Blog

दिव्यांग बच्चों ने मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव

दिव्यांग बच्चों ने मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव

उदयपुर,9 अगस्त। आजादी के 75 साल अमृत महोत्सव के तहत नारायण सेवा संस्थान के नारायण चिल्ड्रन एकेडमी के बच्चों  व देश भर से आए दिव्यांग रोगियों ने मंगलवार को तिरंगा लहराया और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी। संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की गाथाएं  सुनाई तथा बच्चों को हर घर तिरंगा फहराने की प्रेरणा दी। संस्थापक चैयरमेन पद्मश्री कैलाश मानव ने अपने संदेश में कहा महापुरुषों के जीवन से शिक्षा लेकर देशभक्ति, साहस, वीरता, त्याग, दान जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं। चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।इस मौके पर दिव्यांगों के…
Read More
जिले भर में उत्साह से मनाया विश्व आदिवासी दिवस

जिले भर में उत्साह से मनाया विश्व आदिवासी दिवस

उदयपुर, 9 अगस्त। जिले भर में विश्व आदिवासी दिवस परंपरागत हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। महाराणा भूपाल स्टेडियम में तीन जनजाति विभाग की अकादमियों खेलगांव सरदारपुरा, मधुबन बालक-बालिका की बास्केटबाल, तीरंदाजी एवं बॉलीबाल खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिला कलक्टर ताराचन्द मीणा ने खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान खिलाडि़यों का उत्साह बढ़ाया। खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि वॉलीबाल बालक में विजेता बालक अकादमी सरदारपुरा टीम रही। बास्केटबाल में बालिका मधुबन विजेता तथा तीरंदाजी में खेल गांव के खिलाड़ी विजेता रहे। इस अवसर पर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने विजेता एवं उपविजेता खिलाडि़यों को मैडल एवं ट्राफी…
Read More
विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का उदयपुर में भव्य स्वागत

विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का उदयपुर में भव्य स्वागत

जनजाति कलाकारों के साथ मुख्यमंत्री ने किया गैर नृत्यउदयपुर, 9 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत मंगलवार को उदयपुर यात्रा पर रहे। मुख्यमंत्री अपराह्न में हेलीकॉप्टर से उदयपुर के रेल्वे ट्रेनिंग स्कूल स्थित हेलीपेड पर पहुंचे जहां जनजाति कलाकारों के गैर नृत्य से रंगारंग स्वागत से वे अभिभूत हो उठे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत अपराह्न में मानगढ़ से सीधे ही उदयपुर के रेलवे ट्रेनिंग स्कूल परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचे तो यहां उतरते ही जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा और जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने उनका स्वागत किया। कुछ ही कदम चलने पर जनजाति कलाकारों ने आकर्षक वेशभूषा में परंपरागत वाद्ययंत्रों…
Read More
स्वाधीनता दिवस 2022-स्वाधीनता सेनानियों व दिवंगत सेनानियों के परिजनों का किया सम्मान

स्वाधीनता दिवस 2022-स्वाधीनता सेनानियों व दिवंगत सेनानियों के परिजनों का किया सम्मान

उदयपुर 9 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत और स्वाधीनता दिवस 2022 के दृष्टिगत जिला प्रशासन की ओर से स्वाधीनता सेनानियों एवं दिवंगत सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया गया। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में एडीएम सिटी प्रभा गौतम व तहसीलदार गिर्वा डॉ सुरेश नाहर ने स्वतंत्रता सेनानी मनोहर लाल औदीच्य एवं ललित मोहन शर्मा के घर जाकर मुख्यमंत्री एवं जिला कलेक्टर का संदेश प्रदान किया एवं श्रीफल भेंट कर, माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। साथ ही प्रशासन द्वारा दिवंगत स्वतंत्र सेनानियों के परिजनों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर सामान्य अनुभाग के…
Read More
विद्यापीठ स्थापना वंचित, आदिवासी वर्ग को ध्यान में रखकर – प्रो. सारंगदेवोत

विद्यापीठ स्थापना वंचित, आदिवासी वर्ग को ध्यान में रखकर – प्रो. सारंगदेवोत

उदयपुर 09 अगस्त / विश्व आदिवासी दिवस पर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि विद्यापीठ की स्थापना आजादी के 10 वर्ष पूर्व 1937 में संस्थापक मनीषी जनुभाई ने सुदूर गांवों में वंचित व आदिवासी वर्ग को देश की मुख्य धारा में जोड़ने के उद्देश्य को लेकर की। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सामुदायिक केन्द्र इस दिशा में आज भी कार्य कर रहे है और ग्रामीणों को रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के माध्यम से उन्हे गांवों में आत्म निर्भर बना रहे है जिससे शहरो में उनका पलायन न हो। उन्होने कहा कि आज भी विश्व के…
Read More
शिक्षा क्षेत्र के विकास में नहीं आएगी कोई कमी – मुख्यमंत्री

शिक्षा क्षेत्र के विकास में नहीं आएगी कोई कमी – मुख्यमंत्री

- मुख्यमंत्री ने 22.23 करोड़ रूपये के चार विकास कार्यों का किया शिलान्यास- मेनार सीएचसी का विस्तार, 4.40 करोड़ रूपये की लागत से बढे़गी सुविधाएंउदयपुर/जयपुर, 09 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन में अंधेरा है। आज जिसके पास ज्ञान है, वह प्रगति कर रहा है। इसीलिए राज्य सरकार द्वारा नवाचारों के जरिए शिक्षा के क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश में नए राजकीय महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तथा प्रोफेशनल कोर्स के विभिन्न संस्थान खोले जा रहे हैं। हमारी सरकार ने हमेशा शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसी कड़ी में…
Read More
शाही ठाठ बाट के साथ निकली शाही सवारी

शाही ठाठ बाट के साथ निकली शाही सवारी

प्रभु महाकाल का हुआ भव्य स्वागतजगदीश मंदिर व अम्बामाता मंदिर पर भव्य आरती उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर रानी रोड़ स्थित महाकालेश्वर मंदिर से अभिजित मुर्हूत 12.15 बजे मंदिर प्रांगण से शाही लवाजमें के साथ प्रभु महाकालेश्वर नगर भ्रमण के लिए निकले। प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि श्रावण के चैथे सोमवार को ब्रह्म मुर्हूत में प्रभु महाकालेश्वर की परम्परानुसार विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। प्रभु महाकालेश्वर को रूद्रपाठ, सहस्त्रधारा अभिषेक व विभिन्न नदियों से लाए जल का अभिषेक कर महाकाल को विशेष श्रृंगार धरा भोग धराया गया।शाही सवारी के लिए रजत पालकी को भव्य रूप…
Read More
विद्युत केबल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

विद्युत केबल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर 7 अगस्त। 4 अगस्त की रात अर्चना अगरबत्ती फर्म डबोक परिसर में अज्ञात बदमाशों ने प्रवेश कर ट्यूबवेल विद्युत मोटर की केबल काट कर चोरी होने पर थाने में प्रकरण दर्ज करवाया गया था। प्रकरण में पुलिस द्वारा टीम बना कर गहन प्रयास कर मुस्तबा राजेंद्र पिता गणेश कालबेलिया निवासी उमरड़ा थाना हिरन मगरी और जुगनू पिता खुमान कालबेलिया निवासी धूनीमाता थाना डबोक को डिटेंन कर गहन पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। दोनों की निशानदेही से अपराध में संलिप्त कार सहित माल विद्युत केबल जब्त की गई। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है।
Read More
जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर 7 अगस्त। 11 जुलाई को प्रार्थी कल्याण सिंह निवासी मजावड़ा का कुवारी माइंस के पास से अपहरण कर पुरानी रंजिश को लेकर थाना डबोक का हिस्टरी शीटर और हार्डकोर अपराधी करण सिंह पिता पन्ने सिंह निवासी मंदेरिया और थाना नाई का हिस्टरीशीटर और हार्डकोर अपराधी दिलीप नाथ पिता नारायण नाथ निवासी सीसारमा सहित उनके साथियों द्वारा पाडू माता की तरफ सुनसान स्थान पर ले जाकर जानलेवा हमला किया गया जिस पर अपहरण, मारपीट और जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया। आरोपी दिलीप नाथ और उसके साथ नरेश पालीवाल पिता भवानी शंकर पालीवाल निवासी सज्जननगर और गजेन्द्र चौधरी पिता लक्ष्मीलाल…
Read More
अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई

उदयपुर 7 अगस्त। जिले में पुलिस द्वारा अवैध खनन पर प्रभावी रूप से कार्रवाई की जा रही है। एसपी विकास शर्मा द्वारा चलाए जा रहे अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान के तहत एडिशनल एसपी ग्रामीण मुकेश सांखला और उपाधीक्षक कैलाश कँवर राठौड़ के निर्देशन में डबोक थानाधिकारी योगेन्द्र कुमार व्यास द्वारा टीम का गठन कर अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए राजी का गुडा में एक जेसीबी मशीन, एक ट्रेक्टर, एक कम्प्रेसर मशीन को जब्त किया गया। इन वाहनों के चालक, मालिक एवं अवैध खनन कर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है एवं अग्रिम अनुसन्धान और कार्रवाई जारी…
Read More
error: Content is protected !!