकि गांव-ढ़ाणी तक बाल अधिकारों के बारे में जागरूकता लाई जा सके व कोई भी बच्चा सरकार की कल्याणकारी…
Read More
उदयपुर में मीट द प्रेस कार्यक्रम में बोले राज्यपाल के पर्यटन सलाहकार लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

उदयपुर में मीट द प्रेस कार्यक्रम में बोले राज्यपाल के पर्यटन सलाहकार लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

महाराणा प्रताप के लिए जब कोई अपशब्द बोलता है तो मन को बहुत पीड़ा होती है — मेवाड़उदयपुर 24 जून। . लेकसिटी प्रेस क्लब उदयपुर के मीट द प्रेस कार्यक्रम का आगाज शुक्रवार को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और राज्यपाल के पर्यटन सलाहकार लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सीधी बात के साथ किया। शहर के अमृत श्री कॉप्लेक्स के होटल श्रीनंदा में आयोजित मीट द प्रेस की शुरूआत लेकसिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष कपिल श्रीमाली ने लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के अभिनंदन के साथ की।लक्ष्यराज सिंह से सवाल पूछा कि जब महाराणा प्रताप के खिलाफ कोई गलत बोलता है तो आपके…
Read More
राज्य स्तरीय जन अभियोग निराकरण समिति का पुनर्गठन

राज्य स्तरीय जन अभियोग निराकरण समिति का पुनर्गठन

समिति में राज्य सरकार द्वारा मनोनीत एक लोकसभा अथवा राज्यसभा सदस्य दो विधानसभा सदस्य एवं एक जिला प्रमुख भी शामिल जयपुर, 23 जून। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर राज्य स्तरीय जन अभियोग निराकरण समिति का पुनर्गठन किया है। शासन उप सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से जारी आदेशानुसार इस समिति में जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष सहित राज्य सरकार की ओर से मनोनीत एक लोकसभा अथवा राज्यसभा के सदस्य, दो विधानसभा सदस्य एवं एक जिला प्रमुख भी शमिल किये हैं। इनके अलावा जन अभियोग निराकरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव अथवा शासन सचिव भी समिति में सदस्य…
Read More
प्रदेश में लागू होगी ‘मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना‘

प्रदेश में लागू होगी ‘मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना‘

कक्षा एक से आठ तक बच्चों को सप्ताह में दो दिन मिलेगा दूध      जयपुर, 23 जून। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर प्रदेश में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को अब ‘मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना‘ के तहत सप्ताह में दो दिन दूध उपलब्ध करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में घोषित इस योजना को मंजूरी दे दी है। जल्द ही मिड डे मील योजना से जुडे़ राजकीय विद्यालयों, मदरसों एवं विशेष प्रशिक्षण केंद्रों में बच्चों को दूध उपलब्ध कराया जाएगा।      अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पवन कुमार गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल गोपाल…
Read More
अवैध खनन को रोकना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता – डॉ. अग्रवाल

अवैध खनन को रोकना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता – डॉ. अग्रवाल

एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल का उदयपुर दौराउदयपुर, 23 जून। अरावली की पहाड़ियों से आच्छादित उदयपुर संभाग में प्राकृतिक संपदा एवं बहुमूल्य खनिजों के भंडार है। इनका उचित संरक्षण करना एवं इनके दुरूपयोग के साथ अवैध रूप से होने वाले खनन कार्य को रोकना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह विचार खान एवं पेट्रोलियम, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने गुरुवार को खान निदेशालय में संबंधित अधिकारियों की बैठक में रखे।डॉ. अग्रवाल ने राज्य सरकार की खनन नीति के नियमों एवं प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए खनन संबंधित कार्यों को करने की बात…
Read More
मानसून के दृष्टिगत-24 घंटे प्रभावी जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष

मानसून के दृष्टिगत-24 घंटे प्रभावी जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष

उदयपुर, 23 जून। मानसून को देखते हुए राज्य सरकार के आदेशानुसार जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के आदेशानुसार वर्षा एवं जिले में जलभराव संबंधी सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान के लिए स्थापित  यह नियंत्रण कक्ष आगामी 30 सितंबर तक या अन्य अग्रिम आदेश तक प्रतिदिन 24 घंटे तीन पारियों में संचालित किया जाएगा। इसके नियंत्रण कक्ष के प्रभारी एडीएम प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन एवं सहायता नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी ओ.पी.बुनकर होंगे, इनका मोबाइल नंबर 9414254639 एवं दूरभाष नंबर 0294-2413278 है। इस नियंत्रण कक्ष के सहायक…
Read More
बाल संरक्षण के लिए उदयपुर का प्रयास सराहनीय व अनुकरणीय -कानूनगो

बाल संरक्षण के लिए उदयपुर का प्रयास सराहनीय व अनुकरणीय -कानूनगो

बालश्रम मुक्त उदयपुर अभियान का समापन समारोहउदयपुर, 23 जून। अंतर्राष्ट्रीय बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित सप्ताह अंतर्गत उदयपुर जिले के प्रयास पूरे राष्ट्र में सराहनीय व अनुकरणीय रहे हैं। जिला प्रशासन उदयपुर, पुलिस विभाग एवं स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं का यह सामूहिक प्रयास अन्य राज्यों को दिशा दिखाने का कार्य करेगा। यह विचार राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने गुरुवार को उदयपुर नगर निगम सभागार में आयोजित बालश्रम मुक्त उदयपुर अभियान के समापन समारोह में ऑनलाइन जुड़कर व्यक्त किये।कानूनगो ने उदयपुर जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक एवं विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए पूरे अभियान…
Read More
सेंट एंथोनी स्कूल  की बॉक्सर जिज्ञासा पटेल ने जीता  मुक्केबाज़ी मे स्वर्ण पदक

सेंट एंथोनी स्कूल  की बॉक्सर जिज्ञासा पटेल ने जीता  मुक्केबाज़ी मे स्वर्ण पदक

सेंट एंथोनी स्कूल की बॉक्सर जिज्ञासा पटेल और कृति चावरिया ने हाली मे चूरू लम्बोर बरी आयोजित हुई स्टेट जूनियर बॉक्सिंग टूर्नामेंट मे अच्छा प्रदर्शन करते हुए पदक जीते, मिडिया प्रभारी विकास साहु ने बताया कि कृति चावरिया ने 66 - 70 वेट कैटगरि मे  कांस्य पदक जीता और जिज्ञासा पटेल ने 57 - 60 वेट कैटगरि मे  स्वर्ण पदक जीता, जिज्ञासा पटेल आने वाली जूनियर नेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट मे राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी, जिज्ञासा पटेल और कृति  चावरिया सेंट एंथोनी स्कूल की छात्राएं है और यश सिंह     सिसोदिया और वंदना पंवार से मुक्केबाजी का प्रशिक्षण ले रही है, इस अवसर…
Read More
error: Content is protected !!