1 अगस्त से 3 अगस्त तक होगा संभाग स्तरीय गाँधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर
संभाग के सभी जिलों से जुटेंगे प्रतिभागी, भव्य आयोजन करें - संभागीय आयुक्तउदयपुर 18 जुलाई। संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट और जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में 1 अगस्त से 3 अगस्त तक आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय गाँधी दर्शन आवासीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं महात्मा गाँधी जीवन दर्शन समिति के पदाधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। संभागीय आयुक्त ने कहा कि आयोजन को भव्य बनाएं एवं इसके माध्यम से साम्प्रदायिक एकता का संदेश लोगों में देने के लिए नवाचार करें।संभागीय आयुक्त ने इस दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों जैसे…
