हमारी सोच ही हमे अमीर-गरीब बनाती है : आचार्य कुशाग्रनंदी
- अष्ठमी पर 108 कलशों से मूलनायक भगवान पद्मप्रभु का पंचामृत - शाम को भजन संध्या एवं आरती हुई उदयपुर, 21 जुलाई। पायड़ा स्थित पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में देवश्रमण आचार्य कुशाग्रनंदी महाराज, मुनि अजयदेव व भट्टारक देवेंद्र विजय संघ के सानिध्य में गुरुवार को अष्ठमी के अवसर पर विशेष आयोजन हुए। मंदिर में सैकड़ों श्राकव-श्रविकाओं ने नित्य नियम पूजा, शांतिधारा, जलाभिषेक व सामायिक किया। प्रचार संयोजक संजय गुडलिया एवं दीपक चिबोडिया ने बताया कि श्रावकों द्वारा अष्ठमी पर 108 कलशों से मूलनायक भगवान पद्मप्रभु का पंचामृत से महाअभिषेक किया गया। प्रवक्ता प्रवीण सकरावत ने बताया कि इस दौरान आयोजित…
